कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर से बचने का उपाय हो सकता है अखरोट

ब्रेस्ट कैंसर से बचने का उपाय हो सकता है अखरोट

‘न्यूट्रिशन रिसर्च पत्रिका में प्रकाशित एक स्टडी में यह दावा किया गया है कि सेहत के लिए फायदेमंद माना जाने वाला अखरोट ब्रेस्ट कैंसर को को बढ़ने से रोकने और इससे उबरने में भी लाभदायक साबित हो सकता है। अध्ययन में पाया है कि अगर किसी में ब्रेस्ट कैंसर की पुष्टि है तो करीब दो सप्ताह तक हर दिन दो औंस अखरोट खाने से उसके जीन व्यवहार में उल्लेखनीय बदलाव आ सकता है। अमेरिका में मार्शल विश्वविद्यालय से डब्ल्यू एलेन हार्डमैन ने बताया कि चुहिया पर किए गए प्रयोग में पाया गया अखरोट के सेवन ने ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ने की गति धीमी हुई और इसका खतरा भी कम हुआ।

हार्डमैन के मुताबिक, ”इस शोध के आधार पर हमारी टीम ने अनुमान लगाया कि अगर किसी महिला में ब्रेस्ट कैंसर की पुष्टि होती है तो अखरोट के सेवन से उसके जीन व्यवहार में बदलाव आयेगा। इस बदलाव से महिला में ब्रेस्ट कैंसर फैलने की गति कम होगी और रोग से उबरने में मदद मिलेगी। पहले नैदानिक परीक्षण में स्तन कैंसर से पीड़ित कुछ महिलाओं को प्रतिदिन दो औंस अखरोट खिलाए गए और पाया गया कि अखरोट खाने से उनके जीन व्यवहार में काफी बदलाव हुआ। हार्डमैन ने कहा, ”इन नतीजों से इस अवधारणा को बल मिलता है कि मनुष्यों में अखरोट का सेवन कैंसर बढ़ने की गति कम कर सकता है और मरीज को इस बीमारी से उबरने में मदद मिल सकती है।

अखरोट के फायदे

1. अखरोट एंटीऑक्सिडेंट का एक उत्कृष्ट स्रोत है जो आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव डैमेज से लड़ने में मदद कर सकता है।
2. अखरोट ओमेगा -3 फैट के रूप में एक अच्छा स्रोत है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
3. अखरोट में कई ऐसे कंपाउंड और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो कई पुरानी बीमारियों के लिए मुख्य वजह है।


4. अखरोट खाने से न केवल आपको पोषण मिलता है. बल्कि आपके पेट में रहने वाले हेल्दी बैक्टीरिया को भी पोषण मिलता है। यह आपके आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
5. अखरोट में मौजूद कई प्रकार के पोषक लवण पाए जाते हैं। अखरोट में पाया जाने वाला कॉपर गर्भ में बच्चे के विकास को प्रेरित करता है।
6. गर्भावस्था में अखरोट के सेवन से कई प्रकार के संक्रमण से सुरक्षा मिलती है। इस दौरान मां का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है।

7. अखरोट में पॉलीफेनोल्स आपके स्तन, प्रोस्टेट और कोलोरेक्टल कैंसर सहित कुछ कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। हालांकि, इस बात की पुष्टि करने के लिए अधिक मानव अध्ययन की आवश्यकता है।
8. अखरोट खाने से टाइप 2 डायबिटीज को नियंत्रित करने और बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि अखरोट आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। अखरोट का ब्लड शुगर नियंत्रण पर भी अधिक सीधा प्रभाव पड़ सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment