डाइट प्लान

खाना खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है

खाना खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है

हमारे शरीर के प्रभावी कामकाज के लिए पानी एक आवश्यक घटक है। हमारे शरीर द्रव्यमान (body mas) का लगभग 50 से 70 फीसदी भाग पानी से बना है, जिसमें त्वचा, ऊतक, कोशिकाएं और अंग शामिल हैं। पानी हमारे शरीर को कई तरह से फायदा देता है। यह न केवल निर्जलीकरण या डिहाइड्रेशन से बचाता है बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट उत्पादों को भी बाहर निकालता है। डिहाइड्रेशन एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के महत्वपूर्ण कार्यों का समर्थन करने के लिए पर्याप्त पानी नहीं होता है।

पानी के इतने फायदों को जानने के बाद आपको इस बात का जानकरी होनी चाहिए कि पानी कब पीना चाहिए। बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं है कि खाना खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है? आइए इसी के बारे में जानते हैं कि जब आप खाना खाने के बाद आप तुरंत पानी पीते हैं तो क्या होता है।

ऐसा देखा गया है कि कुछ लोग खाना खाने के साथ पानी जरूर पीते हैं। अगर इस दौरान उन्हें पानी नहीं मिलता, तो वह नाराज भी हो जाते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि ऐसा करके वह कई सारी बीमारियों को बुलावा दे रहे हैं।

खाना खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है – क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद के अनुसार जो व्यक्ति भोजन के साथ या उसके तुरंत बाद ढेर सारा पानी का सेवन करता है तो समझ लीजिए कि वह जहर का सेवन कर रहा है। इससे व्यक्ति की न केवल पाचन शक्ति खराब होती है बल्कि उसे कई तरह के रोगों से भी गुजरना पड़ता है। दरअसल जठर या आमाशय में खाना खाने के दौरान अग्नि प्रदीप्त (दहकना) होती है।

जठर में अग्नि का प्रदीप्त होना शरीर में भोजन के लगने और पचने की प्रकिया है। जब भोजन पचता है तो उससे मास, मज्जा, रक्त, मल, मूत्र, वीर्य और अस्थियां बनता है जो शरीर के लिए फायदेमंद रहता है। – ज्यादा पानी पीने के 6 नुकसान

वहीं जब हम खाना खाते हैं और उसी दौरान हम पानी पीने लगते हैं, तो जठर में अग्नि शांत हो जाती है। ऐसी स्थिति में भोजन पचता नहीं बल्कि पेट में सड़ता है। पेट में भोजन सड़ने से गैस के अलावा और कई बीमारी उत्पन होने लगते हैं।

खाना खाने के साथ पानी न पीएं तो कब पीएं। यह सवाल आपके मन में जरूर उभर रहा होगा। आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के एक से डेढ़ घंटे बाद पानी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा खाना खाने के चालीस मिनट से एक घंटा पहले तक पानी का सेवन कर लीजिए।
आइए जानते हैं पानी के फायदों के बारे में…

1. हमारी मांसपेशियां में 75 फीसदी पानी से बना होता है, इसलिए उन्हें पर्याप्त पानी देना आवश्यक है। इससे मांसपेशियां अधिक मजबूत और स्वस्थ बनी रहेंगी।

2. पानी त्वचा कोशिकाओं को हाइड्रेटेड रखता है और ठीक से काम करने में मदद करता है इसलिए झुर्रियां दूर करने के लिए पानी पीएं। इसके अलावा यह आपके फेस को ताजा और साफ रखने के लिए विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

3. पानी वजन कम करने में मदद कर सकता है। पानी संतृप्ति में वृद्धि कर सकता है और आपकी चयापचय दर को बढ़ा सकता है।

4. आज के समय में लोगों को किडनी में पथरी की समस्या हो रही है। पानी का सेवन किडनी स्टोन के गठन के जोखिम को कम कर सकता है।

5. बहुत सारा पानी पीने से कब्ज को रोकने में राहत मिल सकती है, खासतौर पर उन लोगों में जो आम तौर पर पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं।

6. पानी पीने से कभी-कभी सिरदर्द के लक्षणों से छुटकारा पाने में सहायता मिल सकती है, खासतौर पर उन लोगों में जो डिहाइड्रेशन के शिकार हैं। – सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment