डाइट प्लान

केला खाने का सही तरीका

केला खाने का सही तरीका

पोटेशियम से भरपूर आप केले का सेवन जरूर करते होंगे। यह आपके शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह न केवल आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है बल्कि इससे शरीर को उर्जा मिलती है और आपका शरीर मजबूत होता है। वैसे बहुत से लोग केला खाने का सही तरीका क्या है इसके बारे में नहीं जानते हैं। आइए आज के इस लेख में यही जानने की कोशिश करते हैं।

केला खाने का सही तरीका

आप सिंपल केला खाएं

1.  इसके लिए आप सबसे पहले एक केला लीजिए। फिर इसके छिलके को उतारिए और इसे खाइए। कुछ लोग केला का छिलका पूरी तरह से उतार कर खाते हैं, तो कुछ छिलके उतारने के साथ खाते चले जाते हैं। दूसरा वाला तरीका आपके लिए सही रहेगा क्योंकि इस तरह से केले खाने से आपके हाथ के कीटाणु छिलके पर ही रह जाते हैं। आप केले को एक साथ न खाइए बल्कि एक-एक करके बाइट लेते हुए मजे के साथ खाइए। आप केला खाने के बाद उसके छिलके को इधर-उधर न फेंके बल्कि डस्टबिन में डालिए।

आप बनाना शेक बनाकर खाएं

आप बनाना शेक बनाकर खाएं

बहुत से लोग केले को सिंपल न खाकर उसका शेक बनाना पसंद करते हैं। आप भी बनाना शेक बनाकर अपने आप को फिट रख सकते हैं। यह आपको कई तरह के पौष्टिक तत्व प्रदान करेगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। यह  केला खाने का एक और सही तरीका है।

इसके लिए आप ब्लेंडर या मिक्सर को लीजिए और उसमें एक कप मलाई वाला दूध डालिए। फिर उसमें एक केला और दो बर्फ को टुकड़े डालिए। फिर ब्लेंडर को कुछ देर तक चला दीजिए और फिर साफ गिलास में जूस को निकाल लें।

इस तरह आपका बनाना शेक तैयार हो गया है। आप चाहे तो उसमें काजू और बादाम भी डाल सकते हैं।

अगर बनाना शेक के फायदों की बात करें, तो यह पाचन तंत्र को सही रखता है तथा बनाना शेक पीने वालों को कब्ज की समस्या भी नहीं होती है। इसके अलावा अगर आपके शरीर में उर्जा की कमी है, तो यह दिनभर ऊर्जा की जरुरत को भी पूरा करता है। दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डि‍यों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है।

बनाना शेक में मौजूद विटामिन बी6 ब्लड सर्कुलेशन को सही बनाए रखता है और इम्यूनिटी सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है।  – फल खाने का सही तरीका और समय

पीनट बटर बनाना स्मूदी

पीनट बटर बनाना स्मूदी

बनाना शेक के अलावा आप पीनट बटर बनाना स्मूदी भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक केले को छिलकर छोटे-छोटे स्लाइस में काटना होगा। यदि आप चाहते हैं कि स्मूदी थोड़ी मोटी बने तो एक कप मलाई वाला दूध लीजिए। फिर आप एक बड़ा चम्मच पीनट बटर लीजिए। इसके अलावा बर्फ का दो क्यूब लीजिए।

यदि आपको पीनट बटर पसंद नहीं है तो आप बादाम वाला बटर भी उपयोग में ला सकते हैं। फिर इन सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। स्मूदी बन जाने के बाद आप उसमें चॉक्लेट डालकर पी सकते हैं।

केले खाने के फायदे

केले खाने के फायदे

1. केले के सेवन से शरीर की ताकत बढ़ती है। प्रतिदिन केले खाने से व्यक्ति का शरीर कुछ ही दिनों में हष्ट-पुष्ट हो जाता है।

2. केले में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

3. केले फाइबर का अच्छा स्रोत है। फाइबर को कई स्वास्थ्य लाभों से जोड़ा गया है, जिसमें बेहतर पाचन शामिल है। एक मध्यम आकार के केला में लगभग 3 ग्राम फाइबर होता हैं।

4. केले में कई विशेषताएं हैं जो वजन घटाने में आपकी मदद करते हैं। वे फाइबर में भी समृद्ध हैं। फलों और सब्जियों के जरिए फाइबर खाने से वजन घटाने में सहायता मिलती है।

5. पोटेशियम एक खनिज है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से रक्तचाप नियंत्रण में जरूरी है। केला पोटेशियम का बहुत ही अच्छा स्रोत है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment