ब्लड प्रेशर

हाइपरटेंशन क्या है – कैसे करें इसे कम

हाइपरटेंशन क्या है और कैसे करें इसे कम जाने इसके इलाज और घरेलू आयुर्वेदिक उपाय

विश्व में हाइपरटेंशन के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे रोकना बहुत ही जरूरी है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें धीरे-धीरे मरीज के हार्ट, किडनी व शरीर के अन्य अंग काम करना बंद हो जाते हैं। इस बीमारी की सबसे बड़ी वजह है बिगड़ती लाइफस्टाइल।

हाइपरटेंशन क्या है?

हाइपरटेंशन जिसे हम ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप के नाम से जानते हैं, एक ह्रदय संबंधित बीमारी है। हाइपरटेंशन में दिल की विफलता, दिल की मांसपेशियों की मोटाई, कोरोनरी धमनी की बीमारी आदि शामिल है। यह एक गंभीर ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति की मौत हो सकती है।
एक सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 होता है। जब ब्लड प्रेशर 140/90 या उससे ऊपर हो जाए, तो आप हाइपरटेंशन के शिकार हैं।

क्या है हाइपरटेंशन के कारण

1. आप अधिक वजन वाले हैं
2. आप पर्याप्त व्यायाम नहीं करते हैं
3. आप धूम्रपान करते हो
4. आप ज्यादा वसा और कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन खाते हो

हाइपरटेंशन के लक्षण

रोग की स्थिति और प्रगति की गंभीरता के आधार पर लक्षण अलग-अलग होते हैं। आइए जानते हैं हाइपरटेंशन के लक्षण के बारे में…

1. सीने में दर्द ( पढ़ें – सीने में दर्द के कारण और घरेलू इलाज )
2. छाती में जकड़न या दबाव
3. सांसों की कमी
4. थकान
5. गर्दन, पीठ, हाथ या कंधों में दर्द
6. लगातार खांसी
7. भूख में कमी
8. पैर या टखने में सूजन

हाइपरटेंशन के उपचार

हाइपरटेंशन के उपचार - Hypertension treatment tips in hindi

हाइपरटेंशन के उपचार में आम तौर पर स्थिति को नियंत्रित करने और संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने या देरी करने में मदद करने के लिए दवा और जीवन शैली में बदलाव को शामिल किया जा सकता है। एक स्वस्थ जीवन शैली हाइपरटेंशन के खिलाफ रक्षा की पहली पंक्ति है।

हाइपरटेंशन के उपचार के लिए आपको अपने जीवन शैली में बदलाव करने की जरूरत है।

1. यदि आपको हाइपरटेंशन को खुद से दूर रखना है तो आपको अपनी डाइट में हेल्दी फूड को शामिल करना होगा। आप फलों हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। घर का बना खाना खाए तो सबसे अच्छा।
2. हाइपरटेंशन के उपचार के लिए आप नियमित रूप से व्यायाम कीजिए। इसके अलावा आप एक जगह बैठने की बजाय शारीरिक रूप से सक्रिय भी रहें।
3. इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपका वजन बढ़ना। अपने जीवन में स्वस्थ वजन को बनाए रखना आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
4. क्या आप शराब पीने के आदि हैं तो उसे तुरंत त्याग दीजिए क्योंकि अत्यधिक शराब की खपत हाइपरटेंशन के साथ-साथ कई बीमारियों को जन्म देती है।
5. शराब के अलावा आपको धूम्रपान पर भी आपको प्रतिबंध लगाना होगा। धूम्रपान करने से न केवल आपके फेफड़े खराब हो सकते हैं बल्कि दिल की कई बीमारियों को भी जन्म दे सकती है। ( धूम्रपान छोड़ने के लिये खाएंं ये 10 चीज )
6. हाइपरटेंशन से छुटकारा पाना है, तो समय को प्रबंध करना सीखिए। साथ ही इस बात का ध्यान दीजिए कि कहीं आप ज्यादा तनाव तो नहीं ले रहे हैं।
7. वैसे नमक हर किसी को कम खाना चाहिए, लेकिन जिन्हें हाइपरटेंशन है, उन्हें भी कम से कम नमक का सेवन करना चाहिए। हो सके तो कैफीन की मात्रा भी सीमित करें।
8. हाइपरटेंशन के रोगियों को नियमित रूप से अपने रक्तचाप की जांच करवानी चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment