घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार

गले में सूजन का उपचार है ये 6 घरेलू नुस्खे

गले में सूजन का उपचार है ये घरेलू नुस्खे

लिम्फ नोड्स (जिसे लिम्फ ग्रंथियों के रूप में भी जाना जाता है), जो आपके पूरे शरीर में पाए जाते हैं, आपके प्रतिरक्षा तंत्र (immune system) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये शरीर के रोगाणुओं और अन्य बाहरी पदार्थों को पहचानने और लड़ने में मदद करते हैं। लिम्फ नोड्स गले के आस-पास स्थित होता हैं। अक्सर इसमें सूजन आ जाती है। आज हम इसके सूजन को कम करने के लिए घरेलू उपाय के बारे में बात करेंगे।

नमक का पानी

नमक का पानी

नमक और गर्म पानी के साथ गार्गल करना गले को शांत करता है। यह गले में बैक्टीरिया को मारने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है। सूजन को कम करने और गले को साफ रखने में मदद के लिए आप नियमित रूप से नमक के पानी के साथ गार्गल कीजिए। इसके लिए आप एक कप पानी को हल्का गरम कर लीजिए, उसमें आधा चम्मसच नमक मिलाइए। फिर इस पानी से गरारे कीजिए। सूजन कम होने तक दिन में कई बार इसे दोहराएं।

इसके अलावा नमक के साथ गर्म पानी अनिवार्य रूप से अपने पाचन तंत्र को साफ करने और तेजी से बाउल मूवमेंट को उत्तेजित करने कचरे और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने सहायता करता है।

गरम पानी से सिंकाई

लिंफ नोड्स में सूजन कम करने के लिए गरम पानी से सिंकाई कीजिए। जब गरम तापमान का संपर्क शरीर के दूसरे अंगों से होता है तब शरीर का रक्त संचार बढ़ जाता है और सूजन कम हो जाती है।

लहसुन

लहसुन कैलोरी में कम है और विटामिन सी, विटामिन बी 6 और मैंगनीज में समृद्ध है। इसमें कई अन्य पोषक तत्वों की मात्रा भी शामिल है। एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटी पैरासिटिक गुणों से भरपूर लहसुन में एलिसिन होता है जो बैक्टीरिया से लड़ने में बहुत ही सहायता करता है। लहसुन किसी भी तरह के इंफेक्शन को आसानी से दूर कर देता हैं।

इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। गले में सूजन के लिए लहसुन की 2 या 3 कलियों का सेवन कीजिए। अगर समस्यान अधिक है तो लहसुन के तेल से दिन में 2 या 3 बार मालिश करें। इससे जल्दै आराम मिलेगा। – इन बीमारियों में रामबाण इलाज है लहसुन

शहद

शहद

शहद एक और प्राकृतिक उपचार है जो बढ़ते लिम्फ नोड्स के इलाज में मदद करता है। इसकी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा, इसकी एंटी-बैक्टीरियल गुण इस समस्या के कारण होने वाले संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। गले में सूजन को कम करने के लिए आप एक पानी में एक चम्मच शहद मिलाइए। इसमें आप फ्रेश नींबू का रस भी मिला सकते हैं। फिर आप इसका सेवन कीजिए।

सेब का सिरका

सेब का सिरका

सेब का सिरका पृथ्वी पर सबसे पुराने और सबसे उपयोगी उपचारों में से एक है। सेब के सिरके के अम्लीय और जीवाणुरोधी गुण गले के दर्द और संक्रमण को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

सेब का सिरका शरीर के पीएच लेवेल को बढ़ा देता है जिससे शरीर की इम्यून सिस्टम बढ़ जाती है। लिंफ नोड की सूजन को कम करने के लिए सेब के सिरके को बराबर मात्रा में पानी से मिलाकर कपड़े की मदद से भिगोकर सूजन वाली जगह पर लगाए। इसके अलावा एक चम्म च सेब का सिरका, एक चम्मपच शहद को पानी में मिलाकर सेवन करने से जल्द आराम मिलता है।

हल्दी

हल्दी

एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध और एंटी-इफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में काम करने वाला हल्दी गले के सूजन या लिम्फ नोड्स के इलाज के लिए एक प्रभावी उपाय है। हल्दीे में कई गुण मौजूद होते हैं,जिससे किसी भी प्रकार की सूजन आसानी से कम हो जाती है।

एक चम्मलच हल्दीी और शहद लेकर अच्छे से मिश्रण बना लीजिए, इसे सूजन वाले हिस्सेद पर लगाकर 10 मिनट तक रहने दें फिर इसे हल्केस गरम पानी से साफ कर लीजिए। दिन में दो बार करने से जल्दे ही आराम मिल सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment