दांतों की देखभाल

दांतों के लिए कैल्शियम और विटामिन वाले आहार

विस्तार में जाने दांतों के लिए कैल्शियम और विटामिन वाले आहार ताकि आप कर सकें बेहतर तरीके से दांतो की देखभाल, teeth care tips and diet in hindi.

दांत हमारे अनमोल रत्नों में से एक हैं। इसके बिना हमारी सुन्दरता अधूरी होती हैं इसके बिना हमारी हंसी भी अधूरी होती है। दांतों से हमारी सुन्दरता और अधिक बढती हैं। इसलिए हमें अपने दांतों की अधिक देखभाल करनी चाहिए। दांतों को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए हमें ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी और सी की भरपूर मात्रा मौजूद हो।

दांतों को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए दांतों की सफाई के साथ-साथ आहार भी अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन कुछ आहार ऐसे होते हैं जो दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। आज हम दांतों के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार के बारे में बात करेंगे। जिसका सेवन करने से आपके दांत स्वस्थ और मजबूत रहते हैं। आइये जानते हैं दांतों के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार के बारे में।

दांतों के लिए कैल्शियम और विटामिन वाले आहार 

1. नारियल का तेल

तिल का तेल ही नहीं बल्कि नारियल का तेल भी मुंह में माउथवाश की तरह इस्तेमाल किया जाता है। नारियल का तेल पारंपरिक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता हैं। नारियल का तेल बैक्टीरिया से लड़ने के लिए विशेष रूप से प्रभावी होता है। इसमें मौजूद एंजाइम मुंह से जर्म्स को बाहर निकालने में मददगार होता है।

नारियल तेल के फायदे

2. विटामिन सी

विटामिन सी वाले फल और सब्जियों का सेवन करने से हमारे दांत और मसूडे स्वस्थ रहते हैं। विटामिन सी बैक्टीरिया से दांतों और मसूड़ों की रक्षा करता है।

3. कैल्शियम

दांतों के लिए कैल्शियम और विटामिन वाले आहार

स्वस्थ, मजबूत और कैविटी मुक्त दांतों के लिए कैल्शियम लेना बहुत जरूरी है। कैल्शियम हमें दूध और दूध से बनी हुई चीजें जैसे दही, पनीर आदि से प्राप्त होता है। इसके साथ ही सोयाबीन, मूंगफली, हरी सब्जियों, दालों आदि में भी कैल्शियम की भरपूर मात्रा मौजूद होती है।

4. करौंदा

करौंदी में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो प्लाक को हमारे दांतों पर जमने नहीं देते। साथ ही यह कैविटी से भी हमारी दांतों की रक्षा करते हैं। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि यह फल बहुत तीखा होता है। इसलिए इसके द्वारा तैयार उत्पादों में हम चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. फाइबर

फाइबर युक्त आहार लेने से मुंह में स्लाइवा पूरी मात्रा में बनता है। इससे आपके दांत कैविटी से बचते हैं, साथ ही स्वस्थ रहते हैं। फाइबर के अच्छे स्रोत में ताजे और सुखें फल जैसे किशमिश, अंजीर, केले, सेब, संतरे इसके अलावा इसके अन्य स्रोत जैसे सेम, मूंगफली, बादाम, चोकर और मटर आदि भी शामिल होते हैं। इन्हें अपने दिनचार्य में शामिल करके आप अपनी दांतों की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

फाइबर युक्त आहार 

6. अजवाइन

अजवाइन कैविटी को दूर करने में सबसे ज्यादा मददगार होती है। जब आप अजवाइन को चबाते हैं, तब आपके मुंह में जो लार पैदा होती है। उस लार से हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाते है। जब आप अजवाइन के पानी से कुल्ला करते हैं, तब आपके दांत उसी प्रकार साफ हो जाते हैं जैसे आपके दांत ब्रश करने के बाद साफ होते हैं।

7. साबुत अनाज

साबुत अनाज में विटामिन बी और लोह तत्व की प्रचुर मात्रा होती है। इसका सेवन करने से आपके दांत स्वस्थ और कैविटी से बचे रहते हैं। साबुत अनाज हड्डियों और दांतों के लिए मैग्नीशियम का एक महत्वपूर्ण घटक है। इसके साथ ही इसमें फाइबर की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। चोकर, ब्राउन राइस साबुत अनाज के सबसे अच्छे स्रोत है।

8. कच्ची सब्जियां और फल

कच्ची सब्जियां हमारी सेहत के साथ-साथ हमारे दांतों के लिए भी फायदेमंद होती है। इससे कैविटी से लड़ने और सांस को तरोताजा रखने में मदद मिलती है। अपने दांतों को स्वस्थ रखने के लिए केले, सेब, संतरे और गाजर को अपने दैनिक आहार में शामिल कर लेना चाहिए। इसका सेवन करने से आपको दांतों की परेशानियों से लड़ने की शक्ति प्रदान होती है।

9. प्याज और मशरूम

प्याज और मशरूम दोनों ही दांतों के सर्वश्रेष्ठ आहारों में से एक माने जाते हैं। दांतों को स्वस्थ, मजबूत और कैविटी से दूर रखने के लिए यह बहुत उपयोगी सिद्द होते हैं। मुंह में प्याज रखने से बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और मशरूम बैक्टीरिया को बनने से रोकने में मदद करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment