बालों की देखभाल

बालों से लीख हटाने के उपाय

बालों से लीख हटाने के उपाय

जुएं के साथ-साथ लीख भी एक समस्या है, जिससे हर कोई परेशान रहता है। इससे सिर में खुजली के साथ-साथ जलन भी होती है। ज्यादातर बच्चे इस समस्या से ग्रसित होते हैं। आज हम आपको बालों से लीख हटाने के उपाय के बारे बताएंगे। लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि लीख है क्या।

लीख क्या है

लोग सिर के जुएं और लीख को अलग-अलग समझते हैं जबकि ऐसा नहीं। दरअसल जुएं के अंड़े को ही हम लीख कहते हैं, जो पूरे बालों में फैले हुए होते हैं। जुएं शरीर की गन्दगी और रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं की अस्वच्छता से फैलता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के साथ नजदीकी से भी जुएं फैलता है।

बालों से लीख हटाने के उपाय

लीख को दूर भगाए जैतून का तेल

लीख को दूर भगाए जैतून का तेल

जैतून का तेल स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही उपयोगी तेल है। इसका प्रयोग कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद होता है, साथ ही यह त्वचा संबंधी समस्याओं और सौंदर्य के लिए भी खूब प्रयोग किया जाता है। अगर आप लीख की समस्या से ग्रसित हैं, तो आप अपने बालों में जैतून का तेल लगाइए। इससे लीख के साथ जूए बाहर निकल जाते हैं।

इसके लिए आप अपने बालों और स्कैल्प पर तेल लगाइए। फिर इसे शॉवर कैप के साथ ढक दीजिए और पूरी रात छोड़ दीजिए। फिर सुबह उठने के बाद हल्के गर्म पानी से धो लीजिए और कंघी कर लीजिए। सारे लीख और जुएं बाहर निकल जाते हैं।

लीख हटाने के लिए टी ट्री

टी ट्री के फायदे कई हैं। यह न केवल मुंहासों और पिंपल को दूर करने का सबसे बेहतर तरीका है बल्कि यह लीख हटाने के लिए एक घरेलू उपचार भी है। यह अपने आप में एक खास तरह का नेचुरल उपाय है, जो त्वचा को किसी भी तरह से संक्रमित नहीं करता और ना ही कोई नुकसान पहुंचाता है। अगर आपके बच्चे के बालों में लीख या जुएं की समस्या है, तो आप इसका प्रयोग कीजिए। टी ट्री के तेल का कीटनाशक प्रभाव लीख (अंडे) के साथ जुए को भी मार देता है।

इसके लिए आप बिस्तर पर सोने से पहले अपने स्कैल्प पर टी ट्री के तेल की अच्छी तरह से मसाज करें। सुबह उठकर कंधी कर लीजिए, सारे लीख बाहर निकल जाएंगे।

बालों से लीख हटाए नारियल तेल

बालों से लीख हटाए नारियल तेल

नारियल तेल में प्राकृतिक संतृप्त वसा होता है, जो आपके शरीर में अच्छा एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। इसमें कई तरह के औषधिय गुण पाए जाते है। यह बाल के अलावा त्वचा संबंधी समस्याओं का सबसे अच्छा रामबाण उपचार माना जाता है। इस कारण इसका उपयोग काफी समय से सौंदर्य प्रसाधन में किया जाता आया है। अगर आप लीख की समस्या से पीड़ित हैं, तो नारियल तेल आपके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो सकता है। जैतून के तेल की तरह ही इसमें लीख बाहर निकल जाते हैं।

इसके लिए आप नारियल तेल को हल्का गर्म कर लीजिए और उसे आप स्कैल्प (सिर) पर लगाइए। फिर कुछ मिनट के मसाज कीजिए और शॉवर कैप से ढक दीजिए। फिर दो घंटे बाद पूरे बालों में कंघी कीजिए। सारे लीख और जुएं बाहर निकल आएंगे। फिर इसके बाद आप शैंपू कर लीजिए।

लीख को हटाए बेबी ऑइल

बेबी ऑइल से त्वलचा चमकदार बनती है। इसमें कार्बनिक तेलों की तरह कोई सुगंध नहीं होती, न ही इसे प्रयोग करने के बाद शरीर पर चकत्तें पड़ते हैं। बेबी ऑयल जुए के हवा के मार्गों को प्रतिबंधित कर देती है, जिससे जुएं मर जाती है। जुएं मर जाने के बाद लीख भी पैदा नहीं होती है।

नीम का तेल

नीम का तेल

नीम का तेल कई रोगों के उपचार के लिए घरेलू उपचार के रूप में काम करता है। नीम के तेल का प्रयोग सेहत के अलावा आप त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

यदि आप लीख की समस्या से परेशान हैं, तो आप नीम के तेल का इस्तेमाल अपने स्कैल्प और बालों में कीजिए। इसके बाद आप शैंपू कर लीजिए आपको बहुत ही फायदा मिलेगा। इसका एंटी-बैक्टीरियल गुण लीख के साथ-साथ जुएं को भी मारने में मदद करता है। इस तरह नीम का तेल बालों से लीख हटाने के उपाय में बेहतरीन घरेलू उपायो मेंं एक है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment