जिम टिप्स

कसरत करने के बाद क्या खाये

कसरत करने के बाद क्या खाये

खुद को फिट रखने के लिए यदि आपने कसरत करना शुरू कर दिया है तो आपको एक्सरसाइज के साथ अपने खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए। आपको यह पता होना चाहिए कि कसरत करने के बाद क्या खायें।

दरअसल आपके शरीर का मसल्स निर्माण इस बात पर निर्भर करता है कि उसे किस तरह का डाइट दे रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कसरत करने के बाद जरूर खाना चाहिए।

कसरत करने कितने समय बाद खाएं

कसरत करने कितने समय बाद खाएं 

आप कसरत के बाद क्या खाते हैं मसल्स गेन को प्रभावित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। जिम पसीना बहाने के बाद, आप अपने शरीर को जितनी जल्दी हो सके रिकवरी मील दें। एक्सपर्ट के मुताबिक कसरत के आधे घंटे के भीतर प्रोटीन समृद्ध आहार आपको लेना चाहिए। उस दौरान आपको कार्ब्स और वसा से दूर रहना चाहिए।

आपको बता दें कि जब हम कसरत करते हैं तो हमारा शरीर पोषक तत्वों का उपयोग करता है, इसलिए वर्कआउट के बाद जो हम मील लेते हैं शरीर की मरम्मत और उपचार के लिए बहुत ही जरूरी होता है। वास्तव में, यह व्यायाम या एक्सरसाइज के बाद ऐसी रिकवरी होती है जो आपको ताकत, सहनशक्ति और दुबले मांसपेशियों के ऊतकों के निर्माण में मदद करता है।

कसरत करने के बाद प्रोटीन है जरूरी

कसरत करने के बाद प्रोटीन है जरूरी

बॉडी के लिए अन्य पोषक तत्वों के अलावा प्रोटीन अनिवार्य है। प्रोटीन की कमी होने पर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सोयाबीन, अंडे, मांस और पनीर प्रोटीन के मौलिक स्रोत हैं। कसरत करने के दौरान जो उर्जा आप खोते हैं उसमें प्रोटीन आपके शरीर में उर्जा भरने का काम करता है।

इसलिए कसरत के बाद प्रोटीन का जरूर सेवन कीजिए। सबसे ज्यादा प्रोटीन चिकन ब्रेस्टक में होता है इसलिए आप रोस्ट किया हुआ चिकन ब्रेस्ट खाइए। इसके अलावा आप एक भुना हुआ पनीर टिक्का खाएं। आप निश्चित रूप से खुद को उर्जावान महसूस करेंगे।

इसके अलावा आप प्रोटीन के रूप में कभी कभी अंडे का भी सेवन कीजिए। यह मसल्स निर्माण में भी बहुत मदद करता हैं और यह प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं। वेजिटेबल सटेफेड आमलेट कसरत के बाद स्वाद और पोषण का एकदम सही संयोजन हो सकता है। आप ट्यूना मछली का भी सेवन कर सकते हैं। ट्यूना कैलोरी में कम है और प्रोटीन में भरपूर है। – प्रोटीन के फायदे

कसरत करने के बाद विटामिन सी

कसरत करने के बाद विटामिन सी

ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में विटामिन सी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में ऊतकों के विकास के लिए विटामिन सी की आवश्यकता होती है। संतरे, अनानस, जामुन और फूलगोभी जैसे फल इम्यूनिटी बढ़ाने और उपचार प्रक्रिया में सहायता के लिए उत्कृष्ट स्रोत हैं। विटामिन सी से समृद्ध खाद्य पदार्थ ताकत और मांसपेशियों के निर्माण करने और कार्टिलेज और बोन डेंसिटी को बनाए रखने में मदद कर सकता हैं। – विटामिन सी की कमी के लक्षण

पोटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम में समृद्ध भोजन

सूक्ष्म पोषक तत्वों जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम आदि की कमी के कारण मांसपेशियों में ऐंठन होती है। सूक्ष्म पोषक तत्व सभी हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक में पाया जाता है। कसरत करने वाले व्यक्ति को अपने आहार में सलाद और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह आपकी मांसपेशियों को रिपेयर करने में मदद करता है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी

एंटी-इंफ्लेमेटरी

स्वस्थ और बीमारीयों से दूर रहने के लिए इम्यून सिस्टम का ठीक होना बहुत जरूरी है। इम्यून सिस्टम के कमजोर होने पर कई रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में आपको विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और  एंटी-इंफ्लेमेटरी से भरपूर आहार लेना चाहिए। एंटी-इंफ्लेमेटरी हमारे सेहत के लिए बेहद जरूरी है। कसरत करते समय जिम लिफ्टिंग और पुलिंग की जाती है इससे शरीर में सूजन की समस्या देखने को मिलती है।

जैतून, सेम और ब्लैक चॉकलेट जैसे कुछ एंटी-इंफ्लेमेटरी पदार्थों को लेना आवश्यक है जो आपके शरीर को तेज़ी से ठीक करने में मदद करते हैं।

ओमेगा -3 फैटी एसिड जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से सूजन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है क्योंकि इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। लहसुन, हल्दी और अदरक में भी महत्वपूर्ण गुण होते हैं जो आपके मसल्स के लिए सही होते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment