फलों के गुण और फायदे

रोगों से आपको दूर रखें ये 6 जाने पहचाने फल

रोगों से आपको दूर रखें ये फल

ऐसा देखा गया है कि लोग फलों का सेवन बहुत ही कम करते हैं, इसके पीछे की वजह शायद यह हो सकता है कि यह न तो खाने में चटपटा होता हैं और न यह आपकी आत्मा को आनंद देता है। इसके अलावा कई लोगों के लिए फल एक महंगा आहार है।

इन सब चीजों से हटकर यदि हम फलों की खूबियों के बारे में बात करें, तो यह हमारे बॉडी को अलग-अलग तरीकों से फायदा पहुंचाता हैं। इससे शरीर को उर्जा तो मिलती ही है, साथ ही यह हमें कई तरह की बीमारियों से भी दूर रखता है।
रोगों से आपको दूर रखें ये 6 जाने पहचाने फल

सेब

सेब में पॉलीफेनॉल नामक एक पोषक तत्व होता है। यह विशेष फाइटोन्यूट्रिएंट एंटीऑक्सीडेंट गुण के लिए जाना जाता है। सेब कैंसर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, और हृदय रोग जैसी बड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट, खनिज और फाइबर पाया जाता है, यह आपके वजन घटाने के कार्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

अंगूर

अंगूर फाइबर, पोटेशियम, और विटामिन और अन्य खनिजों से भरा हुआ एक पौष्टिक फल है। इसमें क्वरसिटिन और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो न केवल कोलेस्टॉल को नियंत्रित करता है बल्कि हृदय रोग के खतरे को कम करता है। इसमें पोटैशियम और आयरन होता है जो खून की कमी के खतरे को कम करता है। यह शरीर में होने वाले दर्द और ऐंठन से भी आराम देता है।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी को मेमोरी को बेहतर करने, डायबिटीज का इलाज करने, हृदय कार्य को बढ़ावा देने तथा उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए जाना जाता है। यह फोलेट, पोटैशियम, विटामिन-सी और मैग्नीज से भरपूर है तथा इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाया जाता है जो सूजन और फ्री रेडिकल्स के खिलाफ लड़ने में मदद करता है।

तरबूज

तरबूज एक ऐसा फल है जिसका सेवन करके आप कई तरह के रोगों से खुद को दूर कर सकते हैं। अगर इसके स्वास्थ्य लाभ की बात करे तो यह डयाबिटीज को नियंत्रण में रखने, मुक्त कणों या फ्री रेडिकल्स से लड़ने, दिल को स्वस्थ रखने तथा वजन को कम करने में बहुत ही सहायता करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है जो वजन को नियंत्रित रखता है। तरबूज में विटामिन-सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। इसमें पानी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं रहती और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है।

केला

केला

केला पौष्टिकता का पावरहाउस है, जो ऊर्जा देने के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट और पोटेशियम से भरपूर फल है। केले में विटामिन-सी, कॉपर, बायोटिन और फाइबर होता है जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे- कब्ज, दस्त या एसिडिटी से आराम देता है। इसमें पेक्टिन भी होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायता करता है। केले में पोटैशियम सबसे अधिक होता है जो शरीर में केमिकल को संतुलित करने में सहायता करता है।

पपीता

पपीता

पपीता पूरे साल आसानी से मिल जाता है। पपीता जितना स्वादिष्ट होता है, यह उतना हीं हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी है। अध्ययनों के मुताबिक, पपीता हृदय रोग जैसी कई अलग-अलग स्थितियों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकता है। पपीता में पाया गया फाइबर आपके पाचन स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment