बीमारी और उपचार

फ्लू के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

Flu reasons, symptoms and cure or home remedies in hindi

फ्लू को हम इंफ्लुएंजा के नाम से जानते हैं जो कि संक्रामक रोग है। इंफ्लुएंजा वायरस की वजह से फैलता है। इंफ्लुएंजा वायरस तीन तरह के होते हैं- टाइप (ए) टाइप (बी), टाइप (सी) जो अलग-अलग वजहों से फैलते हैं। इसमें कई घातक बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। अगर उचित समय पर दवा न मिले तो इसमें व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। लेकिन आज हम उन बीमारियों के बारे में बात नहीं करेंगे बल्कि केवल फ्लू के बारे में जानकारी देंगे। 

फ्लू के कारण 

वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की माने तो फ्लू एक बहुत सूक्ष्म कीटाणु के कारण फैलता है, जो रोगी के थूक, कफ, नाक, श्लेष्मा, मल आदि में पनपता है। यह धूल के कण तथा हवा में मिलकर श्वास के द्वारा शरीर के भीतर पहुंच जाता है। अधिक थकावट, अधिक परिश्रम, दूषित भोजन, दूषित वातावरण आदि के कारण भी यह रोग फैल सकता है।

फ्लू के लक्षण 

  1. फ्लू बीमारी में ठंड के साथ बुखार चढ़ता है।
  2. इसमें कफ बनने लगता है और गले में खराश होने लगता है।  
  3. नाक बहने और मांसपेशियों तथा शरीर में दर्द उत्पन होने लगता है। 
  4. फ्लू होने पर सिरदर्द की समस्या की शिकायत सुनने को मिलती है। 
  5. थकावट महसूस होने लगती है। 
  6. इसमें कुछ लोगों को उलटी और दस्त भी होने लगता है। 

फ्लू हटने के बाद 

यह रोग प्राय: एक सप्ताह तक रह सकता है। अगर एक हफ्ते बाद भी बुखार न उतरे तो समझिए मामला गंभीर है। बुखार उतर जाने के बाद कमजोरी बहुत बढ़ जाती है। इसके साथ ही ह्रदय की दुर्बलता, अरूचि, नींद की कमी, मानसिक दुर्बलता आदि भी आठ-दस दिन तक बनी रहती है। 

सामान्य एंव घरेलू उपचार

1. तुलसी के चार-पांच पत्ते, दो लौग, लाल इलायची का एक दना, दो काली मिर्च। इन सबको एक कप पानी में पकायें। काढ़ा जब आधा कप रह जाये तो रोगी को पिलायें। रात के सोते समय भी इस काढ़े का सेवन करायें। 

2. अगर फ्लू हो तो शराब और तंबाकू का सेवन करना बंद कर दें। 

3. सोठ, देवदारू, रास्ना, नागरमोथा, कटेरी तथा चिरायता। सबको बराबर मात्रा में लेकर इसका काढ़ा बनाकर रोगी को पिलायें। 

4. इसमें आप सूप का भी सेवन कर सकते हैं। 

5. अदरक, तुलसी, काली मिर्च तथा परवल पत्र का काढ़ा बनाकर सेवन करें।

6. इसमें पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन कीजिए।  

ध्यान दें- छोटे बच्चे और जिनकी उम्र 65 साल से उपर हो तथा जिन्हें दमा, मधुमेह या दिल की बीमारी हो उन्हें फ्लू होने पर जल्द से जल्द डॉक्टर की सहायता लेनी चाहिए। यही नहीं, इसमें गर्भवती महिला को भी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।  

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment