डाइट प्लान

न्यूट्रिशन क्या है और इसके प्रकार

न्यूट्रिशन क्या है और इसके प्रकार

आप यदि पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करते हैं, तो अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा सकते हैं। आज के इस लेख में न्यूट्रिशन क्या है और न्यूट्रिशन के प्रकार के बारे में जानेंगे। वैसे फूड के जरिए न्यूट्रिशन लेना यह आपका एक स्मार्ट निर्णय है। यह आपको पूरी जिंदगी स्वस्थ्य रहने में मदद करता है और मोटापे तथा कई बीमारियों से दूर रखने में सहायता करता है। आइए अब विस्तार से न्यूट्रिशन के बारे में जानते हैं।

न्यूट्रिशन क्या है

न्यूट्रिशन क्या है

न्यूट्रिशन क्या है जिसे हम हिंदी में पोषण के नाम से जानते हैं। यह खाद्य पदार्थों से पोषक तत्वों को लेने की एक प्रक्रिया है। न्यूट्रिशन शरीर को विकसित, मरम्मत और बनाए रखने के लिए जरूरी है। यदि आप हेल्दी फूड के जरिए सही मात्रा में न्यूट्रिशन लेते हैं तो आप अपने शरीर को पूरी तरह से फिट रख पाएंगे।

न्यूट्रिशन के 6 प्रकार

न्यूट्रिशन के 6 प्रकार

हमारे आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों का मिश्रण होना चाहिए जो सही मात्रा में सभी आवश्यक पोषक तत्व या न्यूट्रिएंट्स प्रदान करते हो। इस तरह के आहार को संतुलित आहार कहा जाता है।

ऊर्जा, ऊतकों के रखरखाव और शारीरिक प्रक्रियाओं के विनियमन के लिए हर व्यक्ति को छह पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जिसमें शामिल है कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, पानी, विटामिन और खनिज। ये सभी न्यूट्रिशन के प्रकार है इसलिए आइए विस्तार से इनके बारे में जानते हैं।

1. कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट के रूप में स्टार्च या मंड प्रमुख भोज्य पदार्थ हैं जो कई तरह के खाद्य पदार्थ में पाया जाता है। आलू, साबूदाना, चावल, साबूत आनाज, पास्ता, रोटी, मक्का आदि में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसे खाने से शरीर को उर्जा मिलती है तथा यह पाचन में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। – कार्बोहाइड्रेट क्या है, जाने इसके कार्य

2. फैट या वसा

वसा या फैट हमारे आहार का मुख्य घटक है और शरीर में कई काम करता है। इसके आवश्यक स्रोत में डेयरी प्रोडक्ट, मांस, बीज, और नट तथा वनस्पति तेल जैसे खाद्य पदार्थ शामिल है। फैट, फैटी एसिड में पच जाता है, जिसका उपयोग ऊर्जा स्रोत के रूप में किया जाता है।

3. प्रोटीन

प्रोटीन

शरीर के पोषण लिए प्रोटीन एक बहुत जरूरी न्यूट्रिएंट्स है जिसका सेवन हर किसी को करना चाहिए। हमारे शरीर की अच्छे तरह काम करने के लिए, मांसपेशियों के निर्माण तथा हमारे शरीर की कोशिकाओं को बनाने और सुधारने के लिए प्रोटीन अत्यंत जरूरी है। साथ में प्रोटीन हमारे शरीर की ऊर्जा का स्रोत भी है। प्रोटीन के समृद्ध स्रोत में अंडा, मछली, मीट और बीन्स शामिल है। प्रोटीन शरीर को अमीनो एसिड प्रदान करता है।

4. विटामिन्स

हमारे शरीर को विटामिन्स की बहुत ही जरूरत है। यदि किसी भी कारण कोई विटामिन हमारे शरीर को न मिल पाए तो हमारा शरीर विटामिन जनित रोगों से ग्रसित हो सकता है। विटामिन वह पदार्थ होते हैं, जो आपके शरीर को ग्रो करने में सहायता करते हैं। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं तथा कई बीमारियों से दूर रखते हैं। ज्यादातर विटामिन हमें फल और सब्जी से प्राप्त होता है। – विटामिन डी के स्रोत, लाभ और कमी के लक्षण

5. मिनरल्स

मिनरल्स एक अच्छा न्यूट्रिशन है। कुछ महत्वपूर्ण मिनरल या खनिज हमारे शरीर के ठीक ढंग से काम करने के लिए जरूरी होते हैं। यह न केवल शरीर के मेटाबॉल्जिम को सही करता है बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी अच्छा रखता है। इसके स्रोत में फल, सब्जी, डेयरी उत्पाद, मांस और मछली शामिल है।

6. पानी

पानी

पानी को भी हम न्यूट्रिशन में शामिल करते हैं। शरीर का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। यह पर्याप्त एच2ओ पीने से शरीर में तरल संतुलन को बनाए रखने में सहायता मिलती है, जो शरीर में पोषक तत्वों के परिवहन में मदद करता है, शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और भोजन को पचाने में सहायता करता है। इसलिए कभी अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें। – ज्यादा पानी पीने के 6 नुकसान

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment