फलों के गुण और फायदे

नाश्ते में केला खाने के फायदे

नाश्ते में केला खाने के फायदे

नाश्ते में केला खाना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यदि आप ब्रेकफास्ट या नाश्ते में बहुत सारे केले का सेवन करते हैं तो आप दिन में बहुत ही कम आहार का सेवन करेंगे। इससे आप वजन को कम करने में भी सफल हो पाएंगे। विशेष रूप से जापानी लोग सुबह के नाश्ते के रूप में केले के सेवन के लिए क्रेजी हैं।

आपको बता दें कि जापानी लोग वजन कम करने के लिए सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी और केले से करते हैं। विशेषज्ञ के मुताबिक इससे वजन तेजी से कम होता है और यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध तरीका है।

केले के औषधीय गुण

केले के औषधीय गुण

1. केले फाइबर के साथ भरपूर है। इसमें दोनों घुलनशील और अघुलनशील फाइबर है जो पाचन के लिए सही है और आपको लंबे समय तक पूर्ण महसूस करा सकता है।

2. यूके में लीड्स विश्वविद्यालय के मुताबिक, केले जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से कार्डियोवास्कुलर बीमारी (सीवीडी) और कोरोनरी हार्ट रोग (सीएचडी) दोनों का जोखिम कम हो सकता है।

3. केले में पाए जाने वाले फाइबर से पाचन शक्ति सही रहती है। पाचन शक्ति सही रहने का परिणाम यह होता है कि आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं। यदि आप भी नियमित रूप से केले का सेवन करते हैं तो आपकी पाचन क्रिया अच्छी रहेगी। –  क्या खाली पेट केला खाना चाहिए?

4. पोषण की बात आती है तो केले में में पौष्टिक तत्वों की भरमार है। यह आवश्यक विटामिन और खनिजों जैसे पोटेशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, फोलेट, नियासिन, रिबोफ़्लविन और विटामिन बी6 जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर है।

5. केला अपने पोटेशियम स्रोत के लिए जाना जाता है। यह खनिज दिल की धड़कन, रक्तचाप को नियंत्रित करने आदि में मदद करता है।

6. यह एक ज्ञात तथ्य है कि उच्च रक्तचाप के लिए नमक बुरा होता है। केले में कम नमक सामग्री और उच्च पोटेशियम सामग्री होती है, और ये गुण उच्च रक्तचाप के हालत से गुजर रहे लोगों के लिए आदर्श है।
केले के सेवन से भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने सहायता मिलती हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम की अधिक मात्रा हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए बहुत गुणकारी है।

7. एक दिन में एक केला अस्थमा को दूर रखने में मदद मिलती है। अनुसंधान के अनुसार, दिन का एक केला बच्चे में 34 फीसदी तक अस्थमा के जोखिम को कम कर देता है।

8. केला में कब्ज की समस्या को दूर करने की क्षमता है। केला कब्ज के लिए रामबाण साबित होता है, जो कब्ज को दूर करने की बहुत बड़ी क्षमता रखता है।

9. केले में पाया जाने वाला विटामिन बी6 शरीर में ब्लड ग्लूकोज के लेवल को अच्छा रखता है। आयरन की कमी से एनीमिया रोग का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी एनीमिया के शिकार हैं, तो आपको केले का सेवन करना चाहिए।

10. नाश्ते में केला खाने से ऊर्जा बढती है और सूक्रोज, फु्रक्टोज व ग्लूकोज जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं। जो लोग जो व्यस्तता के कारण भरपूर खाना नहीं खा पाते, अगर केला खा लें तो उन्हें तुरंत उर्जा मिलेगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment