घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार

गले में खराश का घरेलू उपाय सेब का सिरका

गले में खराश का घरेलू उपाय सेब का सिरका

जब गले में खराश होती है तो दर्द होना स्वभाविक है। इससे गले में चुभन हो सकती है और खाने के समय निगलने में परेशानी हो सकती है, गला सूखा-सूखा लगता है। यहां तक कि पानी पीने में भी मुश्किल हो सकती है। वैसे गले में खराश का घरेलू उपाय सेब का सिरका है। दरअसल सेब का सिरका सालों से ही गले की खराश को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता रहा है। आइए जानते हैं इसका कैसे उपयोग करें।

सेब का सिरका और नमक पानी

यदि गले में खराश को दूर करना चाहते हैं तो आपको सेब का सिरका के साथ नमक पानी का प्रयोग करना चाहिए। सेब का सिरका और नमक जिसे हम सोडियम क्लोराइड कहते हैं अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। गले में खरास में यह आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक टी स्पून नमक डालिए। फिर उसके बाद एक टेबल स्पून सेब का सिरका डालिए। अब इससे आप गरारे करें। आपको बहुत ही जल्द आराम मिलेगा। आप इसे दिन में कई बार गरारे कर सकते हैं।

सेब का सिरका और नींबू का जूस

सेब का सिरका और नींबू का जूस

 

विटामिन सी से भरपूर नींबू का जूस अपने एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। अगर आप सेब के सिरके के साथ नींबू के रस को मिलाकर लेते हैं तो ये आपके गले के खरास को दूर कर सकता है। इसके लिए आपको एक गिलास गर्म पानी में एक टेबल स्पून सेब का सिरका और एक टी स्पून नींबू का रस मिलाकर पीजिए। आप इसे दिन में 2 से 3 बार पी सकते हैं।

सेब का सिरका और बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा, जिसे सोडियम बाइकार्बोनेट भी कहते हैं, बहुत ही व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग खाना पकाने के अलावा, कई घरेलू उपायों में भी किया जाता है। सेब का सिरका और बेकिंग सोडा के रोगाणुरोधी गुण गले में खराश को दूर करने में मदद करते हैं।

इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक टेबल स्पून सेब का सिरका और एक टी स्पून बेकिंग सोडा को अच्छी तरह से मिलाए और उससे गरारे करें। आप इसे दिन में दो या तीन बार गरारे कर सकते हैं।

सेब का सिरका और शहद

सेब का सिरका और शहद

शहद कई रोगों में बहुत ही फायदेमंद है। इसमें फ्लेवोनोइड और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कैंसर और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह अल्सर और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों को कम करने में भी सहायता करता है। इसका प्रयोग खांसी और गले में खरास के लिए भी किया जा सकता है।

जब आप सेब सिरका और शहद एक साथ लेते हैं तो यह गले में तत्काल राहत प्रदान कर सकता है। इसके लिए आप हल्के गर्म पानी में सेब साइडर सिरका और शहद को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे रोजाना एक बार जरूर पीजिए।

सेब का सिरका और दालचीनी

एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर दालचीनी दिल के रोगियों, मधुमेह और दांतों के रोगों को दूर करने के लिए बहुत ही उपयोगी है। सेब का सिरका और दालचीनी गले में खरास को दूर करने में बहुत ही मदद कर सकता है। इसके लिए आप गर्म पानी एक टी स्पून सेब का सिरका, एक टी स्पून दालचीनी और एक टी स्पून शहद और नींबू का रस लीजिए और इसे अच्छी तरह से मिलाइए। फिर इससे गरारे कीजिए आपके गले को राहत मिलेगी।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment