बीमारियां मलेरिया

मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू बुखार में क्या है अंतर ?

Malariam, Chikungunya and Dengue difference in hindi.

जाने मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू बुखार में क्या है अंतर होता है, know all about the difference between Malariam, Chikungunya and Dengue in hindi.

मेडिकल में मच्छर को खतरनाक कीट माना गया है, खासकर वह मच्छर जिससे बीमारियां उत्पन होती है, ऐसे मच्छर दुनिया के सभी भागों में पाए जाते हैं। मच्छर के काटने से मुख्य रूप से तीन तरह की बीमारियां होती हैं डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया। हालांकि येलो फीवर और जीका वायरस जैसे रोग भी मच्छरों के काटने से फैलता है। वैसे जीका वायरस के लक्षण अभी भारत में नहीं मिले है। एडीज मच्छर जनित जीका वायरस आज बेहद ही खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे लेकर आपात स्थिति की घोषणा भी कर दी है। इसके रोकथाम के लिए वैज्ञानिकों में खोज जारी है।

कई बार देखा गया है कि डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया में लोग भ्रमित रहते हैं। कई बार तो लोग मच्छर जनित इन तीनों बीमारियों को एक ही रोग मान लेते हैं। हालांकि इन बीमारियों के कुछ-कुछ लक्षण एक जैसे होते हैं, लेकिन फिर भी इनमें कई भिन्नताएं भी होती है। आइए जानते हैं।

मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू बुखार में क्या है अंतर

1. डेंगू और चिकनगुनिया एडीज एजिप्टी प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलता है। आपको बता दें जीका वायरस की बीमारी भी एजिप्टी प्रजाति के मच्छरों के काटने जन्म लेता है। जबकि मलेरिया एनोफ़ेलीज़ मच्छर के काटने से फैलता है।

2. मलेरिया एक प्रोटोजोआ जनित बीमारी है, जबकि डेंगू और चिकनगुनिया वायरल संक्रमण (Infections) की वजह से लोगों में फैलता है।

3. चिकनगुनिया 1 से 12 दिन तक होता है, लेकिन इसके लक्षण कई दिनों तक शरीर में मौजूद रहते हैं जैसे कि जोड़ों का दर्द कई दिनों तक रहता है। जबकि डेंगू 3 से 7 दिन तक रहता है लेकिन डेंगू में कमजोरी बहुत ज्यादा होती है क्योंकि इस रोग में शरीर में प्लेटलेट्स लगातार गिरती रहती है। उधर मलेरिया के लक्षण दो हफ्ते तक रहते हैं।

4. डेंगू चिकनगुनिया से बड़ा और गंभीर रोग है। इसमें प्लेटलेट्स लगातार गिरती है, हाई ब्लीडिंग रिक्स और आंखों के पिछले भाग में दर्द होता है। हालांकि दोनों रोग में जोड़ों में दर्द होना शुरू हो जाता है। वैसे चिकनगुनिया में जोड़ों के दर्द और सूजन अधिक तीव्र होते हैं। उधर मलेरिया में सर्दी, कंपकपाहट, तेज बुखार, बेहोशी, बुखार उतरने पर पसीना छूटना इसके प्रमुख लक्षण हैं।

5. मलेरिया मुख्य रूप से अमेरिका, एशिया और अफ्रीका महाद्वीपों के उष्ण तथा उपोष्ण कटिबंधी क्षेत्रों में फैला हुआ है। जबकि डेंगू और चिकनगुनिया सिंगापुर, ताइवान, इण्डोनेशिया, फिलीपींस, भारत तथा ब्राजील में इसके सबसे ज्यादा मरीज हैं। वैसे यह देखा गया है कि डेंगू और चिकनगुनिया ज्यादातर शहरों में फैलता है।

6. डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर हमेशा साफ पानी में पनपते हैं जैसे छत पर लगी पानी की टंकी, टायर, घडो और बाल्टियों में जमा पीने का पानी, कूलर का पानी, गमलो में जमा पानी आदि। वहीं दूसरी ओर मलेरिया के मच्छर हमेशा गंदे पानी में पैदा होते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment