हेल्थ टिप्स हिन्दी

दूध और खजूर एक साथ सेवन करने के फायदे

शरीर को ताकत देना हो या फिर दांत को मजबूत बनाना हो आप दूध और खजूर एक साथ सेवन कीजिए, health benefits of milk and dates in hindi.

खजूर यह ऊर्जा, और फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है। आवश्यक खनिज जैसे कि कैल्शियम, लोहा, फास्फोरस, सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक इसमें पाया जाता है। इनमें विटामिन जैसे थायामिन, राइबोफ़्लिविन, नियासिन, फोलेट, विटामिन ए और विटामिन के शामिल होते हैं। अकेले खजूर में इतने फायदे हैं तो जब इसे दूध के साथ सेवन किया जाए तो कितना फायदा होगा।

दूध और खजूर एक साथ सेवन करने के फायदे

एनीमिया रोग को दूर करे दूध और खजूर

एनीमिया रोग को दूर करे दूध और खजूर

एक खबर के मुताबिक भारत समेत पूरी दुनिया में एनीमिया (शरीर में खून की कमी) के मामले बढ़ रहे हैं। इसे नजरअंदाज करना सेहत संबंधी गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके पास शरीर के ऊतकों को पर्याप्त ऑक्सीजन रखने के लिए पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिका नहीं होती हैं। दूध और खजूर में मौजूद आयरन खून की कमी यानी एनीमिया से बचाने में लाभकारी साबित होते हैं।

त्वचा में निखार लाए दूध और खजूर

खूबसूरती बढ़ाने के लिए हमेशा से ही दूध और दूध से बनी चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। त्वचा में निखार लाने के लिए दूध में खजूर मिलाकर पीना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।

ह्रदय की समस्या में कारगर है दूध और खजूर

धूम्रपान या अन्य तम्बाकू उत्पादों के उपयोग, शारीरिक गतिविधि का अभाव, उच्च रक्त चाप, उच्च रक्त कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, मधुमेह और दिल का दौरा पड़ने के परिवार के इतिहास आदि ये है वह कारण जिसकी वजह से आपको ह्रदय की समस्या हो सकती है। हार्ट प्रॉब्लम में दूध और खजूर कारगर है। इसमें कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता है जो दिल को हेल्दी बनाकर रखता है।

मजबूत दांत बनाए दूध और खजूर

प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा शुगर वाली चीजें खाने से आपके दांत कमजोर हो जाते हैं। कुछ बुनियादी बातों को ध्यान में रखें ताकि आप बाद में दांत से जुड़ी स्वास्थ्य परेशानियों से बचा जा सकें। आप दांतो की सफाई के अलावा दूध और खजूर का एक साथ सेवन कर सकते हैं। यह दांतों को मजबूत रखता है। मसूड़ों के लिए भी यह लाभकारी है।

कमजोरी को करे दूर दूध और खजूर

कमजोरी को करे दूर दूध और खजूर

नए शोध कहते हैं कि जरूरी नहीं कि उम्र बढ़ने का एक हिस्सा कमजोरी है। यह सुनिश्चित करना है कि व्यायाम करने के अलावा आप आहार में क्या ले रहे हैं। शरीर की कमजोरी को दूर करना है तो आप नियमित रूप से दूध में खजूर मिलाकर पीजिए। इसमें ग्लूकोज, फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इससे शरीर को तुरंत उर्जा मिलती है।

ब्रेन पावर को बढ़ाए दूध और खजूर

आपके ब्रेन पावर को सुधारने के कई तरीके हैं। दूध और खजूर से बना ड्रिंक आपके दिमाग को तेज करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन बी6 से मेमरी तेज होती है।

मसल्स को ताकत दे दूध और खजूर

कई ऐसे आहार हैं जो मांसपेशियों और ताकत बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। उन्हीं में से एक आहार दूध और खजूर है। इसमें अच्छा खासा प्रोटीन होता है। इसे मिलाकर पीने से मसल्स बिल्डिंग में मदद मिलती है।

जोड़ों के दर्द से निजात दिलाए दूध और खजूर

आजकल जॉइंट पेन या फिर घूटने में दर्द हर किसी को रहता है। दूध और खजूर दोनों में कैल्शियम होता है जो जोड़ों के दर्द से निजात दिलाता है।

पाचन संबंधित समस्याओं निजात दिलाए दूध और खजूर

पाचन संबंधित समस्याओं निजात दिलाए दूध और खजूर

यदि आप कब्ज और अन्य पाचन संबंधित समस्याओं से पीड़ित हैं, तो आपके लिए दूध और खजूर एक बेहतर दवा का काम करेगा। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो कब्ज के लिए लाभकारी होता है। इसे पीने से कब्ज की परेशानी दूर होती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment