डाइट प्लान

बुखार में क्या खाना और क्या नहीं खाना चाहिए

What to eat and what not to eat during fever in hindi.

बुखार में क्या खाना और क्या नहीं खाना चाहिए जाने घरेलू डाइट टिप्स, what to eat and what not to eat during fever in hindi.

जब हमारे शरीर का तापमान सामान्य तापमान अर्थात 98.6 से अधिक हो जाता है तो उसे हम बुखार या ज्वर का नाम दे देते हैं। यदि आप बुखार से पीड़ित है तो आपको इस बात को ध्यान में रखने की अति आवश्यकता होती है कि बुखार में आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। यह इसलिए आवश्यक है क्योंकि बुखार आने पर जो भी हम खाते हैं उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है।

बुखार आने पर हमें उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो हजम करने में आसान और पौष्टिक तत्वों से भरपूर हो जिससे हम बुखार से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं जैसे खिचड़ी, दलिया, सूप, सेब, फ्रूट जूस, तुलसी की चाय आदि। आपका भोजन इतना साधा होना चाहिए जिसको पाचन प्रणाली जल्दी से हजम कर सकें जिस समय हमें बुखार होता है तब हमें तली भुनी वस्तुओं, लाल मांस, शराब, सिगरेट जैसी वस्तुओं से बचना चाहिए। आज हम जानते हैं कि बुखार में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

बुखार में क्या खाना चाहिए ?

1. सादी रोटी

जिस समय आप बुखार से पीड़ित होते हैं उस समय आपको पर्याप्त मात्रा में पोषक पदार्थ ग्रहण करने चाहिए ऐसे में आप सादी रोटी जो की घी या तेल के बिना होती है उसका सेवन करना चाहिए। ऐसी रोटी खाने से पाचन प्रणाली को भोजन हजम करने में कोई मुश्किल नहीं होती।

2. चावल

बुखार आने पर आपको चावल का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह आसानी से पच जाते हैं।

3. सूप

बुखार के समय आपको सर्दी जुकाम हो जाता है ऐसे में सूप आपके लिए बहुत ही गुणकारी होता है। बुखार होने पर आप हाट टमैटो सूप या फिर कैरेट सूप का सेवन कर सकते हो इससे आपके शरीर को ताकत मिलती है।

4. उबला आलू

उबले हुए आलू में काली मिर्च डाल कर खाने से गले की खराश दूर होती है जिसका सेवन करने से आपको सर्दी नहीं होती।

5. फ्रूट जूस

जिस समय आपके शरीर का तापमान बढ़ जाता है तो आपको पानी के साथ-साथ जूस का सेवन भी करना चाहिए। इससे आपको डिहाइड्रेशन नहीं होता और आपका पेट भरा-भरा रहता है। बुखार में आपको ठंडे जूस का सेवन नहीं करना चाहिए आपको ताज़े फलों का जूस पीना चाहिए।

6. खिचड़ी

बुखार आने पर आप खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। खिचड़ी पचने में हल्की और कम कैलोरी वाली होती है। बुखार होने पर इसे आप नींबू के आचार के साथ भी खा सकते हैं इससे आपकी भूख बढ़ती है।

7. सेब का सेवन

बुखार के समय एक सेब का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में वाइट और रेड ब्लड सेल बढ़ते है, जिससे हमारा शरीर बैक्टीरिया से लड़ता है और साथ ही पेट भरा-भरा रहता है।

8. तुलसी की चाय

तुलसी की चाय हर्बल चाय होती है जो आपको ठंड और जुकाम से राहत दिलाती है। बुखार के समय आपका मूड खराब होता है ऐसे में यदि आपको तुलसी की चाय पियें तो आपका मूड सही हो जायेगा।

9. उबला हुआ अंडा

उबले हुए अंडा पोषण से भरपूर होता है। बुखार के समय इसका सेवन करने शरीर में वाइट और रेड सेल्स बढ़ते हैं जो हमें इन्फेक्शन से लड़ने में मददगार होते हैं।

10. गर्म दूध

बुखार आने से शरीर से उर्जा खत्म हो जाती है, ऐसे में यदि हम गर्म दूध का सेवन करते हैं तो हमारे शरीर को ताकत मिलती है।

11. दलिया

बुखार में दलिये का सेवन बहुत लाभकारी होता है इसका मुख्य कारण यह है कि यह हल्का होने के साथ-साथ पचने में आसान होता है। दलिये का सेवन करने से पुरे दिन आपके शरीर में उर्जा बनी रहती है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं इसका सेवन करने से शरीर में फाइबर की मात्रा उच्च होने से कोलेस्ट्रोल कम होता है।

बुखार में क्या खाना नहीं खाना चाहिए ?

1. बिना उबला हुआ दूध

बुखार के दौरान हमें बिना उबला हुआ दूध और उसके द्वारा बने हुए पदार्थों का सेवन नहीं करना करना।

2. तली भुनी चीजों से दुरी

बुखार होने पर हमें तेल या घी में बनी हुई वस्तुओं से दुरी बना कर रखनी चाहिए। बुखार होने पर हमारा पाचन तंत्र इसे सही ढंग से नहीं पचा सकता।

3. धूम्रपान से दुरी

बुखार होने पर हमें शराब, धुम्रपान से दुरी बना कर रखने की आवश्यकता होती है, क्योंकि इससे हमारी सेहत सुधरने की बजाय और बिगड़ सकती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment