फलों के गुण और फायदे हेल्थ टिप्स हिन्दी

बेर के फायदे और नुकसान

बेर खाने के फायदे और नुकसान आपकी सेहत के लिए फलों के गुण जाने, ber khane ke fayde aur nuksan jane hindi me

बेर के फायदे और नुकसान जानने से पहले हम आपको बेर के बारे में कुछ जानकारी देंगे। बेर एक फल का नाम है जो मौसमी फल होता है। जब बेर का फल कच्चा होता है तब इसका रंग हरा होता है, लेकिन जब यह पक जाता है तब इसका रंग लाल और भूरा हो जाता है। बेर का फल खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।

बेर बहुत ही उपयोगी और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। बचपन से ही लोग बेर खाना पसंद करते हैं, लेकिन जब वो बूढ़े हो जाते हैं तब बेर के खट्टेपन कारण नहीं खा पाते। बेर को खजूर चीनी के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यह चीन में बनने वाली कई प्रकार की दवाईयों में उपयोग किया जाता है। आइये बेर के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

बेर के फायदे – Ber khane ke fayde in hindi

#1 अमीनो एसिड की मौजूदगी

बेर में कई तरह के अमीनो एसिड पायें जाते हैं, जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यदि शरीर में अमीनो एसिड की मात्रा सही रहें तब शरीर को 50 प्रतिशत पोषण मिलता है। इसके साथ ही जिन लोगों को अनिंद्रा की शिकायत होती है। उनको भी बेर का सेवन करने से बहुत फायदा प्राप्त होता है।

#2 कैंसर से बचाव

बेर का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी को रोका जा सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद न्यूट्रीशन कैंसर होने से रोकते हैं।

#3 पाचन तन्त्र को ठीक करे

बेर के फायदे में एक फायदा यह है कि बेर का सेवन करने से पाचन तन्त्र सही से काम करता है। इसके साथ ही बेर कब्ज की समस्या को दूर करने में भी सहायक होता है। यदि आपका पाचन तन्त्र सही तरीके के साथ काम कर रहा है तो आपके पेट में अफारा नहीं रहेगा। जिससे आपका खाना आसानी से पच जायेगा।

#4 वजन कम करे

अगर आप अपने मोटापे से परेशान हैं तब आपको बेर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह वजन को कम करने वाला सबसे बढिया फल है। बेर में कम फैट होती हैं जो वजन को कम करने में सहायक होती है। बेर का सेवन करने के बाद आपका पेट भरा-भरा रहता है। जिसके कारण आप ओवर डाइट से बच जाते हो।

#5 हड्डियों को मजबूत करे

बेर में कैल्शियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

यदि आप अपने जोड़ों और हड्डियों के दर्द से परेशान हैं, तब आप बेर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

#6 पेट दर्द दूर करे

पेट दर्द होने पर लस्सी के साथ बेर का सेवन करना चाहिए। इससे आपके पेट की दर्द ठीक हो जायेगीं।

#7 बालों को घना करें

बेर बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बेर में मौजूद पोषक तत्व बालों को घना और हेल्दी बनाएं रखने में मदद करता है।

#8 दिल के लिए फायदेमंद

दिल के लिए फायदेमंद - Dil ke liye fayda karta hai ber

बेर के फायदे में एक फायदा यह है कि यह कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करके दिल को स्वस्थ रखता है।

#9 खांसी होने पर

खांसी को दूर करने का यह एक अचूक उपाय है। खांसी होने पर बेर के जूस का सेवन करना चाहिए।

#10 प्रतिरक्षा तन्त्र को मजबूत करे

बेर में बहुत से ऐसे मिनरल्स मौजूद होते हैं जो हमारे प्रतिरक्षा तन्त्र को मजबूत बनाते हैं। जिससे हमें बीमारियों के खिलाफ लड़ने में मदद मिलती है। बेर का नियमित रूप से सेवन करने पर हम कई तरह की बिमारियों से बच सकते हैं।

#11 चोट को ठीक करे

यदि आपको चोट लग गई है तब ऐसे में आपको बेर को इस्तेमाल में लेकर आना चाहिए। बेर को पीसकर और उसमें तेल मिलाकर लेप को तैयार करें। इस लेप को चोट वाले स्थान पर लगाएं। फिर इस पर पट्टी कर लें एस प्रकार करने से आपकी चोट जल्दी ठीक हो जाएगी और किसी प्रकार का कोई इन्फेक्शन भी नहीं होगा।

बेर के नुकसान – Ber khane ke nuksan in Hindi

बेर खाने के अपने जहां बहुत से फायदों के बारे में पढ़ा वहीं बेर के कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए बेर के नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त करें…

#1 गैस की समस्या

बेर का अधिक सेवन करने से गैस की समस्या पैदा हो जाती है।

#2 मधुमेह में हानिकारक

यदि आप मधुमेह के रोगी हो तब आपको बेर का सेवन सिमित मात्रा में ही करना चाहिए। क्योंकि यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है

#3 दांतों के लिए नुकसानदायक

बेर खाने के बाद बेर के कण दांतों में फंस जाते हैं। जिसके कारण आपको कैविटी का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको बेर खाने के बाद ब्रश करना चाहिए।

#4 जल्दी से नहीं पचता

बेर का छिलका जल्दी से नहीं पचता। इसलिए बेर को अच्छे से चबा चबा कर खाना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment