दांतों की देखभाल

मिस्वाक के फायदे

मिस्वाक के फायदे

नियमित टूथब्रश के रूप में मिस्वाक का उपयोग करना फायदेमंद हैं। यह दांत और मुंह के कई रोगों से छुटकारा दिला सकता है। इसमें कई एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों में कीड़े, सड़न और कैविटी से बचाते हैं। मिस्वाक में कई सक्रिय तत्व होते हैं, जो दांतों को मजबूत रखने में सहायता करते हैं। आइए मिस्वाक के फायदों के बारे में जानते हैं।

मिस्वाक के फायदे

दांतों में कैविटी और कीड़े लड़े मिस्वाक

दांतों में कैविटी और कीड़े लड़े मिस्वाक

दांतों में कैविटी होना दांत की एक बड़ी समस्या है, जिससे हर कोई परेशान रहता है। आपको बता दें कि कैविटी आपके दांत के विभिन्न भागों में होने वाले छोटे छेद हैं, जो मुंह की उचित सफाई न होने के कारण दांतों की सड़न या कीड़े के कारण उत्पन्न होते हैं। ऐसे में मिस्वाक दांतों में कैविटी और कीड़े से लड़ने का काम करता है।

मिस्वाक मुंह में लार को उत्पन के लिए जाना जाता है, जो किसी भी तरह के दांतों के सड़न को रोकता है। मिस्वाक में सोडियम क्लोराइड, सोडियम बाइकार्बोनेट और कैल्शियम आक्साइड होता है, जो दांतों को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे दांतों को सफेद करने का भी बढ़ावा मिलता है।

प्लाक को जमने से रोके मिस्वाक

खाने के द्वारा जो बैक्टीरिया लगातार आपके दांतों पर जमते हैं, वह धीरे-धीरे प्लाक का रूप ले लेती है जिसकी वजह से दांतों में सड़न और कैविटी हो जाती है। हैरानी की बात है कि प्लाक का निर्माण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन नियमित ब्रशिंग से आसानी से प्लाक को हटा सकते हैं। टार्टर और प्लाक के निर्माण को रोकने का सबसे आसान तरीका है कि आप नियमित रूप से और सही तरीके से ब्रश कीजिए। इसके लिए आप मिस्वाक की मदद ले सकते हैं। इसकी जीवाणुरोधी गुण बैक्टीरिया को दांतों और मसूड़ों पर जमा होने से रोकता है।

एंटी-बैक्टीरियल है मिस्वाक

मिस्वाक में कई सक्रिय एंटी-बैक्टीरियल कंपाउंड शामिल है, जो मुंह में बैक्टीरिया से लड़ते हैं। इसके अलावा, नियमित आधार पर मिस्वाक का उपयोग करने वाले लोगों की मौखिक स्वच्छता बनी रहती है।

माउथवॉश के रूप में करे मिस्वाक

माउथवॉश के रूप में करे मिस्वाक

मुंह की दुर्गंध आपको शर्मिंदा कर सकती है, लेकिन इसे दूर करने के लिए लोग माउथवॉश का प्रयोग करते हैं। मिस्वाक का उपयोग करने का एक और महत्वपूर्ण लाभ है कि यह प्राकृतिक रूप से माउथवॉश के रूप में काम आता है। मिस्वाक उपयोग करके सफाई और सुखद सांस की भावना को बढ़ावा देता है, जो किसी भी व्यावसायिक रूप से उपलब्ध माउथवॉश के तुलनीय है।

खराब सांस में घरेलू उपाय है मिस्वाक

खराब सांस, चिकित्सकीय रूप से हेलिटोसिस के रूप में जाना जाता है, यह दंत रोगों का एक संकेत है। खराब सांस इस बात का संकेत है कि आपके दांत या मसूड़े में सबकुछ सही नहीं है। ऐसे में आपको मिस्वाक से अपने दांत को साफ करना चाहिए। यह एक मजबूत एंटी- बैक्टीरियल उपाय है, जो मुंह में लार का उत्पादन करता है और खराब सांस की समस्या को दूर करता है। सांस की बदबू रोकने के असरदार तरीके

मिस्वाक का स्वास्थ्य लाभ

मौखिक स्वच्छता और स्वास्थ्य के लाभ के अलावा मिस्वाक में एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम मौजूद होते हैं, जो कैंसर विरोधी गुण होते हैं, यानी वे कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। हालांकि यह अभी तक स्थापित नहीं हुआ है कि मिस्वाक कैंसर से लड़ने में कितना प्रभावशाली है।

मिस्वाक करने का तरीका

मिस्वाक का आप नियमित रूप से टूथब्रश और टूथपेस्ट के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। मिस्वाक का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए आप मिस्वाक दातुन एक छोर को चबाएं। चबाने से वह नरम हो जाता है। फिर बिना टूथपेस्ट के उपयोग से मिस्वाक से टूथब्रश के रूप में अपने दांतों को साफ करें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment