एसिडिटी

इस वजह से होता है कब्ज – जानें 5 कारण

इस वजह से होता है कब्ज

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ऐसे तो कई घरेलू उपचार मौजूद हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप कब्ज से पीड़ित क्यों हैं? अगर आप नहीं जानते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं।

पानी का ज्यादा सेवन न करना

पानी का ज्यादा सेवन न करना

शरीर को जितनी पानी की आवश्यकता है अगर आप उतना पानी नहीं पी रहे हैं तो आपका मल कठोर और सूखा हो सकता है। उचित पाचन के लिए, पानी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्या आप जानते हैं कि रोजाना हमें ढाई लीटर पानी पीना चाहिए?

अगर आप पानी पर्याप्त नहीं पी रहे हैं, तो यह कब्ज की समस्या को जन्म दे सकता है। कब्ज से बचने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से यह समस्या दूर हो सकती है। यदि संभव हो तो पूरे दिन केवल गर्म पानी पीएं।

खाना चबा-चबाकर खाइए

खाना चबा-चबाकर खाइए

अगर आपको कब्ज हो रहा है तो इसका मतलब है कि आप खाना सही से नहीं खा रहे हैं। आपको खाना निगलने की बजाय खाना चबाकर खाना चाहिए। दरअसल जब आप खाने को चबाकर खाते हैं, तो यह लार के साथ आपके पेट में जाता है।

यह प्रकिया 50 फीसदी तक भोजन पचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन जब आप भोजन को पचाने की बजाय तेजी से या निकल कर खाते हैं तो पेट की वर्कलोड बढ़ जाती है जिससे अपचन, कब्ज, सूजन, अम्लता और गैस की समस्या होती है। इसलिए कब्ज से बचने के लिए खाना ठीक से और धीरे-धीरे चबाकर खाएं।

बहुत अधिक तनाव लेना

बहुत अधिक तनाव लेना

अगर आपको कब्ज की समस्या सता रही है, तो एक कारण यह भी हो सकता है कि आप बहुत अधिक तनाव ले रहे हैं। व्यस्त जीवनशैली, काम का प्रेशर और सामाजिक समस्याओं के कारण ज्यादातर व्यक्ति तनाव और अवसाद के शिकार हो रहे हैं।

यह चीज कब्ज की समस्या को भी जन्म देता है। शोध के अनुसार, तनाव कब्ज के आम कारणों में से एक है। तनाव से बचने के लिए, रोजाना प्राणायाम (श्वास अभ्यास) का अभ्यास करें। यदि संभव हो तो सुबह जल्दी उठें और तेजी से चलने जैसे बुनियादी एक्सरसाइज कीजिए।

खराब जीवनशैली और आहार

खराब जीवनशैली और आहार

खुद को स्वस्थ्य रखना है तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा। आज व्यस्त जीवनशैली के कारण, व्यक्ति के खाने और पीने की आदतें बदल रही हैं। निम्न जीवनशैली के कारण कब्ज के प्रमुख कारण इस प्रकार हैं।

जंक फूड, धूम्रपान, शराब, हाई शुगर और फैटी भोजन, चाय और कॉफी, अच्छी नींद नहीं लेना और आहार में फाइबर की कमी आदि। यदि संभव हो तो इन सब चीजों से बचें और उन आहारों का सेवन करें जिसमें अधिक फाइबर शामिल है।

व्हाइट ब्रेड और सफेद चावल जैसे उत्पादों की बजाय सब्जियां, ब्राउन चावल, गेहूं को अपने आहार में शामिल करें। यह आपके आहार को पचाने में बहुत ही मदद करेगा। – महिलाओं के लिए 5 आहार

एक्सरसाइज न करना

एक्सरसाइज न करना

यदि आप नियमित रूप से एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं और सुबह बिस्तर से उठकर सीधे ऑफिस जा रहे हैं और रात को खा पीकर पिस्तर पर लेट जा रहे हैं तो इससे न केवल आपको कब्ज की शिकायत रहेगी बल्कि दूसरी अन्य बीमारी भी हो सकती है। इसलिए दिन में एक घंटा एक्सरसाइज के लिए निकालें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment