लाइफस्टाइल

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं? यह हर उस पुरुष के मन में सवाल उठता है जिसने एक खूबसूरत पार्टनर के साथ होने का सपना देखा है। हर लड़का चाहता है कि उसकी भी एक गर्लफ्रेंड या पार्टनर हो, लेकिन उसके व्यक्तित्व में किसी चीज की कमी की वजह से उसकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाती। आइए जानते हैं कुछ टिप्स के बारे में जिसकी बदौलत लड़के जान पाएंगे कि लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद हैं।

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं

जुबान के पक्के हो

जुबान के पक्के हो

लंड़कियां ऐसे लड़के को पसंद करती है, जो अपनी जुबान का पक्का हो और झूठ नहीं बोलता है। ऐसे लड़कों पर लड़किया भरोसा भी करती है और जीवन साथी के रूप में भी देखती हैं। इसलिए हमेशा अपने द्वारा कहीं हुई बातों को सम्मान दें।

भावनात्मक रूप से मजबूत हो

ऐसा देखा गया है कि जो व्यक्ति भावनात्मक रूप से ज्यादा मजबूत है वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर लेता है। भावनात्मक रूप से जो लड़का कमजोर रहता है, लड़किया उन्हें पसंद नहीं करती हैं। उन्हें बात-बात पर गुस्स करने वाले या बात बात पर लड़ने वाले या फिर बात-बात पर रोने वाले लड़के बिलकुल भी पसंद नहीं है।

पूरी जिम्मेदारी के साथ करे काम

पूरी जिम्मेदारी के साथ करे काम

ऐसा देखा गया है कि लड़कियों को वैसे लड़के पसंद है, जो सामने आकर नेतृत्व का बीड़ा उठाते हैं। ऐसे लड़कों को वह मानसिक रूप से बहुत ही मजबूत मानती हैं। उनके अनुसार इस तरह के लड़के पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने काम को करते हैं और कोई भी फैसला लेते समय ज्यादा घबराते नहीं हैं।

आर्थिक रूप से मजबूत हो

लड़किया उस तरह के लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं, जो अच्छी जॉब करता हो और आर्थिक रूप से मजबूत हो। वह ऐसे लड़कों से दूर रहना पसंद करती हैं, जिन्हें काम करना पसंद नहीं है या फिर जो पैसा कमाना नहीं चाहता है। लड़कियों को क्या गिफ्ट पसंद है ?

सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो

ऐसा देखा गया है कि लड़कियां ऐसे लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत ही अच्छा हो। वह ऐसे लड़को को बहुत ही बुद्धिमान समझती हैं और उनके साथ समय भी बिताना चाहती हैं।

लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत ही पसंद है जिनका ह्यूमर बहुत ही अच्छा हो। इसका अंदाजा आप शाहरुख खान का सेंस ऑफ ह्यूमर और फैन फॉलोविंग से लगा सकते है। शाहरुख खान का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छाल है और उनके मजाकिया अंदाज के लिए उन्हेंर काफी जाना जाता है।

अपनी बुद्धि का करे इस्तेमाल

अपनी बुद्धि का करे इस्तेमाल

जो लड़का अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करता हो और किसी दूसरे की बात को आंख मूदकर विश्वास न करता हो ऐसे लड़के को लड़कियां पसंद नहीं करती हैं। उनकी नजर में ऐसे लड़के कभी भी खुद फैसला नहीं ले सकते।

स्पॉर्टी व्यवहार

अगर आप खेल कूद में अच्छे हैं तो यह न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए सही है बल्कि आपका यह व्यवहार लड़किया भी बहुत पसंद करती हैं। लड़के को लड़किया मैदान में खलते हुए देखना चाहती हैं। वह यह भी देखना चाहती हैं कि उनका पसंदीदा हीरो मैदान में अच्छा प्रदर्शन करे।

विश्वास से भरपूर

लड़कियों को उस तरह के लड़के ज्यादा भाते हैं जो न केवल बात करने में बल्कि स्टाइल और काम करने में भी बेहतरीन हो। आत्म विश्वास के साथ परफॉर्म करने वाला लड़का ही लड़कियों को बहुत ही पसंद आता है।

स्वाभाव से गंभीर

स्वाभाव से गंभीर

लडकियों को स्वाभाव से गंभीर प्रवृत्ति वाले लडके बहुत ही पसंद आते हैं। लड़कियों को पीछे लगने वाले लड़के कतई पसंद नहीं हैं जो आई लव यू कहते हुए उनके पीछे घूमता रहे। या फिर ऐसे लड़के कभी पसंद नहीं आते जो हर समय अपनी ही बात कहे। लडकियां ऐसे लडकों को पसंद करती हैं जो अपना आत्मसम्मान बनाए रखे।

केयरिंग स्वभाव वाला

लडकियों को ऐसे लडके भाते हैं जो पूरी जिम्मेदारी के साथ बिना बताए अपने पार्टरन का ख्याल रखे। लडकों का केयरिंग स्वभाव लडकियों को उनके प्रति आकर्षित करता है। इसमें लड़कों का दिखावा बिलकुल भी नहीं होना चाहिए।

अपने ग्रूमिंग पर ध्यान दीजिए

अपने ग्रूमिंग पर ध्यान दीजिए

हैंडसम दिखना हर लड़का चाहता है। पर इसके लिए सही जानकारी होना आवश्यक है। इसके लिए कई चीजों का ख्याल रखना पड़ता है ताकि आपके चेहरे और शरीर पर निखार आ सके, क्योंकि हैंडसम और गुड लुकिंग लड़के, आज कल हर किसी को पहले आकर्षित करते हैं। अब वह चाहे लड़कियां ही क्यों न हो। अगर बात आती है कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं तो इसके लिए आपको अपने ग्रूमिंग पर ध्यान देना चाहिए।

यदि लड़के चाहते हैं कि लड़कियां उन्हें पसंद करे तो उन्हें अपनी साफ-सफाई का पूरा ध्यान देना चाहिए। वह नियमित रूप से अपने बाल को कटवाएं और यदि दाढ़ी बड़ी रखनी है तो उसे ट्रिम करवाने की कोशिश कीजिए। इसके अलावा आप अपने कपड़े पहनने के तरीकों में बदलाव कीजिए। आपके कपड़े धुले होने चाहिए तथा सही तरह से आयरन होनी चाहिए।

आकर्षक व्यक्तित्व

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं तो इस सवाल का अगर एक लाइन में जवाब दिया जाए तो लड़कियों को आकर्षक व्यक्तित्व वाले लड़के पसंद आते हैं, जिसका न केवल बॉडी लेंग्वेज बहुत अच्छा हो बल्कि महिलाओं के साथ वह अच्छे मैनर के साथ व्यवहार करता हो तथा हर किसी के साथ अच्छे तरीके से बात करता हो।

स्माइल करते हुए चेहरे

स्माइल करते हुए चेहरे

लकियों को ऐसे लड़के बिलकुल भी पसंद नहीं आते जिनके फेस पर हर समय उदासी छाई हो। उन्हें ऐसे लड़के या तो बोरिंग लगते हैं या फिर सुस्त। लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं, तो आपको बता दें कि लड़कियों को स्माइल करते हुए चेहरे बहुत ही पसंद है। इसलिए हमेशा स्माइल करे रहिए।

नजरिया सकारात्मक हो

आपने अपनी लाइफ में बहुत से ऐसे लोग देखे होंगे जिनका नजरिया हमेशा नकारात्मक रहता है। ऐसे लोग सामने के मन में निराशा भर देते हैं। लड़कियां ऐसे लोगों से दूर रहना पसंद करती हैं। लड़कियों को वैसे लड़के पसंद आते हैं जिनका नजरिया हमेशा सकारात्मक हो।

बोलने से ज्यादा सुनने पर ध्यान दे

बोलने से ज्यादा सुनने पर ध्यान दे

लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत ही भाते हैं जो बोलने से ज्यादा सुनने पर ध्यान दे। उन्हें यह एहसास दिलाए कि उनकी भी बात कोई सुनने वाला है। इसलिए आप भी कम बोलिए और लड़की की बात को ज्यादा सुनें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment