डाइट प्लान

शरीर के लिए आवश्यक 6 पोषक तत्व

आवश्यक पोषक तत्व कंपाउंड होते हैं जिसे शरीर पर्याप्त मात्रा में नहीं बना सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, ये पोषक तत्व रोगों की रोकथाम, विकास और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसमें फैटी एसिड और एमिनो एसिड समेत सूक्ष्म पोषक तत्व और मैक्रोन्यूट्रिएंट शामिल होते हैं।

इन आवश्यक पोषक तत्वों को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है: – मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स। मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट शामिल हैं, जो आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। जबकि विटामिन और खनिज माइक्रोन्यूट्रिएंट्स हैं।

शरीर के लिए आवश्यक 6 पोषक तत्व

#कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट या कार्ब्स जिसका सेवन लोग इसलिए नहीं करते क्योंकि वह मानते हैं कि इससे उनका वजन बढ़ जाएगा। हकीकत में, शरीर के कार्य के लिए कार्ब्स आवश्यक हैं। आपको बता दें कि कार्ब्स में ग्लूकोज होता है जो आपके दिमाग और शरीर के लिए ईंधन के रूप में काम करता है।

कार्ब्स आपके शरीर को विशेष रूप से आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क को ईंधन देता है, और रोग के खिलाफ सुरक्षा प्रदान भी करता है। इसमें आप को सिंपल कार्बोहाइड्रेट की जगह कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना चाहिए। आप साबूत अनाज, सब्जियां और फलों से कार्ब्स हासिल कर सकते हैं।

#प्रोटीन

अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन आवश्यक है। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों के लिए बहुत ही आवश्यक है। प्रत्येक कोशिका, हड्डी से त्वचा और बालों तक में प्रोटीन होता है। प्रोटीन में एमिनो एसिड नामक छोटे बिल्डिंग ब्लॉक शामिल होते हैं। ये कोशिकाओं के निर्माण खंड हैं। मांस, मछली और अंडा आवश्यक अमीनो एसिड के अच्छे स्रोत हैं। आप बीन्स, सोया, नट्स और कुछ अनाज से प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। – एक दिन कितना प्रोटीन लेना चाहिए

#फैट

फैट

फैट या वसा को अक्सर बुरा माना जाता है, लेकिन हाल के शोध से पता चला है कि स्वस्थ वसा आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के मुताबिक, वसा आपके शरीर के कई कार्यों जैसे विटामिन और खनिज का अवशोषण, कोशिकाओं के निर्माण और मसल्स मूवमेंट में बहुत ही जरूरी है। हां यह बात सच है कि वसा में कैलोरी सबसे ज्यादा पाया जाता है, लेकिन यह कैलोरी आपके शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण ऊर्जा का स्रोत है।

आप वसा के लिए ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड जैसे स्वस्थ वसा का सेवन कर सकते हैं। यह पाया गया है कि ओमेगा -3 फैटी एसिड मस्तिष्क के स्वास्थ्य को अनुकूलित करता है और हृदय कार्य में सहायता कर सकता है। यह अनसेचुरेटेड फैट या असंतृप्त वसा है। आप इस तरह का स्वस्थ वसा नट्स, बीज, मछली और वनस्पति तेलों से ले सकते हैं।

#खनिज

खनिज

खनिज या मिनरल्स एक और आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व है। इसमें सोडियम, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैगनीशियम, जिंक और फास्फोरस शामिल है। कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य, मांसपेशियों और नर्व फंक्शन और ब्लड सर्कुलेशन के लिए आवश्यक है।

शरीर के कैल्शियम का 99 प्रतिशत हड्डियों और दांतों में पाया जाता है। कैल्शियम आप डेयरी उत्पाद, पत्तेदार सब्जियों और मछली से प्राप्त कर सकते हैं। उधर आयरन आपके लाल रक्त कोशिकाओं और हार्मोन निर्माण में सहायता करता है, जबकि जिंक आपकी इम्यूनिटी सिस्टम और घाव भरने का काम करता है।

#विटामिन

विटामिन

बीमारी से बचने और स्वस्थ रहने के लिए विटामिन महत्वपूर्ण हैं। शरीर को अपना कार्य करने के लिए इन सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। 13 आवश्यक विटामिन हैं जिन्हें शरीर को ठीक तरह से काम करने की आवश्यकता होती है, जिसमें विटामिन विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन डी और विटामिन ई आदि शामिल हैं।

प्रत्येक विटामिन शरीर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसकी कमी होने से स्वास्थ्य समस्याएं और बीमारी हो सकती है। आपको बता दें कि स्वस्थ दृष्टि, त्वचा और हड्डियों के लिए विटामिन आवश्यक हैं। ये शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फेफड़ों और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम कर सकते हैं।

विटामिन सी जैसे विटामिन प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ावा देते हैं और शरीर को ठीक करने में सहायता करते हैं। विटामिन के लिए आप फलों और सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन कीजिए। – शरीर में विटामिन की कमी के ये है 9 संकेत

#पानी

पानी

खुद को हाइड्रेटेड रखना वास्तव में महत्वपूर्ण है। जीवित रहने के लिए पानी जरूरी है, क्योंकि मानव शरीर का 60 प्रतिशत भाग पानी से ही बना है। पानी के बिना कई तरह की गंभीर बीमारी आपको हो सकती है, यहां तक की व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। पानी शरीर से अपशिष्ट पदार्थ को हटाने तथा तापमान विनियमन के लिए यह महत्वपूर्ण है, और यह हर कोशिका का एक आवश्यक तत्व है।

हाइड्रेटेड रहने के लिए, पूरे दिन पानी पीएं। इसके अलावा आप उन फल और सब्जियों का सेवन कीजिए जिसमें पानी अधिक मात्रा में हो। आप कॉफी तथा कोल्ड ड्रिंक जैसे पेय पदार्थ से भी आप दूरी बनाएं जो आपको डिहाइड्रेट करते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment