बीमारियां

भूलने की बीमारी को कैसे दूर करे

भूलने की बीमारी को कैसे दूर करे

भूलने की बीमारी से लगभग हर कोई ग्रसित होता है। इस समस्या से आम नहीं बल्कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी ग्रसित हैं। मोबाइल, पर्स और चाभी भूलना तो लोगों के लिए बहुत ही आम बात है। आज के इस लेख में हम बात करेंगे भूलने की बीमारी को कैसे दूर किया जाए।

अपना रुटीन बनाएं

हमारी लाइफ में बहुत सारी परेशानियां इस वजह से भी होती है, क्योंकि हमारे पास काम करने के लिए कोई रुटीन नहीं होता है। बिना रुटीन ऐसा लगता है जैसे हमारी लाइफ का कोई मकसद नहीं है और इससे काम भी खराब होता चला जाता है। अगर आप चाहते हैं कि भूलने की बीमारी से आपको निजात मिलें तो अपनी लाइफ में रुटीन को स्थापित करें और कौन सा काम कब करना है इस बात की भी जानकारी आपको होनी चाहिए।

भूलने की आदत को दूर करे व्यायाम

भूलने की आदत को दूर करे व्यायाम

आप नियमित रूप से व्यायाम करके कई तरह के रोगों पर काबू पा सकते हैं। उसी तरह यदि आप भूलने की बीमारी को दूर करना चाहते हैं, तो अपनी लाइफस्टाल में व्यायाम को जरूर शामिल कीजिए।

एक स्वस्थ शरीर एक स्वस्थ मन प्रदान करता है। व्यायाम करने से न केवल मस्तिष्क बेहतर काम करता है बल्कि शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी सही से होता है। इसके अलावा आप कुछ समय योग और मेडिटेशन के लिए भी निकालें। इससे मन बहुत ही शांत रहता है।

बुरी आदतों को छोड़े

बुरी आदत से हर कोई परेशान रहता है। ये ऐसी आदत होती है जिसके होने से हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। यदि आप चाहते हैं कि भूलने की बीमारी दूर हो तो आपको बुरी आदतों के खिलाफ काम करना होगा। आप बुरी आदतों के खिलाफ जाकर आप खुद को अच्छा महसूस करवा सकते हैं।

ब्रेन फूड को अपने आहार में करें शामिल

ब्रेन फूड को अपने आहार में करें शामिल

आहार का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। हम जिस तरह का आहार लेते हैं हमारा शरीर उसी तरह से प्रतिकिया करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिमाग तेज हो तो आप जंक फूड खाने की बजाय ब्रेन फूड खाना शुरू करें। आप अपने आहार में ग्रीन टी, ब्लूबेरी, सैल्मन मछली, ब्रोकोली, फूलगोभी, डार्क चॉकलेट और हल्दी आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।

कीजिए रचनात्मक कार्य

भूलने की बीमारी को दूर करने के लिए आपको कुछ ऐसे काम करने होंगे जो पूरी तरह से रचनात्मक हो और उसमें आपका पूरा मन लगता हो। इसमें आप कोई कविता लिख सकते है या फिर गाने लिख सकते हैं। आपको बता दें कि रचनात्मक काम करने से दिमाग खुलता है।

भरपूर नींद लीजिए

भरपूर नींद लीजिए

हमारे मानसिक स्वास्थ्य का सीधा असर हमारे नींद से है। कम नींद लेना न केवल कई रोगों को निमंत्रण देता है बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी खराब कर सकता है और आपको तनाव में भी डाल सकता है। इसलिए कोशिश कीजिए कि आप 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। यह आपके भूलने की बीमारी को भी दूर करेगा।

ध्यान लगाइए

आप दो से तीन मिनट किसी चीज पर ध्यान लगाइए। यह भूलने की बीमारी में आपकी सहायता कर सकता है। ध्यान लगाने से आप किसी चीज पर पूरी तरह से फोकस हो पाते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment