डाइट प्लान

वजन कम करने के लिए सेब के छिलके के फायदे

वजन कम करने के लिए सेब के छिलके के फायदे

सेब फल को लेकर यह बात मशहूर है कि यदि आप एक दिन में एक सेब खाते हैं तो आप खुद को डॉक्टर से दूर रख सकते हैं। सेब महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट, फ्लावोनोइड्स और आहार फाइबर में बेहद समृद्ध हैं। सेब में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट कैंसर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, आपको शायद यह नहीं पता होगा कि सेब का छिलका लेने से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।

वजन कम करने के लिए सेब के छिलके के फायदे

सेब का छिलका विटामिन का समृद्ध स्रोत है। सेब के छीलके में मौजूद सभी प्रकार के विटामिन जैसे विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा दूसरों से अधिक है। इसमें मौजूद रासायनिक कंपाउंड न केवल आपको चमक देते हैं बल्कि वजन को कम करने के साथ-साथ मांसपेशियों के निर्माण जैसे कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं। सेब में युरसोलिक एसिड होता है, जो मांसपेशियों में गिरावट को रोकता है।

उर्सोलिक एसिड शरीर में ब्राउन फैट्स की मात्रा का बढ़ाकर फैट्स बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा उर्सोलिक एसिड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखता है। इसका मतलब यह है कि एक दिन एक सेब खाने से वास्तव में एकीकृत स्वास्थ्य के लिए चमत्कार सिद्ध हो सकता है। – सेब खाने का सही समय

सेब के छिलके के अन्य फायदे

1. सेब का छिलका फाइबर का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। सेब दोनों फाइबर घुलनशील और अघुलनशील रूप में मौजूद है। आपको बता दें कि एक मध्यम आकार के छिलके युक्त सेब में 4.4 ग्राम फाइबर होता है।

छिलका उतारने के बाद उसी सेब में फाइबर की मात्रा 2.1 ग्राम रह जाती है यानी केवल छिलके में 2.3 ग्राम फाइबर मिलता है। सेब में फाइबर होने की वजह से वजन घटाने में बहुत ही सहायता मिलती है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को करने का भी काम करता है।

2. सेबका का छिलका प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट का सबसे बड़ा स्रोत हैं। यदि आप ऐसे फल की तलाश में हैं जो एंटीऑक्सीडेंट फोटोकैमिकल जैसे फेनोलिक एसिड और फ्लैवोनॉयड में सबसे ऊपर है, तो आप सेब पर भरोसा कर सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स और विनाशकारी अणुओं से संरक्षक के रूप में कार्य करता हैं। दिल का दौरा और मधुमेह जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए रोजाना एक सेब जरूर खाएं। – खाली पेट सेब खाने के फायदे

3. इलिनोइस विश्वविद्यालय में किए गए एक अध्ययन से पता चलता है कि सेब में ट्राइटरपेनोइड नामक एक कंपाउंड होता है जिसमें हानिकारक कैंसर बनाने वाले कोशिकाओं से लड़ने की क्षमता होती है। आपको बता दें कि सेब का छिलका लिवर, स्तन, और कोलन कैंसर के खतरे को कम कर देता है।

4. सेब के छिलके में मौजूद क्यूरसेटिन नामक तत्व सांसों से संबंधित समस्याओं जैसे दमा आदि से बचाव में काफी मददगार है। शोध की मानें तो सप्ताह में पांच छिलके युक्त सेब का सेवन सांसों से संबंधित बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

5. विटामिन ए आंख और त्वचा के लिए उत्कृष्ट स्रोत है, विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए बेहतरीन पोषक तत्व है। त्वचा के स्वास्थ्य के लिए यह विटामिन बहुत ही अच्छा है। इन विटामिन के अलावा, सेब का छीलका विटामिन के और फोलेट्स में भी समृद्ध स्रोत है। सेब में मौजूद कोलाइन नामक एक विटामिन कोशिकाओं के निर्माण के लिए काफी सहायक है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment