डाइट प्लान

दिन में कितनी बार खाना चाहिए

दिन में कितनी बार खाना चाहिए

अपने आप को जिंदा रखने के लिए आहार लेना बहुत ही जरूरी है। लेकिन अपने आप को स्वस्थ्य और बीमारियों से दूर रखने के लिए एक दिन में कितनी बार खाना चाहिए क्या इसके बारे में आपको जानकारी है? हालांकि यह एक बहस का मुद्दा है लेकिन कई एक्सपर्ट के मुताबिक हमें दिन 5 से 6 बार छोटे-छोटे मिल लेना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मानें तो दिनभर में समय-समय पर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे न केवल आपके मसल्स मजबूत रहेंगे बल्कि आपको वजन कम करने में भी मदद मिलेगी। इस तरह के नियम का पालन करके आप अपने मेटाबॉलिज्म को भी सही रख सकते हैं। इसके अलावा कई विशेषज्ञों के मुताबिक हर व्यक्ति को दिन में 2 से 3 घंटे के बीच कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए।

दिन में कितनी बार खाना चाहिए

मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिले

दिन में तीन बार हेवी मील लेने की बजाय यदि आप 5 से 6 बार छोटे-छोटे मिल लेते हैं, तो खाना खाने का यह तरीका सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इस तरह खाने से शरीर में मेटाबॉलिज्म स्थिर रहता है और पाचन शक्ति भी मजबूत रहती है। जिस कारण आसानी से वजन कम किया जा सकता है। इससे आपके शरीर को उर्जा भी मिलती रहेगी।

ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखे

ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखे

लोगों को ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने के लिए अक्सर खाने चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को दिन में कम से कम 5 बार थोड़े-थोड़े समय पर खाना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रण में रहता है। साथ ही इससे केलोरीज बर्न होती हैं और शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है।

हालांकि एक अध्ययन इसके बारे में कुछ और ही कहता है। एक अध्ययन में टाइप 2 मधुमेह के मरीजों को वजन घटाने के लिए आहार का पालन करने के लिए कहा गया। एक समूह को हर दिन समय-समय पर तीन मील और तीन स्नैक्स खाने के लिए कहा गया। वहीं दूसरे समूह को दो बड़े मील, नाश्ता और दोपहर का भोजन करने के लिए कहा गया।

आपको बता दें कि दोनों समूहों ने समान मात्रा में कैलोरी और पोषक तत्वों का सेवन किया था, लेकिन जिन्होंने दिन में सिर्फ दो बार आहार लिया उनके बीएमआई में कमी देखी गई। प्रतिभागियों ने 12 सप्ताह के लिए वजन घटाने वाले आहार का पालन किया।

वजन घटाने के लिए कितनी बार खाना चाहिए

वजन घटाने के लिए कितनी बार खाना चाहिए

कुछ आहार विशेषज्ञों का मानना है कि वजन घटाने के लिए बिना किसी भी स्नैक्स के दिन में 3 बार खाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग कहते हैं कि दिन में खाए गए 6 छोटे आहार आपके वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अपने आहार में प्रोटीन और फाइबर को शामिल कीजिए। लेकिन एक दिन में छह बार खाना चाहिए या तीन बार खाना चाहिए, इसका कोई हार्ड रुल नहीं है। कुछ लोग छोटे मील लेना पसंद करते हैं, तो कुछ बड़े मील लेना पसंद करते हैं। ये दोनों दृष्टिकोण काम करता है।

अपने शरीर को समझें

अपने शरीर को समझें

हर व्यक्ति का शरीर अलग तरह से काम करता है इसलिए अपने शरीर के अनुसार आपको आहार लेना चाहिए। आप चाहें दिन में 3 बार खाना खाएं या 6 बार, जरूरी है कि आपका मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम कर सके। यदि आपको इस बात की जानकारी नहीं हैं कि आपके शरीर के लिए दिन में कितनी बार खाना लाभकारी होगा, तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment