दांतों की देखभाल

डायस्टेमा ( दांतों के बीच गैप ) क्या है – कारण और उपचार

डायस्टेमा : दांतों के बीच गैप क्या है – कारण और उपचार और क्या हैं इसके कारण और उपचार जाने दातों की देखभाल बेहतर तरीके से करने के लिए

दांतों के बीच गैप या डायस्टेमा कोई पीड़ादायक बीमारी नहीं है लेकिन इसका होना व्यक्ति की सुंदरता पर असर पड़ता है। लोग इसे अपनी सुंदरता में दाग मानते हैं। आइए जानते है दांतों के बीच गैप के कारण और उपचार के बारे में…

डायस्टेमा क्या है ?

डायस्टेमा क्या है

डायस्टेमा एक अंतर या दांत के बीच के गैप को संदर्भित करता है। ये स्थान दांत में कहीं भी बन सकता है, लेकिन ज्यादातर यह गैप ऊपर के दो दांतों के बीच देखने को मिलता है। इस स्थिति से ज्यादातर बच्चे और बुढ़े प्रभावित होते हैं। हालांकि बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं ये गैप धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है।

कुछ गैप बहुत ही छोटे होते हैं, जिन्हें नोटिस करना बहुत ही मुश्किल होता है, जबकि कुछ गैप इतने बड़े होते हैं जो कुछ लोगों के लिए खूबसूरती की समस्या बन जाती है। यदि आपको गैप दिखता है, तो आपको इसे बंद करने के तरीकों या उसके आकार को कम करने के बारे में सोचना चाहिए।

डायस्टेमा के कारण क्या है ?

डायस्टेमा के कारण

डायस्टेमा या दांतो के बीच गैप के लिए एक कारक नहीं बल्कि कई संभावित कारक योगदान देते हैं। कुछ लोगों में, यह स्थिति उनके दांतों और उनके जबड़े की हड्डी के आकार से संबंधित होती है। जब एक व्यक्ति के दांत जबड़े की हड्डी के लिए बहुत छोटे हैं, तब यह गैप हो सकता है। वैसे आपके दांतों और जबड़े की हड्डी का आकार जेनेटिक भी हो सकता है।
कुछ बुरी आदतों से भी दांतों के बीच गैप देखने को मिलता है। जो बच्चे अपने अंगूठे को चूसते हैं, इससे उनके दांतों के बीच गैप बन सकता है, क्योंकि अंगूठा चूसने से सामने वाले दांतों पर दबाव पड़ता है।

डायस्टेमा, गम रोग से भी विकसित हो सकता है, जो एक प्रकार का संक्रमण है। इससे दांतों को नुकसान और दांतों के बीच गैप हो सकता है। गम रोग के लक्षण लाल और सूजा हुआ मसूड़ा, हड्डियों का नुकसान, ढीले दांत और मसूड़ों में रक्तस्राव शामिल है।

डायस्टेमा का उपचार

एक डायस्टेमा का उपचार

डायस्टेमा के लिए उपचार आवश्यक है या नहीं, यह अंतर्निहित कारणों पर निर्भर करता है। कुछ लोगों के लिए डायस्टेमा कॉस्मेटिक इश्यू से ज्यादा कुछ नहीं है।

ब्रेसेस डायस्टेमा के लिए एक सामान्य उपचार है। ब्रेसेस में तार और ब्रैकेट होते हैं जो दांतों पर दबाव डालते हैं और धीरे-धीरे दांतों के बीच गैप को कम करते हैं। ब्रेसेस डायस्टेमा के कुछ मामलों को भी ठीक कर सकते हैं।

यदि आप ब्रेसेस नहीं करवाना चाहते तो अपने दांतों के बीच गैप को भरने के लिए कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।वेनर्स या बॉन्डिंग एक और विकल्प है। यह प्रक्रिया टूथ कलर कम्पोजिट के लिए उपयोग में लाई जाती है। इससे न केवल दांतों के गैप भरे जा सकते हैं बल्कि आपकी स्माइल भी अच्छी हो सकती है। यह प्रक्रिया एक क्रैक या चीप दांत को ठीक करने के लिए भी उपयोगी है।

दांतों के बीच गैप पैदा न हो इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से मसूड़ों में होने वाली बीमारियों के बारे में बात करनी होगी। मसूड़ों में होने वाले संक्रमण आपकी इस समस्या को बढ़ा सकता है।

मसूढ़े की बीमारी के लिए उपचार अलग-अलग है, लेकिन मसूड़ों के ऊपर और नीचे से कठोर प्लाक ( टारार ) को हटाने के लिए स्केलिंग और रूट प्लानिंग शामिल हो सकती है। यह जीवाणुओं को समाप्त करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment