डाइट प्लान

क्या आप भी सेब को छिलकर खाते हैं, तो दें ध्यान

क्या आप भी सेब को छिलकर खाते हैं

विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम, फोलेट, आयरन और फास्फोरस से भरपूर सेब का छिलका कई तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी है। यदि आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो यह पाचन के साथ-साथ आपके वजन को भी कम करने में मदद करता है।

ब्राउन फैट की अधिक मात्रा

ब्राउन फैट की अधिक मात्रा

सेब के छिलके से शरीर में ब्राउन फैट की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे हमें अधिक कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम हो जाता है। दरअसल जब हमारा जन्म होता है, तो हमारे शरीर में काफी मात्रा में ब्राउन फैट होता है। यह ब्राउन फैट शिशु के मुख्य अंगों को चारों तरफ से घेरे रहता है और उसे गर्मी देता रहता है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में ब्राउन फैट की मात्रा कम होने लगती है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर हम ब्राउन फैट को सक्रिय करने में सफल हो जाते हैं तो इससे वजन भी नहीं बढ़ेगा।

यह मधुमेह और दिल की बीमारियों के लिए मददगार साबित हो सकता है, पर अभी इस दिशा में काफी शोध करने की जरूरत है। इसलिए यदि आप अपने शरीर में ब्राउन फैट को बढ़ाना चाहते हैं तो आप सेब को बिना छिलकर ही खाएं। यह पोषक तत्व वजन कम करने और मांसपेशियों के निर्माण करने में सहायता करता है।

फाइबर का अच्छा स्रोत

सेब में मौजूद फाइबर सामग्री इसे दुनिया भर में पोषण विशेषज्ञों का पसंदीदा बनाती है। एक मध्यम आकार के सेब में लगभग 4 ग्राम फाइबर होता है। यह विशेष रूप से पेक्टिन फाइबर का बेहतर स्रोत है, जो शरीर से वसा को कम करने में सहायक करता है।

मैलिक एसिड

हरे और लाल सेब दोनों में मैलिक एसिड होता है, जो पाचन में एक उपयोगी भूमिका निभाता है। यदि आपका पाचन तंत्र सही रहेगा तो आपको वजन कम करने में बहुत ही मदद मिलेगी। मैलिक एसिड स्वास्थ्य समस्या फ़ाइब्रोमयाल्जिया और क्रोनिक थकान सिंड्रोम के उपचार में लाभदायक होता है। इतना ही नहीं, अगर आप साफ, चमकदार और सॉफ्ट त्वाचा चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में मैलिक एसिड को शामिल कीजिए। – गर्भावस्था में सेब खाने के फायदे

सेब के छिलके के अन्य फायदे

1. सेब के छीलके में क्वेरसेटिन मस्तिष्क कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और मेमोरी लोस से रोकता है तथा यह एकाग्रता को भी बढ़ाता है।

2. सेब का छिलका ब्लड शुगर को विनियमित करने में बहुत ही सहायता करता है। ब्लड शुगर या डायबिटिज का समस्यां वाले लोगों को सेब छिलके समेत खाना चाहिए। इसे ऐसे खाने से शुगर कंट्रोल में रहती है।

3. सेब का छिलका मोतियाबिंद के खतरे को कम कर देता है। यह आपकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

4. सेब का छिलका दांत की सड़न और कैविटी को रोकने में सहायता करता है। दरअसल सेब के छिलके से लार का उत्पादन होता है जो दांतों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

5. केर्सेटिन एक प्रकार का फ्लेवोनॉयड होता है जो सेब के छिलके में पाया जाता है। यह न सिर्फ इनफ्लेमेशन कम करता है बल्कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं। ये तत्व प्लेटलेट के जमाव को रोकता है जिससे कि धमनियों में थक्के नहीं बनते। दिल की मांसपेशियों को आराम भी मिलता है जिससे दिल के दौरे को कम करने में सहायता भी मिलती है। – फल खाने का सही तरीका और समय

6. सेब के छिलके एक बड़ा फायदा यह है कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी अधिक होती हैं, जिसकी वजह से ये कैंसर से बचाव करने में बहुत ही सहायता मिलती है। न्यूट्रीशन एंड कैंसर जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि ये एंटीऑक्सीडेंट्स कई तरह के कैंसर जैसे कि ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर आदि से रक्षा करने में सहायता करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment