डाइट प्लान

गुड़ में कितनी कैलोरी होती है

गुड़ में कितनी कैलोरी होती है

गुड़ एक मिठी चीज है जिसे लोग चीनी की जगह इस्तेमाल करते हैं। इसे अक्सर “सुपरफूड स्वीटनर” के रूप में जाना जाता है। गुड़ में कितनी कैलोरी होती है, आज का लेख हमारा इसी पर है। गुड़ एशिया और अफ्रीका में बने एक अपरिष्कृत चीनी उत्पाद है। भारत में लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं। जहां चीनी आपके शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है वहीं गुण आपके शरीर के लिए लाभकारी है।

गुड़ में कितनी कैलोरी होती है

गुड़ में लगभग 98 फीसदी कार्बोहाइड्रेट और लगभग 97 फीसदी चीनी सामग्री होती है। आपको बता दें कि 10 ग्राम गुड़ हमें 38 कैलोरी प्रदान करता है। यह गन्ना से निर्मित भारतीय मीठा खाद्य पदार्थ है। यह औद्योगिक शुगर या रासायनिक रूप से संसाधित चीनी का एक स्वस्थ विकल्प है। इसमें विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं जो शुगर में मौजूद नहीं होते हैं। – एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए

गुड़ कैसे बनता है

गुड़ कैसे बनता है

गुड़ को पाल्म या गन्ना के रस के साथ पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए एक प्रकिया से गुजरना पड़ता है। इस प्रक्रिया के दौरान, गुड़ को तब तक स्किम किया जाता है, जब तक वह पीला और आटे जैसा पेस्ट न बन जाए।

गुड़ के फायदे

पाचन के लिए फायदेमंद है गुण

पाचन के लिए फायदेमंद है गुण

भारत में, भोजन के बाद गुड़ खाना आम बात है। यह पाचन को बढ़ावा देने में मदद करता है। कब्ज को रोकने के लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है। यह न केवल खाने को जल्दी पचाता है बल्कि पेट में गैस नहीं बनने देता। खासकर सर्दियों में होने वाली पेट की समस्याओं से गुड़ और दूध राहत देता है।

अस्थमा के मरीजो के लिये

अस्थमा के मरीजो के लिये

अस्थमा के मरीज़ों को कई तरह की समस्या होती है। सामान्य लोगों की तुलना में श्वास संबंधी विकार वाले लोगों में कमजोर इम्यून सिस्टम होता है। गुड़ एंटीऑक्सीडेंट अन्य पोषक तत्वों से भरा हुआ है, जो इम्यूस सिस्टम को बढ़ाने में सहायता करता है। शरीर को गर्म रखने के लिए और कफ को बाहर निकालने के लिए रोज़ाना दूध और गुड़ दें। आप चाहे तो गुड़ और काले तिल को मिलाकर लड्डू बनाकर दूध के साथ दें। इससे मरीज को जरूर फायदा होगा।

खनिजों में समृद्ध है गुड़

गुड़ खनिजों में समृद्ध है जिसमें पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, फास्फोरस और जिंक शामिल हैं जो समग्र स्वास्थ्य में योगदान देते हैं। मैग्नीशियम की उपस्थिति ब्रोन्कियल मांसपेशियों को मजबूत करती है, जो अस्थमा में श्वास को नियमित करने में मदद करती है। गुड़ आयरन में समृद्ध है जो ब्लड सर्कुलेशन या रक्त परिसंचरण में सुधार और श्वसन प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है।

खून को साफ करे गुड़

गुड़ बॉडी के खून को साफ करने का काम भी करता है। ये खून में मौजूद हिमोग्लोबीन काउंट बढ़ाता है और इम्यूनिटी बूस्ट करता है। इसीलिए पीरियड्स के दौरान दूध के साथ गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा गुड़ शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में बहुत ही मदद करता है।

मूड्स स्विंग्स

रोजाना गुड़ का एक टुकड़ा खाने से मूड्स स्विंग्स, मासिक धर्म में ऐंठन और पेट दर्द सहित महिलाओं को पीएमएस के लक्षणों का मुकाबला करने में मदद मिल सकती है। – अंडे के सफेद भाग को खाने से मिलते हैं ये फायदे

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment