जिम टिप्स डाइट प्लान

मसल्स बनाने के लिए क्या खाएं

मसल्स बनाने के लिए क्या खाएं

कई लोग जिम में जाकर घंटों पसीने बहाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें वह परिणाम नहीं मिलता जिसकी वह चाहत रखते हैं। शायद इसकी वजह मसल्स बनाने के लिए क्या खाएं। इस बात की जानकारी उन्हें नहीं रहती है। आइए हम आपको बताते हैं कि मसल्स निर्माण के लिए किन-किन आहारों का सेवन करना चाहिए।

मसल्स बनाने के लिए क्या खाये

मसल्स बनाने के लिए अंड़ा

मसल्स बनाने के लिए अंड़ा

अंडों में कई प्रोटीन, विटामिन और खनिज होते हैं, जो एक स्वस्थ आहार के आवश्यक भाग होते हैं और दुनिया के कई हिस्सों में आसानी से उपलब्ध होते हैं। पोषण संबंधी अध्ययनों से पता चला है कि अंडा प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन, खनिज, एमिनो एसिड, फायदेमंद फैटी एसिड और अन्य महत्वपूर्ण पोषण संबंधी यौगिकों का उत्कृष्ट स्रोत भी प्रदान करता है।

मसल्स बनाने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान दीजिए कि आप अंडे को हमेशा उबाल कर ही खाएं। आपको बता दें कि अंडे के सफेद वाले हिस्से में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा प्रोटीन के अच्छे स्रोत मंप चिकन और लीन मीट शामिल है।

मसल्स निर्माण् के लिए हरी सब्जियां

मसल्स निर्माण् के लिए हरी सब्जियां

अधिकांश सब्जियां वसा और कैलोरी में स्वाभाविक रूप से कम होती हैं। फाइबर, फोलेट (फोलिक एसिड), विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन सी सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जियां स्वस्थ रक्तचाप को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह मसल्स निर्माण में भी मदद करता है।

सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स भारी मात्र में पाई जाती है जो मसल्स बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। भारी वर्कआउट करने के बाद मसल्स को आराम की जरूरत होती है। ये सब्जियां मसल्स को रिलेक्स करने में भी सहायता करती हैं।

मसल्स बनाने के लिए ड्राई फ्रूट

मसल्स बनाने के लिए ड्राई फ्रूट

अगर आपको मसल्स बनाना है, तो आप निममित तौर पर नट्स या ड्राई फ्रूट का सेवन कीजिए। ये प्रोटीन के बहुत ही अच्छे स्रोत होते हैं। हालांकि इनमें फैट भी अच्छी मात्र में होता है, लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होता। इसके अलावा यह फाइबर और पोषक तत्वों, विटामिन बी, विटामिन ई, आयरन, जस्ता, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर होते हैं।

इसे खाने से शरीर को बहुत ही फायदा मिलता है। सप्ताह में लगभग 15-20 बादाम, काजू, अखरोट आदि का सेवन करना आपके लिए पर्याप्त है।

मसल्स बनाने के लिए साबूत अनाज

जिम जाने वाले या मसल्स बनाने वाले लोगों को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि उन्हें फास्ट फूड, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन बहुत ही सीमित कर देना है। यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। आपको मसल्स बनाने के लिए साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। यह अच्छे कार्बोहाइड्रेट्स के साथ ऊर्जा भी प्रदान करता है।

साबूत अनाज के लिए चावल, गेंहू, बाजरा, दलिया आदि का सेवा कर सकते हैं। अगर आपके पास ऊर्जा अधिक होगी तो ही आप ज्यादा व्यायाम कर पाएंगे।

मसल्स निर्माण के लिए फल

मसल्स निर्माण के लिए फल

मसल्स बनाने के लिए आप फलों का सेवन मत भूलिए। फल हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। फलों में विटामिन और खनिज तथा कई तरह के पौष्टिक तत्व पाएं जाते हैं जो मसल्स निर्माण में आपकी मदद करते हैं। केला, संतरा और सेब मसल्स बनाने के लिए महत्वपूर्ण फल हैं। संतरे में विटामिन बी और सेब में पेक्टिन पाया जाता है, जो मसल्स निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसके अलावा फल आपके शरीर के लिए शुद्धियों के रूप में कार्य करता है, आपको ऊर्जा प्रदान करता है और विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट प्रदान करता है, जो अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

लीन मीट

मसल्स बनाने के लिए क्या खाएं अगर इस सवाल पर विचार कर रहे हैं तो आपके लिए लीन मीट बहुत ही फायदेमंद है। लीन मीट प्रोटीन का एक उच्च स्रोत हैं, जो मसल्स निर्माण बहुत ही सहायता करता है। चिकन और मछली जैसे मीट में सभी आवश्यक प्रोटीन होते हैं और शरीर की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। यह न केवल मसल्स के विकास के लिए अच्छे स्रोत हैं, बल्कि यह बॉडी की मरम्मत भी करता है।

मसल्स बनाने के लिए सैल्मन

मसल्स बनाने के लिए सैल्मन

सैल्मन ग्रह पर सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है। यह लोकप्रिय फैटी मछली पोषक तत्वों से भरी हुई है और कई बीमारियों के लिए जोखिम कारकों को कम कर सकती है। मसल्स बनाने के लिए सैल्मन भी बहुत गुणकारी है। सैल्मन जैसी मछली प्रोटीन, खनिज और ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक बड़ा स्रोत है, जो मसल्स के लिए आवश्यक है। इसलिए इसे नियमित आहार में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा सैल्मन बी विटामिन का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक है, सूजन को नियंत्रित करता है और दिल और मस्तिष्क के स्वास्थ्य की रक्षा करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment