डाइट प्लान

वजन कम करने के लिए रात में अपनाएं 4 असरदार तरीका

वजन कम करने के लिए रात में अपनाएं असरदार तरीका

क्या सोने से पहले वजन कम करना संभव है? निश्चित रूप से यह संभव है। आपका मेटाबॉलिज्म हमेशा काम करता रहे, इसलिए आपको इसे सक्रिय रखने के लिए बस कुछ सरल रणनीतियों को पालन करना चाहिए। आज के लेख में, हम आपको सोने से पहले वजन कम करने के 4 टिप्स के बारे में बताएंगे।

डिनर पर दीजिए ध्यान

डिनर पर दीजिए ध्यान

बहुत से लोग डिनर नहीं करते हैं क्योंकि वह मानते हैं कि इससे उन्हें वजन कम करने में सहायता मिलेगी लेकिन यह गलत फैसला है। रात का डिनर लेना बहुत ही जरूरी है क्योंकि आपके शरीर को अगले 10 घंटे तक किसी भी तरह का कोई पोषण नहीं मिलेगा। इससे आपके बॉडी में और भी गंभीर परिणाम देखने को मिलेगा।

इसका मतलब है कि आप एक स्वस्थ आहार दिनचर्या का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा इससे आपके शरीर का मेटाबॉल्जिम भी कम हो जाएगा। इसलिए रात का खाना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप कुछ नियमों को अपना सकते हैं।

1. आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा जैसे सोने से दो घंटा पहले आप डिनर कर लें।
2. कोशिश करें आप रात में हल्का और संतुलित आहार लें। कुछ लोग सलाद को ही हल्का भोजन मान लेते हैं, लेकिन आप ऐसा न करें। आप प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, और यहां तक कि कार्बोहाइड्रेट से भरे आहारों का सेवन कीजिए।

रात में सोने से पहले वॉक कीजिए

रात में सोने से पहले वॉक कीजिए

 

रात को खाने के बाद टहलने या वॉक से आपको रात में अच्छी नींद आती है, साथ ही आपका खाना भी सही से पचता है। इसके अलावा खाना खाने के बाद कुछ देर वज्रासन में बैठना चाहिए, जिससे खाना आसानी पच सके।

जैसा कि आप जानते हैं, तनाव आपके स्वास्थ्य और आपके वजन के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है। यदि आप टहलते हैं तो आपको तनाव को कम करने में सहायता मिलेगी।

वजन कम करने के लिए हर्बल चाय का सेवन

वजन कम करने के लिए हर्बल चाय का सेवन

बहुत सारे स्वादिष्ट और नेचुरल टी हैं जिन्हें आप सोने से पहले पी सकते हैं। यह न केवल फैट को बर्न करने में सहायता करता है बल्कि आवश्यक विटामिन भी देता है।

इसके लिए आप ब्लूबेरी चाय, ऊलौंग चाय और रोज टी का सेवन कर सकते हैं। ब्लूबेरी चाय ब्लड शुगर के स्तर कम करता है और आपको ठीक से आराम करने में सहायता करता है, जबकि रोज टी, ग्रीन टी की तुलना में एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध है, और इसमें कैफीन नहीं होता है, जो इसे रात के लिए आदर्श बनाता है।

समय पर रात में सोयें

समय पर रात में सोयें

अच्छी नींद लेना आपके वजन को कम करने में भी मदद करेगा। अपने रोजाना के दिनचर्या में सही वक्त पर नींद लेना भी शामिल है। आपको बता दें कि रात के दौरान आपकी लिम्फैटिक सिस्टम आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में महत्वपूर्ण काम करता है। अगर ऐसा नहीं करते है, तो इससे आपके शरीर में हानिकारक तत्व बना रहेगा और सूजन का कारण बन सकता है। – समय का सही उपयोग कैसे करें

वजन कम करने के अन्य तरीके

वजन कम करने के अन्य तरीके

1. दिन के दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से आपके शरीर में मेटोबॉल्जिम बढ़ता है। इसलिए खाना खाने से 45 मिनट पहले और बाद में आधा लीटर पानी पीना चाहिए। इससे कैलोरी बर्न करने में सहायता मिलेगी।

2. एरोबिक एक्सरसाइज (कार्डियो) वजन को कम करने में बहुत ही सहायता करते हैं। कैलोरी बर्न करने का एक अच्छा तरीका है। यही नहीं ये आपकी शारीरिक और मानसिकक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।

3. आप उन हरी पत्तेदार सब्जियों और फलों का सेवन कीजिए जिसमें ज्यादा से ज्यादा फाइबर हो। ये आपको लंबे समय तक वजन नियंत्रित करने में सहायता करेगा। – ज्यादा पानी पीने के 6 नुकसान

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment