घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार

सीने में जलन को दूर करने के उपाय

जाने सीने में जलन को दूर करने के उपाय जैसे कि एलोवीरा जूस, पुदीना, तुलसी, सोंफ, ठंडा दूध, seene me jalan ke upay or home remedies in hindi.

सीने या छाती से संबंधित कई सारे रोग लोगों में देखने को मिलते हैं। उनमें से एक समस्या है सीने में जलन जो ज्यादातर पेट की गड़बड़ी या एसिडिटी के कारण होता है। ऐसा देखा गया है कि जो लोग अपने खान-पान पर कंट्रोल नहीं करते या जिन्हें मसालेदार चीजें खाने का शौक है उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

सीने में जलन छाती के ऊपरी एवं मध्य भाग में होती है। ज़्यादा गंभीर मामलों में सीने में जलन के साथ ही इंसान को और भी समस्याएं होने लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप इस बीमारी से निजात पा सकते हैं।

सीने में जलन को दूर करने के उपाय

1. अगर आप खाना खाने से पहले एलोवीरा जूस पीते हैं तो सीने में जलन से आपको राहत मिलेगी।
2. गर्मियों में पुदीने से बनी चीजें शरीर को ठंडक देता है। सीने में जलन होने पर ताजा पुदीने के पत्तों का रस रोज पीना लाभकारी है।
3. भोजन खाने के बाद सौंफ जरूर चबाएं, इससे खाना असानी से पच जाता है और जलन नहीं होती।
4. तुलसी एक औषधीय पौधा है, जिसे कई तरह की बीमारियों को दूर करने में इस्तेमाल किया जाता है। सीने में जलन हो तो रोज सुबह तुलसी के ताजा पत्ते चबाएं।
5. ऐसा माना जाता है कि सीने में जलन होने पर ठंड़ा दूध पीना चाहिए। इससे परेशानी से निजात मिलती है।
6. भोजन करने के एक घंटे पहले नींबू के रस में काला नमक मिलाकर पीने से सीने की जलन में फायदा मिलता है।

सीने में जलन को दूर करने के अन्य उपाय

खाएं पानी वाले फल
सीने में जलन की समस्या हो, तो आपको पानी वाले फलों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छा तरबूज, खरबूजा और नारियल पानी है। ये फल न केवल जलन को दूर करते हैं बल्कि आपके शरीर में पानी की कमी की समस्या को भी दूर करते हैं।

व्यायाम भी है जरूरी
आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में व्यायाम को जरूरी माना गया है। लगभग सभी रोगों में डॉक्टर या चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह रहती हैं कि व्यायाम नियमित रूप से करना चाहिए। इसलिए सीने के जलन में हल्के व्यायाम करनी चाहिए। यह ध्यान रखें कि व्यायाम और खाना खाने के समय में पर्याप्त अंतराल हो।

हरी पत्तेदार सब्जियां
सीने में जलन ज्यादातर मसालेदार सब्जी या जंक फूड खाने से होता है। कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करें। इसे खाने से हमें हर प्रकार का पोषण मिलता है और हमारी सारी बीमारियां दूर होती हैं। जितना हो सके हरी पत्तेदार सब्ज़ी खाएं तथा सलाद और टमाटर आपकी थाली में जरूर हो।

करें केले का सेवन
ज्यादातर सीने में जलन गर्मियों के मौसम होता है इसलिए अगर आप केले का सेवन करते हैं, तो जलन में राहत मिलती है। केले को विटामिन, मिनरल्सज और प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम भी होता है जो आपको सीने में जलन से बचाता है।

क्या न करें

1. यदि आप धुम्रपान करते हैं, तो आप कई तरह की बीमारियों को बुलावा देते हैं। धूम्रपान आपके शरीर में एसिड और भी बनता है जिससे सीने में जलन होती है।
2. क्या आप मांस-मछली का सेवन करते हैं, तो इसे खाना बंद कर दीजिए क्योंकि मांस मछली खाने से सीने में जलन की समस्या उत्पन होती है। अगर खाना है आपको तो जितना हो सके स्किन लेस खाएं और मछली को तले नहीं।
3. सीने के दर्द में न केवल तली हुई चीजों से दूरी बनाकर रखें बल्कि फास फूड को भी कह दे बाय-बाय।
4. यदि ठंडे पेय पदार्थ जैसे सोडा या शराब से दूर रहते हैं तो आपको फायदा मिलेगा, क्योंकि यह शरीर में एसिडिटी को बढ़ाते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment