फलों के गुण और फायदे

फलों के छिलके के फायदे

विस्तार में जाने फलों के छिलके के फायदे जैसे कि अनार, सेब, पपीता, संतरा, नींबू, केले और तरबूज के छिलके के फायदे, falon ke chilke ke fayde in hindi.

खुद को सेहतमंद रखने के लिए तथा कई बीमारियों से दूर रखने के लिए फलों का नियमित सेवन बहुत ही जरूरी है। फलों में सभी प्रकार के पौष्टिक तत्वू होते हैं, जिनकी जरूरत हमें होती है। जिस तरह फल हमारे लिए फायदेमंद हैं उसी तरह फलों के छिलके भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए इसे फेंके नहीं बल्कि इनका सेवन आपके स्वास्थ्य को सही कर सकता है। आइए जानते हैं फलों के छिलके के फायदे।

फलों के छिलके के फायदे

अनार के छिलके के फायदे – Anar ke chilke ke fayde
सेब के छिलके के फायदे – Seb ke chilke ke fayde
पपीता के छिलके के फायदे – Papita ke chilke ke fayde
संतरे के छिलके के फायदे – Santre ke chilke ke fayde
नींबू के छिलके के फायदे – Nimbu ke chilke ke fayde
केले के छिलके के फायदे – Kele ke chilke ke fayde
तरबूज के छिलके के फायदे – Tarbuj ke chilke ke fayde

अनार के छिलके के फायदे

अनार के अत्यंत फायदेमंद गुणों के बारे में जानकर भी बहुत से ऐसे लोग होंगे जिन्हें इसके छिलकों के फायदों के बारे में शायद ही पता होगा। झुर्रियों की रोकथाम और त्वचा को जवाँ बनाये रखने के लिये अनार के छिलके बहुत ही फायदेमंद है। अनार के छिलकों में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में कॉलेस्ट्रोल की सही मात्रा बनाये रखने में मदद करते हैं। साथ ही एंटीबैक्टीरियल एंड एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने की वजह से अनार का छिलका शरीर की हड्डियों को स्वस्थ्य रखता है।

सेब के छिलके के फायदे

सेब का छिलका फाइबर का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। यह वजन को कम करने में सहायक है। इसे खाने से शरीर की चर्बी कम होने लगती है। साथ ही यह कब्ज में आराम दिलाने में मदद करता है। इसमें मिनरल्स की मात्रा ज्यादा होती है। यह दांतों को सड़ने से बचाता है और कैविटी नहीं होने देता। अगर आपको मधुमेह की समस्यान है तो आप सेब का छिलका खाना शुरू कर दें। यह बढ़े हुए ब्लमड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है। हड्डियों की मजबूती के लिये कैल्शि यम बहुत आवश्य क है। सेब के छिलके में कैल्शिलयम होता है, जो कि हड्डियों के स्वा स्य् न के लिये अच्छाे होता है।

पपीता के छिलके के फायदे

पपीता हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसके रोजाना सेवन से शरीर की कई गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है। त्व चा पर पपीता का छिलका लगाने से शुष्कता दूर होती है और त्व चा में निखार आता है। पपीते का छिलका आंतों में उपस्थित व्यर्थ और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर उन्हें साफ करता है तथा आपको सेहतमंद रखता है।

संतरे के छिलके के फायदे

कई पोषक तत्वों से भरपूर संतरे के छिलके में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंटस प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह मुंह की बदबू को दूर करने और दांतों को स्वस्थ रखने में भी बहुत मददगार होता है। इसके अलावा संतरे के छिलके शरीर से फैट को तीव्रता से दूर करते हैं तथा कब्ज और श्वसन संबंधी समस्याओं से भी आराम दिलाते हैं। इसका इस्तेमाल आप चूर्ण बनाकर भी कर सकते हैं।

नींबू के छिलके के फायदे

संतरे के छिलके की तरह नींबू के छिलके भी बहुत फायदेमंद है। नींबू के छिलके में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है तथा इसमें एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं। यह मुंह के संक्रमणों के अलावा पेट के कुछ संक्रमणों को दूर करने में सहायक है।

केले के छिलके के फायदे

फलों के छिलके के फायदे

यदि आप चेहरे के मुहांसों से बहुत परेशान रहती हैं, ऐसी समस्या आ जाने पर आप अपने चेहरे पर केले के छिलके को रगड़ें आपके मुहांसें गायब हो जाएंगे। इसके अलावा जब कभी आपको कोई कीड़ा काटे लें तो आप घबराए नहीं और तुरंत उस पर केले का छिलका लेकर अपने हल्के हाथों से मलें जिससे आपको दर्द से राहत मिलेगी। आप अपनी दांतों की खोई हुई चमक आप वापस ला सकते हैं।

तरबूज के छिलके के फायदे

तरबूज खाना गर्मियों में बहुत ही फायदेमंद होता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। जिस तरह तरबूर फायदेमंद है उसी तरह इसके छिलके भी फायदेमंद है। तरबूजे के छिलके का सफेद भाग वजन कम करने में सहायक होता है तथा यह आपकी त्वचा और बालों को स्वस्थ और अंदर से चमकीला बनाता है। इसके अलावा आप खीरे के छिलके को भी खा सकते हैं। यह हड्डियों की मजबूती के लिए भी ये बहुत ही फायदेमंद है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment