डाइट प्लान

भोजन करने के नियम

भोजन करने के नियम

शरीर के अंगों को सेहतमंद रखने के लिए हमें पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। ये पौष्टिक आहार न केवल आपको कई बीमारियों से दूर रख पाएंगी बल्कि आपका मूड भी बेहतर करेगी। वैसे एक स्वस्थ्य आहार लेने से पहले हमें भोजन करने के नियम पर ध्यान देना चाहिए। यह नियम एक ऐसा है जिसे पालन किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं रहती।

भोजन करने के नियम

1. हिंदू धर्म के अनुसार 5 अंगों जिसमें दोनों हाथों, दोनों पैर और मुख शामिल है को अच्छी तरह से धोकर ही भोजन ग्रहण करना चाहिए।

2. इसके बाद भोजन की शुरुआत करने से पहले अन्नदेवता, अन्नपूर्णा माता की स्तुति करके उनको धन्यवाद देना चाहिए।

3. इसके बाद सभी भूखों को भोजन प्राप्त हो ईश्वर से ऐसी प्रार्थना करके फिर भोजन शुरू करना चाहिए।

4. भोजन पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंह करके ही करना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर किया हुआ भोजन प्रेत को प्राप्त होता है। वहीं पश्चिम दिशा की ओर किया हुआ भोजन खाने से बीमारी की वृद्धि होती है।

5. कोशिश यही रहना चाहिए की परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिल बैठकर ही भोजन हो। नियम अनुसार अलग-अलग भोजन करने से परिवारिक सदस्यों में प्रेम और एकता की कमी देखने को मिलती है।

भोजन करने के नियम

6. इसके अलावा भोजन करने वाला व्यक्ति शैया पर, हाथ पर रखकर या टूटे-फूटे बर्तनों में भोजन न करे।

7. परोसे हुए भोजन की कभी किसी को निंदा नहीं करनी चाहिए। लोभ, रोग, दीनभाव, ईर्ष्या, भय, क्रोध, द्वेषभाव के साथ किया हुआ भोजन कभी पचता नहीं है।

8. ऐसा देखा गया है कि बहुत से लोग खड़े हो भोजन का सेवन करते हैं। आप खड़े होकर भोजन न करें। इसके अलावा जूते पहनकर सिर ढंककर भोजन नहीं करना चाहिए।

9. मल-मूत्र का वेग होने पर, घर में हो रहे कलह के माहौल में, अधिक शोर में, पीपल, वटवृक्ष के नीचे भोजन नहीं करना चाहिए।

10. हिंदू धर्म के अनुसार व्यक्ति को पौष्टिक तथा शकाहारी भोजन का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा गरिष्ठ भोजन कभी न करें।

Read – नहाते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये 8 गलतियां

स्वस्थ्य भोजन करने के फायदे

स्वस्थ्य भोजन करने के फायदे

1. आज के समय में लोगों के लिए वजन सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है, जो उनकी सुंदरता और उनकी पर्सनैलिटी को खराब करने का काम करती है। स्वस्थ्य भोजन करने से एक फायदा यह होगा कि आपका वजन जल्दी कम होगा। सही भोजन करना और नियमित रूप से व्यायाम करना आपको अधिक वजन बढ़ाने से बचने और स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद कर सकता है। संतुलित, कैलोरी-प्रबंधित आहार खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा यदि आप एक स्वस्थ आहार लेते हैं, तो आपको पूरे दिन भूख नहीं लगती और आप कुछ भी खाने से बचते हैं। यह वजन को कम करने का एक अच्छा तरीका है।

2. विटामिन और मिनरल्स में भरपूर सब्जियों और फलों को खाने से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है, जिसमें दिल का दौरा और स्ट्रोक शामिल हैं।

3. सब्जियों और फलों में समृद्ध आहार के खाने से कुछ प्रकार के कैंसर से आपको रक्षा मिलती है।

4. फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों में समृद्ध आहार हृदय रोग, मोटापे, और टाइप 2 मधुमेह के जोखिम को कम कर सकती हैं।

5. फलों और सब्जियों जिसमें पानी पर्याप्त मात्रा में होता है आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। इसमें त्वचा को डैमेज होने से बचाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।

6. पौष्टिक खाद्य पदार्थ में मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड तनाव हार्मोन में कोर्टिसोल से बचाता है। इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का भी काम करता है।

7. कार्बोहाइड्रेट से समृद्ध खाद्य पदार्थ सेरोटोनिन के वृद्धि से जुड़ा हुआ है, जो कि एक बेहतर मूड से संबंधित मस्तिष्क रसायन है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment