फलों के गुण और फायदे

विटामिन सी वाले फल

विटामिन सी वाले फल, vitamin c wale fal in hindi.

डाइट में विटामिन सी का होना शरीर के लिए बहुत ही अच्छा आहार माना जाता है। विटामिन सी के सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं रहती और हमारी हड्डियां मजबूत रहती है। यह हमारे ऊतकों के निर्माण में मदद करता है, इसके अलावा यह बहुत शक्तिशाली एंटी ऑक्सिडेंट भी है।इसलिए आइये जानते हैं विटामिन सी वाले फल विस्तार में :

 विटामिन सी वाले फल – Vitamin C wale Fal

#1 संतरा

विटामिन सी के स्रोत में सबसे पहला नाम संतरे का आता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई रोगों को से बचाने का काम करते हैं। संतरा खाने व संतरे का जूस पीने से स्कर्वी बीमारी से हम दूर रह सकते हैं।

इससे दांतों और मसूड़ों के रोग भी दूर होते हैं। इसे खाने से शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित होती है। यह शरीर के विषैले तत्व को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

#2 पपीते का उपयोग

सिर्फ पपीता की कुछ स्लाइस आपको संपूर्ण दिन के लिए पर्याप्त विटामिन दे सकता है। पपीता उर्जा का भरपूर स्रोत है और इसके कई अन्य फायदे हैं। पपीता न केवल पेट की कब्ज को दूर करता है बल्कि मधुमेह रोग में यह बहुत ही उत्तम फल है। इसका नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करन में सहायक है तथा रोग प्रतिरक्षा क्षमता और आंखों की रोशनी बढ़ाती है।

पपीते के फायदे या औषधीय ग़ुण

#3 स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी खाना न केवल बच्चे बल्कि हर किसी को पसंद आता है। यह विटामिन का बहुत ही अच्छा स्रोत है। यह खाने में हल्का मीठा और हल्का खट्टा होता है। इसका नियमित सेवन न केवल कील-मुंहासों की समस्या को दूर करता है बल्कि बल्कि चेहरे पर रंगत भी लाता है। विटामिन सी स्रोत होने की वजय से स्ट्रॉबेरी दांतों की चमक बरकरार रखने के लिए बहुत ही लाभकारी है।

#4 अंगूर

विटामिन सी वाले फल - Vitamin c wale fal papita, angur

विटामिन सी वाले फल की बात करें तो अंगूर विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। इसमें न केवल विटामिन सी बल्कि फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए अंगूर बहुत ही लाभकारी फल है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर अंगूर के रस के सेवन से माइग्रेन जैसी समस्या में आराम मिलता है। इसलिए माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोग सुबह-सुबह बिना पानी मिलाए एक गिलास अंगूर का रस पीएं, बहुत फायदेमंद होता है।

#5 अनानास

कृमिनाशक, पित्तनाशक और हृदय रोगों के लिए हितकारी अनानास में विटामिन सी भी उच्च मात्रा में पाया जाता है जो कि रोग प्रतिरोधक को बढ़ाकर इंफेक्शन्स से लड़ने में मदद करता करता है। अनानास का नियमित सेवन शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है।

अनन्नास के फायदे और नुकसान

शरीर में विटामिन सी व अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों के अभाव के कारण स्कर्वी रोग होने पर अनानास खाने व रस पीने से बहुत फायदा मिलता है। आपको बता दें कि गर्मियों में अनानास का रस पीने से तेज गर्मी व पसीने में आपको राहत मिलेगी।

#6 कीवी फल

कीवी फल भरपूर विटामिन सी के स्रोत के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें कि कीवी के 100 ग्राम में 154 प्रतिशत विटमिन सी मौजूद होता है जोकि नींबू और संतरे में मौजूद विटमिन सी की मात्रा से लगभग दोगुना होता है।

भूरे रंग के छिलके वाला यह फल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा यह शरीर के अंदरुनी घावों को भरने का भी काम करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment