बालों की देखभाल

बालों का झड़ना रोकने वाले घरेलू नुस्खे

सर्दियां आते ही बालों की समस्या भी बढ़ जाती है जिसमें रूसी और बालों का झड़ना मुख्य रूप से शामिल है। इस दौरान आपके स्कैल्प से नमी गायब हो जाती है। ऐसे में रूसी तथा बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय को अपना सकते हैं।

प्याज का रस

प्याज का रस

सल्फर से भरपूर प्याज का रस बालों के झड़ने के इलाज में आपकी मदद करता है और हेयर फॉलिकल्स में रक्त परिसंचरण या ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इसके अलावा प्याज का रस जीवाणुओं को मारने वाली सूजन को भी कम कर देता है, जो आम तौर पर बालों के झड़ने का कारण बनता है।

इसके लिए आप प्याज को छील लीजिए और उसे ब्लेंड कर लीजिए। इसके बाद आप इसे फिल्टर करके सीधे स्कैल्प पर लगा सकते हैं। एक घंटे तक आप ऐसे ही रहें और इसके बाद आप अपने बाल को धो सकते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा

एलोवेरा को कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता हैं। यह हेल्दी हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है। यदि आप रोजाना एलोवेरा का जूस खाली पेट पीते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा। यह न केवल स्कैल्प से डेड सेल्स को हटाने में मदद करेगा बल्कि स्कैल्प के पीएच संतुलन को बनाए रखता है।

यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ावा देता है। इसके लिए आप सीधे अपने बालों में एलोवेरा लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल लगाने के बाद आप शॉवर कैप से अपने बालों को ढक लें। अगली सुबह आप ठंड़े पानी से शैंपू कर लीजिए।

नीम का पत्ता

एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर नीम का पत्ता डैंड्रफ को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा, यह हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करता है और बालों की ग्रोथ में सहायता करता है।

इसके लिए आप नीम के पत्तों को लगभग 2-3 मिनट तक पानी में उबालें, फिर उन्हें बाहर निकालें और पेस्ट बना लें। बालों को साफ करने के बाद आप स्कैल्प पर लगाएं और इसे 30 मिनट बाद धो लें।

ग्रीन टी

ग्रीन टी

ग्रीन टी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बालों के झड़ने से रोकने में सहायता करता है। हेयर फॉलिकल्स को रिवाइटलाइज करता हैं और बालों के उत्पादन को बढ़ावा देता है। इसके अलावा, ग्रीन टी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, और बालों की ग्रोथ में वृद्धि करता है।

इसके लिए आप बर्तन में ग्रीन टी और गर्म पानी को मिला सकते हैं और शैम्पू के साथ अपने बालों को धोने के बाद इसे स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इसे लगभग 5 मिनट तक छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें।

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस

चुकंदर में काफी मात्रा में पोटेशियम, मैग्ननीशियम, आयरन, विटामिन बी6, चुकंदर ए और चुकंदर सी होता है। इसे आप सलाद में शामिल कर सकते हैं और चाहें तो इसका जूस भी पी सकते हैं। यह न सिर्फ बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है बल्कि ब्लड फ्लो में भी सहायता करता है।

तेल से मालिश करना

बालों का झड़ना रोकना है तो आपको नियमित रूप से तेल से मसाज करनी चाहिए। अगर आप नियमित रूप से तेल से अपने स्कैल्प की मसाज करते हैं तो यह ब्लड फ्लो को बढ़ाता है तथा बालों की जड़ों को मजबूत करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment