डाइट प्लान सेलिब्रिटी हेल्थ

मलाइका अरोड़ा का डाइट प्लान

मलाइका अरोड़ा का डाइट प्लान

छैंया छैंया और मुन्नी बदनाम हुई जैसे सुपरहिट गाने में अपने डांस की वजह से मशहूर हुई भारतीय अभिनेत्री, डांसर, मॉडल, वीजे और टेलीविजन प्रिजेंटर मलाइका अरोड़ा 44 साल की उम्र कैसे अपने आप को फिट रखती हैं। यह हर किसी के लिए हैरान कर देना वा विषय है। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। आइए मलाइका अरोड़ा के डाइट प्लान के बारे में जानते हैं।

मलाइका अरोड़ा का डाइट प्लान

वेजिटेबल स्मूदी

खुद को हाइड्रेट रखने के लिए मलाइका अरोड़ा सब्जियों का जूस या वेजिटेबल स्मूदी पीती हैं। वेजिटेबल स्मूदी एंटी-ऑक्सीडेंट का एक बड़ा स्रोत हैं और यदि आप अपने कसरत के बाद एक स्वस्थ नाश्ता लेना चाहते हैं या फिर अपने शरीर से गंदगी को बाहर निकालना चाहते हैं, तो यह बहुत ही उपयोगी पेय है। यह अपने आहार में सब्जियों को शामिल करने का एक अच्छा तरीका है।

खूब पानी पीती हैं मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा अपने आप को फिट रखने के लिए खुब सारा पानी पिती हैं। पानी पीकर वह न केवल अपने बॉडी को संतुलित रखती हैं बल्कि अपनी त्वचा को जवां भी रखती है। पानी पीने से पाचन, अवशोषण, ब्लड सर्कुलेशन, लार का निर्माण, पोषक तत्वों ट्रासपोटेशन और शरीर के तापमान का रखरखाव आदि में फायदा मिलता है।

नारियल पानी का सेवन

नारियल पानी का सेवन

मलाइका अरोड़ा नारियल पानी का भी सेवन करती हैं। यह उन्हें खूबसूरत बनाए रखने में मदद करता है। नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है। अगर आपके चेहरे पर बहुत अधिक दाग-धब्बे हैं और आपको झांइयों की शिकायत है तो नारियल पानी से चेहरा धोना आपके लिए बहुत लाभकारी होगा।

 

डाइट में पौष्टिक तत्व को शामिल करना

मलाइका अरोड़ा अपने डाइट में पौष्टिक तत्व जैसे गुड़, घी, ड्राई फ्रूट और शहद को शामिल करना नहीं भूलती हैं। ये सभी पौष्टिक उन्हें उर्जा देती है। मलाइका अपने आहार में घी को शामिल करती हैं, जबकि वह शहद को पानी में डालकर पीती हैं। इसके अलावा वह जूस में बादाम डालकर पीती हैं। वह प्रोसेस्ड फूड की बजाय वह नेचुरल फूड खाने पर ज्यादा जोर देती हैं।

ग्रीन टी का सेवन

ग्रीन टी का सेवन

शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालने और अपने आप को फिट रखने के लिए मलाइका अरोड़ा नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करती हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों से भरी हुई होती है, जो शरीर पर शक्तिशाली प्रभाव डालती है। इससे हमें ब्रेन फंक्शन में सुधार, वजन को कम करने, कैंसर के खतरे को कम करने और कई अन्य अविश्वसनीय लाभ मिलता है।

मलाइका अरोड़ा के अन्य फिटनेस टिप्स

  • मलाइका अरोड़ा सोने से दो घंटा पहले अपना डिनर कर लेती हैं। इससे न केवल वजन कम होता है बल्कि पाचन शक्ति भी सुधरती है। वह रात में काब्रोहाइड्रेट नहीं खाती और 8 बजे तक डिनर कर लेती हैं।
  • वह तीन बार हैवी खाना खाने के बजाय मलाइका थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ-कुछ खाती रहती हैं।
  • मलाइका तला हुआ, बहुत ज्यादा नमक और तेल के खाने से दूर रहती हैं।
  • मलाइका अपना खाना एक्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में बनाना पसंद करती हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment