डाइट प्लान

विटामिन ई से भरपूर फल और सब्जियां

विटामिन ई से भरपूर फल और सब्जियां

विटामिन ई एक महत्वपूर्ण वसा-घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड है जो शरीर को वसा के ऑक्सीकरण के हानिकारक प्रभावों को बेअसर करने में सहायता करता है। यह न केवल फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायता करता है बल्कि इसका सेवन आपके बुढ़ापे की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। यह त्वचा के लिए बहुत ही गुणकारी है।

विटामिन ई वाले फल

किवी

किवी फल का सेवन आपके सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। किवी विटामिन सी में समृद्ध हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करता है। उनमें सेरोटोनिन भी होता है, जो नींद को प्रेरित करके अनिद्रा का इलाज करने में मदद करता है।

सिरोटोटिन एक हार्मोन होता है जो मूड को बेहतर बनाता है, आपकी उदासी को दूर करता है। आपको बता दें कि विटामिन सी और विटामिन ई, केरोटिनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई प्रकार के खनिज से भरपूर किवी में 177 ग्राम सिरोटोटिन में 2.6 ग्राम विटामिन ई पाया जाता है।

पपीता

पपीता

विटामिन ई फल और सब्जियों की सूची में पपीता भी शामिल है। पपीता में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो कई बीमारियों को रोकते हैं। यह सूजन से लड़ने और अपचन या इनडाइजेशन का मुकाबला भी कर सकते हैं।

140 ग्राम पपीता में 1 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है। पपीता फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध है जो आपके धमनियों में कोलेस्ट्रॉल का निर्माण रोकती है। यह न केवल वजन को कम करने में सहायता करता है बल्कि इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है।

एवोकाडो

एवोकाडो

विटामिन ई के स्रोत में एवोकाडो भी आगे है। एवोकाडो विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, और विटामिन बी6, साथ ही रिबोफाल्विन, नियासिन, फोलेट, पैंटोथेनिक एसिड, मैग्नीशियम और पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत हैं। वे ल्यूटिन, बीटा कैरोटीन, और ओमेगा -3 फैटी एसिड भी प्रदान करता है। आपको बता दें कि आधे एवोकाडो में 2 ग्राम विटामिन ई पाया जाता है।

विटामिन ई वाली सब्जियां

विटामिन ई किसमें पाया जाता है अगर आप इसका सवाल ढूंढ रहे हैं तो आपको कुछ सब्जियों का सेवन करना चाहिए जिसमें अरबी भी शामिल है।

अरबी

अरबी

अरबी खाने के बहुत फायदे हैं। अरबी एंटीऑक्सिडेंट्स (बीटा कैरोटीन और क्रिप्टोक्सैंथिन) में भी समृद्ध है जो आंख के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसमें मौजूद विटामिन सी का उच्च स्तर इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। 104 ग्राम अरबी में 2.5 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है। – अरबी के पत्ते के फायदे और नुकसान

लाल शिमला मिर्च

लाल शिमला मिर्च

लाल शिमला मिर्च जिसे पैपर भी कहा जाता है। यह स्वास्थ्य के‍ लिए बहुत लाभकरी है। लाल शिमला मिर्च में ल्यूटिन और जीएक्सैंथिन भी होते हैं। ये दो एंटीऑक्सीडेंट आंखों के स्वास्थ्य में योगदान देते हैं।

इसके अलावा लाल शिमला मिर्च आयरन का भी स्रोत है। यह विटामिन सी में समृद्ध हैं। यह एनीमिया को रोकने में मदद करता है। 149 ग्राम लाल शिमला मिर्च में 2.4 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है।

सरसों का साग

सरसों का साग

अत्यधिक पौष्टिक होते हैं, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यह विटामिन ई, फोलेट और विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन के शीर्ष स्रोतों में से एक है।

सरसों का साग आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, पोटेशियम, सेलेनियम, मैंगनीज, प्रोटीन और आहार फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत हैं। यह एक मजबूत एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में काम करता है और कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य में सुधार करता है। 56 ग्राम सरसो के साग में 1.1 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है। – मक्के की रोटी के फायदे

ब्रोकोली

ब्रोकोली विटामिन ई में समृद्ध सबसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों में से एक है। यह विटामिन सी और विटामिन के में भी समृद्ध है, जो त्वचा और हड्डी के स्वास्थ्य में मदद करता है। 91 ग्राम ब्रोकली में 0.7 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment