घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार ब्यूटी टिप्स

नाखून फंगस का इलाज, अपनाएं ये घरेलू उपाय

क्या आपने कभी अपने नाखूनों पर मोटाई, स्वेलिंग, क्रंबलिंग और पीले रंग के निशान देखे है। यह लक्षण है नाखून पर पड़ने वाले फंगस के। यह एक तरह का इंफेक्शन है जिसमें आम तौर पर दर्द नहीं होता है। हालांकि आप इसे कुछ घरेलू उपचारों से दूर कर सकते हैं।

सेब का सिरका

सेब के सिरके में अम्लीय गुण पाए जाते हैं जो नाखून में फंगस को फैलने से रोकने में मदद करते हैं। यह घरेलू उपाय कवक और बैक्टीरिया को मारता है। इसके लिए आप समान पात्रा में पानी और सेब का सिरका लें तथा इसमें 15 से 20 मिनट के लिए अपने संक्रमित नाखून को उसमें भिगोएं। एक बार सुखा लेने के बाद आप इसे अच्छी तरह से सुखा लें।

जब तक कि इंफेक्शन दूर नहीं हो जाता तब तक आप ऐसा करें। सेब का सिरका नाखून के फंगस को दूर करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे प्रसिद्ध घरेलू उपचारों में से एक है।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा

नाखून के फंगस को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा भी एक अच्छा घरेलू उपाय है। इसके अलावा बेकिंग सोडा पैरों से आने वाली बदबू को भी दूर भगाता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि 4 कप गर्म पानी में आप आधा कप बेकिंग सोडा मिलाएं, एक-चौथाई कप 3 फीसदी हाइड्रोजन पेरोक्साइड और आधा कप सेंधा नमक मिलाएं।

इसे अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें एक-चौथाई कप सफेद सिरका मिलाएं। इसके बाद, संक्रमित नाखून को लगभग 10 मिनट तक भिगोकर रखें और फिर साफ पानी से इसे साफ कर लें। प्रभावी परिणाम के लिए दिन में दो बार ऐसा करें।

 

नींबू का रस

नींबू के रस में एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इस फल में मौजूद साइट्रिक एसिड संक्रमण को फैलने से रोकती है। आपको बस इतना करना है कि संक्रमित नाखून पर नींबू का ताजा रस लगाएं और इसे आधा घंटा या उससे भी ज्यादा समय तक छोड़ दें।

इसके बाद, गर्म पानी के साथ कुल्ला तथा अच्छी तरह से सूखा लें। आप इसे एक दिन में जितनी बार चाहें लगा सकते हैं।

लहसुन

लहसुन

लहसुन में एलिसिन नामक मुख्य कंपाउंड होता है, जोकि एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंड गुणों से भरपूर होता है। जैतून और लहसुन के तेल को बराबर मात्रा में लें और इसे प्रभावित नाखून तथा उसके आस-पास के एरिया में अच्छी तरह से लगाएं।

आप इसे कवर करने के लिए इसके ऊपर बैंडेज लगाएं और इसे कुछ घंटों लिए छोड़ दें। इसके अलावा अपनी डाइट में एक-दो लहसुन को भी शामिल करें।

लवेंडर तेल

लवेंडर तेल में एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता हैं जो संक्रमण के इलाज में प्रभावी उपचार है। यह त्वचा की जलन को रोकने में सहायता करता है।

इसके लिए आप पांच-पांच बूदें लैवेंडर तेल और टी ट्री तेल की लें। इसके बाद आप इसे संक्रमित नाखून और इसके आस-पास के क्षेत्र में लगाएं। 10 मिनट तक इसे छोड़ने के बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें।

 

टी ट्री आयल

नाखूनों के इंफेक्शन को ठीक करने के लिए टी ट्री आयल को सबसे अच्छा माना जाता है। यह नेचुरल कीटाणुनाशक है जिसमें कवकनाशी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते है। हो सकता है कि यह नाखूनों का संक्रमण जल्दी ठीक ना करे, लेकिन सबसे उपयोगी इलाज है।

थोड़ा सा टी ट्री आयल लें उसमें जैतून का तेल मिलाएं। अब रुई की मदद से इसे नाखूनों पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment