जिम टिप्स

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए आहार टिप्स

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए आहार टिप्स ताकि आप जिम में रहें सबसे आगे, six pack abs ke liye diet tips hindi me jane

आजकल युवाओं में जिम में एब्स बनाने का बहुत ही क्रेज है। अगर आपके अंदर भी वही क्रेज है तो आपको अपनी डाइट पर पुरा ध्यान देना चाहिए। आपको उन आहारों को डाइट में शामिल करना चाहिए जो सिक्स पैक एब्स  बनाने में योगादान देते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

सिक्स पैक एब्स बनाने वाले आहार – Six pack abs ke liye diet tips

#1 हरी सब्जियों का सेवन

ग्रीन सब्जियां कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों को सही आकार में लाने के लिए मदद करती हैं। यदि आप एब्स बनाना चाहते हैं, तीन हरी सब्जियों का सेवन करें। आप पालक और ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।

#2 सिक्स पैक एब्स के लिए दही का सेवन

यदि आप नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं तो यह वसा को कम करने में मदद करता है। दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया सबसे ज्यादा पाया जाता है। यह न केवल आपके पेट में पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त रखता है बल्कि एब्स बनाने में भी आपकी मदद करता है। इसे दिन में कई बार का सेवन किया जा सकता है।

#3 शरीर में एब्स निकालना है तो बादाम खाइए

बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई और मैग्नीशियम होता है। बदाम शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ मांसपेशियों का निर्माण और बनाए रखने के लिए जरूरी है। आप एब्स बनाने की इच्छा रखना चाहते हैं तो इसे अपने आहार में शामिल करें।

#4 एब्स बनाने के लिए सेब का सेवन

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए आहार टिप्स - Six pack abs diet tips hindi

कई तरह के गुणों से भरपूर सेब में ज्यादा फाइबर होता है। इसके सेवन से आपकी कब्ज की समस्या दूर होती है। आपको बता दें कि सेब केवल फाइबर प्रदान नहीं करता, बल्कि इसमें 85 फीसदी पानी शामिल होते हैं। यह आपके शरीर को स्वस्थ्य रखने का काम करता है। यह फल कोलेस्ट्रॉल के प्रभाव को कम करता है तथा एब्स बनाने में मदद करता है।

#5 एब्स चाहिए तो सोयाबीन खाइए

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए आपको अपने आहार में प्रोटीन युक्त अनाज जैसे कि सोयाबीन को शामिल करना चाहिए। सोयाबीन एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत हैं। यह एब्स बनाने में आपकी बहुत ही मदद करता है।

#6 अंडा भी है जरूरी

व्यायाम के साथ सिक्स पैक एब्स का निर्माण करना काफी मुश्किल काम है। सिक्स पैक एब्स के लिए आपको अपने आहार में अंडे को शामिल करना चाहिए। एक दिन में एक अंडा जरूर खाएं। यदि आपको रक्त में उच्च कोलेस्ट्रॉल है तो इस मामले में आपको पहले अपने डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए परहेज – Six pack abs ke liye parhej

यदि आपको जल्द से जल्द सिक्स पैक एब्स चाहिए तो आपको कुछ नियमों को अपनी जिंदगी में शामिल करना होगा।

1. पहला नियम तो यही है कि आप जंक फूड और फास्ट का सेवन बहुत ही कम कर दीजिए। आपको अपनी डाइट से बेकार के फूड जैसे बर्गर, पिज्जा और फ्रेंज फ्राई,कोल्ड ड्रिंक आदि को बाहर निकालना होगा।
2. तली और भुनी हुई चीजों का कम से कम सेवन कीजिए।
3. एब्स बनाने के लिए आप खुद को प्रोसेस्ड फूड से दूर रखें और नेचुरल फूड खाने पर जोर दें।
4. मांसयुक्त भोजन, तले हुए खाद्य पदार्थ, सोडा और ऐसे खाद्य पदार्थ से खुद को बचाना चाहिए। क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थ पेट की वसा को बढ़ाने का काम करते हैं।
5. पास्ता, सफेद ब्रेड, कुकियों आदि जैसे बहुत सारे खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। ये सभी खाद्य पदार्थ आपके शरीर के अंदर शुगर और सैकड़ों कैलोरी में परिवर्तित हो जाता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment