डाइट प्लान

कौन से फल खाने से वजन बढ़ता है, ये हैं वो 7 फल

कौन से फल खाने से वजन बढ़ता है

कुछ लोगों का सपना होता है कि उनका बढ़ा हुआ वजन कम हो जाए। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने दूबलेपन की समस्या के शिकार हैं और वह अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। आज हम उन फलों के बारे में बात करेंगे, जिनका सेवन करके वजन को बढ़ाया जा सकता है।

आम

आम को फलों का राजा माना जाता है। फलों के राजा होने के नाते यदि आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो वजन बढ़ाने में आपको बहुत ही सहायता मिलेगी। वजन बढ़ाने के साथ-साथ आम न केवल इम्यूनिटी को बूस्ट करता है बल्कि आपके स्किन को भी साफ रखता है।

केला

केला वजन बढ़ाने के लिए आश्चर्यजनक फलों में से एक है। यह फल कैलोरी से भरपूर है, जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। ग्लूकोज, उर्जा, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर केला को यदि आप दूध के साथ खाते हैं, तो इससे जल्दी वजन बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

आपको बता दें कि एक केले में लगभग 108 कैलोरी होती है, जो 17.5 ग्राम का कार्बोहाइड्रेट के बराबर होता है। कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के अंगों को स्मूद करने के लिए महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा आपके वजन को बढ़ाने का काम करती है। – केला खाने का सही तरीका

चीकू

वजन बढ़ाने वाले फ्रूट में चीकू भी शामिल है। चीकू पोटेशियम, जिंक, आयरन, फोलेट, नियासिन और पैंटोथेनिक एसिड जैसे खनिजों से भरपूर है। इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ावा देने तथा बालों और त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है।

यदि आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो आपको वजन बढ़ाने में बहुत ही सहायता मिलेगी। आपको बता दें कि चीकू में कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा सबसे अधिक होती है, जो वजन को बढ़ाने में मदद करते हैं। – इन 5 फलों को बिना छिले खाने के फायदे

अंजीर

कैलोरी से भरपूर अंजीर, वजन बढ़ाने के लिए सबसे प्रभावी फलों में से एक के रूप में कार्य करता है। इसके अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए आप अपने दैनिक आहार में अंजीर को शामिल करें।

आप इसे सलाद के रूप में भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। अंजीर एक अत्यंत मीठा फल है, जिसमें नेचुरल शुगर अत्यधि‍क मात्रा में होता है, जिससे बहुत जल्दी वजन बढ़ता है।

एवोकाडो

वजन बढ़ाने वाले आहार एवोकाडो भी शामिल है। एवोकाडो फल की श्रेणी में ही आता है और स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। आपको बता दें कि एक मध्ययम आकार के एवोकाडो फल में 400 कैलोरी होता है। यह अपने उच्च सामग्री के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। यदि आपको फल खाने में रुची नहीं है, तो आप एवोकाडो का जूस भी पी सकते हैं।

अंगूर

यदि आप वजन बढ़ाने के लिए फलों की तलाश में हैं, तो आपके लिए अंगूर भी बहुत ही गुणकारी है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैलोरी होता है। हालांकि किशमिश में अंगूर से ज्यादा कैलोरी होता है। इसलिए आप किशमिश का भी सेवन कर सकते हैं।

डेट्स

इन सबके अलावा वजन बढ़ाने के लिए आपको ड्राई फ्रूट का भी सेवन करना चाहिए। यदि आप रोजाना 5 डेट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपको 114 कैलोरी मिलेगा। डेट्स विटामिन और खनिज का एक पावरहाउस हैं जो आपको अच्छे स्वास्थ्य प्राप्त करने में मदद कर सकता है।

वजन बढ़ाने के लिए कुछ और टिप्स

1. अपने आप को मोटिवेट कीजिए और जिसका वास्तविक से लेना देना नहीं है। उस तरह के गोल को न बनाएं।

2. वजन बढ़ाने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत ही जरूरी है। आप नियमित रूप से 7 से 8 घंटे की नींद लीजिए।

3. अपने तनाव को दूर कीजिए। क्योंकि तनाव भूख को कम कर देता है, जिसकी वजह से वजन भी कम होने लगता है।

4. नियमित रूप से योगा और एक्सरसाइज कीजिए। शारीरिक मेहनत आपके वजन को बढ़ने में भी सहायता करती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment