दिल हेल्थ टिप्स हिन्दी

दिल को स्वस्थ रखने के उपाय – खाएं ये आहार

आधुनिक युग में दिल की बीमारी से हर साल लाखों लोगों की मौत हो रही है। दिल की बीमारी, दिल की संरचना और कार्यों को प्रभावित करने वाली समस्यायों के कारण होती हैं। अगर आपको दिल की बीमारी से खुद को स्वस्थ्य रखना है, तो आपको नीचे दिए गए आहारों का सेवन कीजिए।

  1. दिल को स्वस्थ रखे खट्टे फल
  2. सोया खाएं दिल को स्वस्थ रखें
  3. दिल की बीमारी को रोकने में ब्लूबेरीज कारगर
  4. दिल की बीमारी रोकने के लिए खाएं नट्स
  5. दिल को सेहतमंद रखना है तो दलिया खाएं
  6. दिल के लिए फायदेमंद मछली
  7. दिल के लिए लाभकारी चॉकलेट
  8. दिल के लिए हरी सब्जियां हैं जरूरी
  9. दिल के रोग को रोकने के लिए अनार
  10. दिल के लिए गुणकारी ग्रीन टी

दिल को स्वस्थ रखने वाले आहार

1. दिल को स्वस्थ रखे खट्टे फल

दिल को स्वस्थ रखे खट्टे फल

खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होता है, जो हृदय रोग के कम जोखिम से जुड़ा हुआ है। विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरा, अंगूर, नींबू और आंवला आदि को अपने डाइट चार्ट में शामिल करें। ध्यान दें, जिन फलों के रस में शुगर है उनसे सावधान रहें।

2. सोया खाएं दिल को स्वस्थ रखें

टोफू और सोया दूध सहित सोया उत्पाद, अस्वस्थ वसा और कोलेस्ट्रॉल के बिना आपके आहार में प्रोटीन जोड़ने का एक अच्छा तरीका है। यह प्रोटीन के अलावा फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और पोली-अनसैचुरेटिड फैट से भरपूर होता है, जो कि दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

3. दिल की बीमारी को रोकने में ब्लूबेरीज कारगर

दिल की बीमारी को रोकने में ब्लूबेरीज कारगर

न सिर्फ ब्लूबेरी, बल्कि स्ट्रॉबेरी और अन्य बेरी आपके स्वास्थ्य के लिए सही माने जाते हैं। दिल को स्वस्थ रखने के उपाय की बात करें तो एक अध्ययन के मुताबिक ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी का सेवन करने वाले न खाने या कम खाने वाले की तुलना में दिल का दौरा पड़ने का जोखिम कम रहता है। यह न केवल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है बल्कि यह एक प्रभावी एंटी-ऑक्सीडेंट है।

4. दिल की बीमारी रोकने के लिए खाएं नट्स

दिल की बीमारी रोकने के लिए खाएं नट्स

नट्स वसा में उच्च हो सकता है, लेकिन मोनोअनसचुरेटेड वसा हृदय स्वास्थ्य में सुधार लाने का काम करता है। ओमेगा3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर बादाम और अखरोट दिल के लिए अच्छे होते हैं। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

5. दिल को सेहतमंद रखना है तो दलिया खाएं

दलिया घुलनशील फाइबर में उच्च है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। इसके अलावा रोटी, पास्ता और जई का आटा जैसे अनाज दिल के लिए भी अच्छे होते हैं। इसे आप नाश्ते में खा सकते हैं।

6. दिल के लिए फायदेमंद मछली

सालमन और अन्य फैटी मछली जैसे सार्डिन और मैकेरल, हृदय-स्वास्थ के लिए सुपरस्टार हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर यह मछली एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम करता है इसलिए हृदय से संबंधित रोगों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए ये दिल को स्वस्थ रखने के उपाय में गिना जाता है।

7. दिल के लिए लाभकारी चॉकलेट

दिल के लिए लाभकारी चॉकलेट

अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग नियमित रूप से 70 ग्राम डार्क चॉकलेट का उपभोग करते हैं, वे रक्त के प्रवाह में एक उल्लेखनीय सुधार दिखाते हैं। कई अध्ययनों से अब पता चला है कि डार्क चॉकलेट आपके दिल को लाभ पहुंचा सकता है। चॉकलेट के सेवन से लोगों में का दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा कम किया जा सकता है।

8. दिल के लिए हरी सब्जियां हैं जरूरी

दिल के लिए हरी सब्जियां हैं जरूरी

जब आपके स्वास्थ्य की बात आती है, तो आप वास्तव में हरी सब्जियों का सेवन करना न भूले। हरी सब्जियां आपके दिल के लिए एक बूस्टर का काम करती हैं। ब्रोकोली और पालक जैसी हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। ये कैरोटीनॉड्स में उच्च होते हैं, जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं और संभावित हानिकारक यौगिकों से आपके शरीर को मुक्त करते हैं।

अलसी के बीज

अलसी के बीज में फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। यही कारण है कि यह आपके दिल के लिए अच्छा होता है।

9. दिल के रोग को रोकने के लिए अनार

दिल के रोग को रोकने के लिए अनार

स्वस्थ वसा के साथ शरीर और हृदय के लिए लाभदायक आनार की फलों में एक की अच्छी प्रतिष्ठा है। यह स्वादिष्ट होने के साथ कई बीमारियों में फायदेमंद भी है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में होता है। हृदय रोग के रोगियों के एक अध्ययन में पाया गया कि तीन महीनों में अनार के नियमित सेवन से हृदय में रक्त प्रवाह में सुधार देखने को मिला है।

10. दिल के लिए गुणकारी ग्रीन टी

दिल के लिए गुणकारी ग्रीन टी

ग्रीन टी एशिया में लंबे समय से एक पसंदीदा चाय रही है। हालांकि इसकी लोकप्रियता पूर विश्व में फैल चुकी है। ग्रीन टी अब पश्चिम देशों में भी लोकप्रिय हो रही है। हाल ही के एक अध्ययन में यह पता चला है कि ग्रीन टी पीने से तेजी से एंडोथेलिया कोशिकाओं के कार्य में सुधार होता है। इससे हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment