हेल्थ टिप्स हिन्दी

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के अचूक उपाय

विस्तार में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के अचूक घरेलू उपाय जैसे की स्विमिंग, सैर, मसाज, योग, हसना, पानी का सेवन आदि, blood circulation tips in hindi.

ब्लड यानि खून मानव शरीर का एक अहम भाग है। इस बात से हम इनकार नहीं कर सकते कि ब्लड का काम पुरे शरीर में न्यूट्रीएण्ट्स, इलेक्ट्रोलाइटस, हार्मोंन्स और ऑक्सीजन पहुंचाना है। ब्लड शरीर के विभिन्न हिस्सों को स्वस्थ्य रखने के साथ-साथ इम्युनिटी सिस्टम प्रदान करने का काम भी करता है। ये तब होता है जब आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही हो।

यदि आप चाहते हो कि आपका ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके के साथ काम करे, तब आपको अपने ब्लडप्रेशर, ब्लड शुगर, हार्ट और कोलेस्ट्रोल अदि पर नियंत्रण करना चाहिए। आप अपना ब्लड सर्कुलेशन वाक, स्वीमिंग, तैराकी, साइकिलिंग, पानी पीकर और मसाज आदि करके बढ़ा सकते हैं। आइये ब्लड सर्कुलेशन बढाने के तरीके के बारे जानकारी प्राप्त करें।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के अचूक उपाय

1. स्वीमिंग

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के अचूक उपाय swimming

यदि आप स्वीमिंग करना जानते है या आप इसके शौक़ीन हैं, तो यह भी एक्सरसाइज का एक बेस्ट तरीका होता है। यह आपकी एक फिजिकल एक्टिविटी होती हैं। जिससे आपको कई तरह के फायदे प्राप्त होते हैं। स्वीमिंग करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है साथ ही इससे आप फ्रेश रहते हैं, इसलिए स्विमिंग ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने का बहुत अच्छा जरिया है।

2. सैर

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के तरीके में वाक अर्थात सैर बहुत ही अहम है। आप सुबह, शाम या रात को खाने के बाद सैर कर सकते हैं। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है साथ ही आपको ताजगी महसूस होती है।

3. मसाज करें

मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। मसाज के द्वारा शरीर की थकान के साथ साथ सारा तनाव भी दूर हो जाता है। इससे आपके शरीर में ताजगी और स्फूर्ति आ जाती है।

4. साइकिलिंग

जो लोग सैर नहीं करते उनके लिए साइकिलिंग बहुत ही अच्छा विकल्प है। इससे आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन तेजी से काम करता है। नियमित रूप से साइकिलिंग करने से पैरों के मसल्स शेप में आ जाते हैं। इससे आपका इम्युनिटी सिस्टम भी बढ़ता है।

5. पैरों को उपर करें

पैरों को शरीर के स्तर से उपर करके लेट जाएँ। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन सही से काम करेगा और आपको इससे बहुत आराम मिलेगा। इस प्रकार करने से पैरों की ऐंठन और दर्द में भी राहत मिलती है।

6. पानी का सेवन

पानी का सेवन हमारे स्वस्थ जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है। पानी जीवन में एक औषधि के रूप में काम करता है जब हम इसका सेवन प्रचुर मात्रा में करते हैं या फिर हम दिन में सात से आठ गिलास पानी के पीते हैं तब शरीर में जमा कई तरह के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। जिससे हमारी रोग प्रति रोधक क्षमता बढ़ती है।

पानी पीने के नियम

7. हंसना

हंसना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इससे हमारा रक्त संचार सुचारू होता है। हंसने से शरीर ऑक्सीजन की मात्रा को अधिक ग्रहण करता है। यह हमें तनावमुक्त करके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। जोर-जोर से हंसने से हमारा ब्लड सर्कुलेशन तेजी से काम करता है|

8. योग

योग आपको स्वस्थ्य और रोग मुक्त रखने में एक अहम भूमिका निभाता है। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे आप तनाव मुक्त हो जाते हो साथ ही यह आपके इम्युनिटी सिस्टम को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment