हेल्थ टिप्स हिन्दी

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का सही समय

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का सही समय आपकी सेहत और पाचन तंत्र के लिए, jane breakfast lunch aur dinner ka sahi samay hindi me

बहुत से लोगों की समस्या है कि वह खाना खाते हैं लेकिन उनकी बॉडी में लगता नहीं है। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह है कि आप आहार को सही वक्त पर नहीं लेते हैं। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि खाने का सही समय क्या होना चाहिए।

केवल पौष्टिक खाना खा लेने भर से आपकी बॉडी को आवश्यक चीजें नहीं मिल जाती है। खाना शरीर में लगे इसके आपको समय पर ध्यान जरूर देना होगा। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो अपनी डाइट तो पूरा रखते हैं लेकिन डाइट लेने का वक्त क्या है इसका ध्यान नहीं रखते है। खाते समय वक्त का ध्यान न रखना शरीर को फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचाती है।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का सही समय

यहां कुछ सवाल हम आपके सामने रखेंगे जिसका संबंध अधिकतर लोगों से है। जैसे क्या आप सुबह ब्रेकफास्ट नहीं लेते? सोने से पहले आप किस समय खाना खाते हैं? क्या आपका लंच शाम 4 बजे होता है? आप लंच और ब्रेकफास्ट के बीच कितने समय का अंतर रखते हैं। दरअसल यह सवाल उन लोगों के लिए है जिन्हें खाने का समय नहीं पता। बच्चा, जवान या बुढ़ा हर किसी को भोजन का समय जानना महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं खाने का सही समय के बारे में…

ब्रेकफास्ट या नाश्ता करने का सही समय ?

ब्रेक्फास्ट, लंच और डिनर का सही समय Breakfast lunch dinner kab karen
1. सुबह उठने के 30 से 40 मिनट के अंदर आपको नाश्ता ले लेना चाहिए।
2. सुबह के नाश्ता का सही समय 7 से 8 बजे के बीच होना चाहिए।
3. इस बात का ध्यान दीजिए कि नाश्ता 10 बजे के बाद न हो।
4. एक बात का और ध्यान दीजिए कि आपके ब्रेकफास्ट में प्रोटीन के साथ और पौष्टिक तत्व जरूर मौजूद हो।

प्रोटीन के फायदे

दोपहर का खाना या लंच करने का सही समय ?

1. आपके लंच लेने का सही समय 12:45 से 1:30 बजे के बीच होना चाहिए। इसी समय आपकी बॉडी को आहार की जरूरत होती है।
2. इस बात का ध्यान दीजिए कि आपके ब्रेकफास्ट और लंच के बीच 4 घंटे का अंतर हो।
3. तीसरी और सबसे अहम चीज कि आपका लंच शाम 4 बजे के बाद नहीं होना चाहिए।

रात का खाना या डिनर करने का सही समय ?

1. अपनी बॉडी को ध्यान में रखते हुए डिनर लेने का सही समय रात 7 से 9 बजे के बीच होना चाहिए।
2. इस बात का ध्यान दीजिए कि डिनर और सोने के बीच 3 घंटे का अंतर हो। अगर आप सोने के कुछ मिनट पहले डिनर करते हैं, तो यह आपकी नींद की गुणवत्ता को खराब कर सकती है।
3. 10 बजे के बाद डिनर करना सही नहीं है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment