हेल्थ टिप्स हिन्दी

चिकन खाने से होगा नुकसान अगर आप इन 3 चीजों के साथ खाते हैं

चिकन खाने से होगा नुकसान

फेसबुक या फिर इंस्टाग्राम पर जब आपकी नजर चिकेन से बने डिश पर पड़ती है तो मुंह में पानी आना लाजमी है। फिर आप उस डिश का स्वाद चखने के लिए मार्केंट जाते हैं या फिर चिकेन घर पर लाकर बनाते हैं और उसे खाते हैं। इस तरह आप अपनी भूख को शांत करते हैं।
ये तो बात हुई आपके फेवरेट डिश चिकेन के बारे में, लेकिन कभी आपने सोचा है कि आप चिकेन तो खा रहे हैं लेकिन उसके साथ जो चीज खा रहे हैं वह आपकी सेहत के लिए सही है या नहीं। आप चिकन खाइए और सेहत बनाइए, लेकिन चिकेन के साथ कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका सेवन आपको नहीं करना चाहिए। खाने-पीने से जुड़ी कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें एक दूसरे के साथ मिलाकर खाने से सेहत को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचता है। ऐसा ही एक उदाहरण है चिकन। अगर आप चिकन के शौकीन हैं तो भूलकर भी चिकन के साथ 3 चीजें खाने की गलती न करें। वरना उसका आपके शरीर पर उसका बेहद बुरा असर पड़ेगा। आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं वो 3 चीजें।

दूध

कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से आयुर्वेद में दूध की अहम जगह है। आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने के कुछ नियम हैं। आयुर्वेद के मुताबिक यदि आप चिकन के साथ दूध का सेवन कर रहे हैं तो समझे कि आप जहर का सेवन कर रहे हैं। दरअसल दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व चिकन के पोषक तत्वों के साथ मिलकर हमारे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। दोनों के एक साथ सेवन से हमारे शरीर में रिएक्शन होता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को एलर्जी या फिर शरीर पर सफेद दाग-धब्बे हो सकते हैं

दही

दूध के साथ-साथ आपको चिकेन के साथ दही का सेवन करने से भी बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चिकन शरीर में गर्मी पैदा करता है। वहीं, दही पेट में ठंडक प्रदान करती है। दही और चिकन को एक साथ खाने से दोनों तत्व आपस में मिलकर पाचन क्रिया पर बुरा असर डालते हैं।

मछली

चिकन और मछली दोनों में ही भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। हालांकि दोनों चीजों में अलग-अलग प्रकार का प्रोटीन होता है। इन दोनों प्रोटीन का सेवन जब एक साथ किया जाता है तो इसका शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

आपके जीवन में सेहत एक महत्वपूर्ण चीज है। इसका ख्याल रखना आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होनी चाहिए। कोई भी चीज खाने से पहले आपको यह ध्यान देना चाहिए कि उसे कितना, कैसे और कब खाना चाहिए। अगर इन छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देंगे तो आपकी सेहत हमेशा ही दुरुस्त रहेगी।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment