हेल्थ टिप्स हिन्दी

अनानास के नुकसान जाने सेहत के लिए

अनानास के नुकसान जाने सेहत के लिए क्यूंकि इसके गलत प्रभाव हो सकते हैं

अनानास एक ऐसा फल हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अनानास में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए और सी पाया जाता है। अनानास का इस्तेमाल सलाद और जूस के रूप में किया जाता है। यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद तो होता ही हैं, साथ ही अनानास के नुकसान भी होते हैं।

प्राकृतिक का नियम है, जिस चीज से आपको भरपूर फायदा प्राप्त होता है। जब आप उसी चीज का जरूरत से अधिक मात्रा में सेवन करते हो तो आपको उसके नुकसान होते हैं। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अनानास में फाइबर की भरपूर मात्रा होने के कारण यह हमारे शरीर के लिए अच्छा और बुरा होता है। कुछ मामलों में इसका सेवन गलत तरीके के साथ करने से गंभीर रोग पैदा हो सकते हैं।

आइये जानते हैं अनानास के नुकसान के बारे में :

गर्भपात का कारण

गर्भपात का कारण - Ananas ke nuksan

गर्भवती महिला को शुरू के दिनों में अनानास का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह गर्भपात का कारण बन सकता है। अनानास का सेवन गर्भवती महिला आखरी दिनों में कर सकती है तब उसको इसका नुकसान नहीं होता। उस समय भी उसे सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

ब्लड शुगर की मात्रा को बढ़ाता है

अनानास में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिन लोगों को मधुमेह या डायबिटीज होती है। उन्हें अनानास दे दुरी बनाकर रखनी चाहिए। अगर वो अनानास का सेवन करते हैं तब उनके ब्लड में शुगर की मात्रा बढने लगती हैं। जिससे उनको खतरे का सामना करना पड़ सकता है।

खून को पतला करें

अनानास खून को पतला करता है, इसलिए जो लोग खून को पतला करने वाली दवाओं का सेवन करते हैं। उन्हें अनानास के सेवन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि इससे उन्हें खतरा पैदा हो सकता है।

मुंह में बलगम पैदा करे

अनानास में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो एसिडिटी का कारण बनते हैं। इसलिए कई बार इसको खाने से मुंह में बलगम या खराश पैदा होने लगती है। इसके साथ ही कई बार पेट में भी दर्द होने लगता है।

उल्टी होना

उल्टी होना - Ananas or pine apple side effects

अगर आप कच्चे अनानास का जूस पीते हो तो आपको उलटी हो सकती है। इसका कारण यह है की इसमें जहरीले तत्व पायें जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं।

डेंटल हाइजीन

अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोगों के दांतों में कैविटी या मसूड़ों में सूजन अक्सर बनी रहती है। ऐसे में उन्हें अनानास के सेवन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि यह दांतों में सफेद परत चढ़ा कर मुंह में दुर्गन्ध पैदा कर सकता है।

एलर्जी का कारण

अनानास के नुकसान में एक नुकसान एलर्जी है। अनानास का सेवन करने से कुछ महिलाओं और पुरुषों को एलर्जी हो जाती है जैसे होंठों में सूजन, गले में खराश या झुनझुनी सी होना। ऐसे में यदि आप इससे बचना चाहते हैं, तो आपको अनानास के स्लाइस को काट कर नमक वाले पानी में डाल देना चाहिए। इस प्रकार करने से गले की खराश को पैदा करने वाले एंजाइम खत्म हो जाते हैं।

गठिया का कारण

Pineapple side effects - गठिया का कारण

यदि आप अनानास का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह शराब में बदल कर जठरांत्र तक पहुंच जाता है और आगे जाकर यह गठिया का कारण बनता है। जो लोग गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान होते हैं। उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment