एनीमिया

खून की कमी से क्या होता है और इसे कैसे दूर करें

खून की कमी से क्या होता है

आपका शरीर काम कर रहा है क्योंकि आपके शरीर में खून दौड़ रहा है। ऐसे में यदि व्यक्ति की बॉडी में खून की कमी हो जाए तो उसे तमाम तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। ऐसे में इंसान का शरीर सुस्त पड़ जाता है और हड्डियां कमजोर हो जाती है। वैसे शरीर में खून की कमी का सीधा संबंध आयरन की कमी से है।

आयरन की कमी के सामान्य कारणों में खराब आहार, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज, गर्भावस्था के दौरान खून की बढ़ती आवश्यकता और भारी रक्तस्राव या आंतरिक रक्तस्राव आदि शामिल है। कारण जो भी हो, खून या आयरन की कमी से शरीर कई तरह के लक्षणों को दिखाता है, जो आपके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। आइए उन्हीं लक्षणों के बारे में जानते हैं।

1. थकान आयरन की कमी का सबसे सामान्य लक्षण है। इसकी वजह यह है कि इससे शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन कम पहुंचता है, जिससे उर्जा की कमी देखने को मिलती है।

2. सांस लेने में तकलीफ होना आयरन की कमी का एक आम लक्षण है, क्योंकि हीमोग्लोबिन के स्तर में कमी का मतलब शरीर मांसपेशियों और ऊतकों को प्रभावी ढंग से ऑक्सीजन पहुंचाने में सक्षम नहीं है।

3. सिरदर्द और चक्कर आना आयरन की कमी का संकेत है। हीमोग्लोबिन की कमी का मतलब है कि मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाना, जिससे ब्रेन की रक्त वाहिकाएं सूज जाती हैं और उस पर दबाव बनने लगता है।

4. आयरन की कमी होने पर त्वचा और बालों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाता, जिससे ये शुष्क और क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और अधिक गंभीर मामलों में, यह बालों के झड़ने का कारण बन सकता है।

शरीर में आयरन या खून की कमी को कैसे दूर करें

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए कुछ फलों का सेवन करना चाहिए। अगर आपको कोई रोग नहीं है तो भी इन फलों का सेवन करें, स्वास्थ्य लाभ होगा।

चुकंदर

चुकंदर

खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर काफी लाभकारी साबित होता है। नियमित रूप से चुकंदर के सेवन से शरीर में खून की मात्रा को पर्याप्त स्तर तक लाया जा सकता है। वहीं चुकंदर और अनार को मिलाकर जूस पीने से भी काफी फायदा मिलता है। दोनों का जूस बनाकर पीने से शरीर में खून बनाया जा सकता है।

गाजर

सब्जियों में अच्छी सेहत के लिए गाजर काफी फायदेमंद रहती है। गाजर में विटामिन ए, एंटीऑक्सिडेंट, और अन्य पोषक तत्व पाया जाता है। साक्ष्य बताते हैं कि अधिक एंटीऑक्सिडेंट युक्त फल और सब्जियां, जैसे गाजर खाने से कैंसर और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही गाजर के सेवन से खून की कमी को भी दूर किया जा सकता है। गाजर का रोजाना जूस पीने से भी काफी फायदा मिलता है।

अनार

अनार

शरीर में खून की कमी के पूरा करने के लिए अनार सबसे अच्छा उपाय है। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है इसके कई फायदे भी होते हैं। अनार कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, तांबा, लोहा और विटामिन्स जैसे तत्वों से भरपूर है। अनार खाने से शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।

सेब

सेब

सेब महत्वपूर्ण एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड और आहार फाइबर में बहुत समृद्ध हैं। सेब में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सिडेंट कैंसर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोग के विकास के जोखिम को कम करने में सहायता कर सकता है। कहा जाता है कि हर दिन एक सेब खाने से आप तमाम रोगों से दूर रह सकते हैं। बीमारियों को दूर रखने के साथ ही सेब की मदद से शरीर में खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। सेब के सेवन से भी शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाया जा सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment