घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार हेल्थ टिप्स हिन्दी

शरीर में सूजन के घरेलू उपाय

जाने शरीर में सूजन कैसे होती है और इसके घरेलू उपाय जैसे कि मुल्तानी मिट्टी, करेला और अर्क, गुलाबजल और कपूर, swelling in body and home remedies in hindi.

शरीर में सूजन आना बहुत बड़ी बात होती है। यह सूजन हमारे शरीर में कई कारणों से हो सकती है जैसे खून की कमी, पेट या लीवर की खराबी, शरीर में पोटेशियम की कमी, शरीर में पानी की अधिकता, कीड़े काटना आदि। शरीर में सूजन के घरेलू उपाय भी होते हैं। जिनके बारे में आज हम आपसे बात करेगें।

शरीर में लगातार सूजन होना कई बार भयानक रूप धारण के लेता है। ऐसे में हमें घरेलू उपाय के साथ साथ चिकित्सक का भी परामर्श लेना चाहिए। कई बार सूजन चेहरे या शरीर के किसी अंग पर ही दिखाई देती हैं, लेकिन कई बार सूजन हमारे शरीर पर इतनी बढ़ जाती है कि हमारा सारा शरीर सूजा हुआ दिखाई देता हैं। यह सूजन कई बार शरीर में CRP नामक प्रोटीन के बढने से भी हो सकती है। आइये जानते है शरीर में सूजन के घरेलू उपाय।

शरीर में सूजन के घरेलू उपाय

1. मुल्तानी मिट्टी

शरीर में सूजन आने पर मुल्तानी मिट्टी बहुत कारागार होती है। मुल्तानी मिट्टी को पानी में घोल कर सूजन वाली जगह पर लगाने से सूजन कम हो जाती है।

2. काली मिट्टी और घी

कुम्हार की काली मिट्टी में थोड़ा सा देसी घी मिलाकर शरीर के सूजन वाले स्थान पर लेप करने से सूजन कम हो जाती है।

3. करेला और सोंठ

शरीर में सूजन होने पर करेले के रस में एक चम्मच सोंठ मिलाकर पीने से शरीर की सूजन खत्म हो जाती है।

4. करेला और अर्क

शरीर में सूजन होने पर करेले के रस के चार चम्मच और मकोय का अर्क पांच चम्मच मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को सुबह खाली पेट पिएं।

5. गुलाबजल और कपूर

शरीर में सूजन के घरेलू उपाय में गुलाबजल और कपूर का इस्तेमाल भी किया जाता है। सूजन वाले स्थान पर गुलाब जल और कपूर का मिश्रण लगाने से सूजन और दर्द दोनों ही कम हो जाते हैं।

6. गाय मूत्र और अखरोट

गाय के आधे कप ताजे मूत्र में 50 ग्राम अखरोट का तेल मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण से अपने पूरे शरीर की मालिश करें। इस प्रकार करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस हो जायेगा।

7. गर्म पानी और शलगम

सूजन को कम करने के लिए गर्म पानी में दो से तीन शलगम को छोटा-छोटा करके काट लें। फिर उसे कुछ समय तक पानी में रहने दें। बाद में सूजन वाले स्थान को इस से धो लें या फिर उबले हुए पानी में शलगम का अर्क डालकर शरीर को धोएं।

8. हल्दी

शरीर में सूजन होने पर हल्दी और चूने का लेप बहुत फायदा करता है।

9. आलू और पानी

कच्चे आलू को पानी में उबाल लें। फिर उस पानी से सूजन वाले स्थान पर सेक करें। फर्क आपको खुद ही दिखाई देगा।

10. सोंठ, कालीमिर्च, सौंफ और गुड

सोंठ, कालीमिर्च और सौंफ को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण तैयार कर लें। इस चूर्ण का सेवन गुड के साथ करने से शरीर की सूजन कम हो जाती है।

11. तरबूज और काली मिर्च

शरीर में सूजन के घरेलू उपाय में तरबूज और काली मिर्च कारागार होती है। शरीर में सूजन आने पर तरबूज के रस में कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर पीने से सूजन कम हो जाती है।

12. सोंठ और गुड

शरीर की सूजन को कम करने के लिए सोंठ और पुराने गुड का सेवन करना चाहिए।

13. गेंहू और पानी

सूजन को कम करने के लिए गेंहू को पानी में उबालें। गेंहू वाले पानी से कपड़े के द्वारा सूजन वाले स्थान पर कुछ समय तक सेकें। इसके अलावा 10 ग्राम गेंहू की भूसी को उबालें और उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर छान लें। फिर इसका सेवन करें।

14. काली मिर्च और मक्खन

चार से पांच काली मिर्च और मक्खन को मिक्स करके खाएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सूजन उतर जाएगी।

15. अनन्नास

नियमित रूप से अनन्नास का सेवन करने से शरीर की सूजन कम हो जाती है।

16. एरंड और सरसों

एरंड के पत्तों पर सरसों का तेल गर्म करके अच्छे से लगायें और उसे सूजन वाले स्थान पर रखकर पट्टी से बांध दें।

17. फिटकरी

फिटकरी सूजन को कम करने के लिए बेहतरीन उपाय है। इसके लिए फिटकरी को पानी में उबालें। फिर इस पानी के द्वारा धीरे-धीरे करके सूजन वाले स्थान को धोएं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment