फलों के गुण और फायदे हेल्थ टिप्स हिन्दी

फल खाने का सही तरीका और समय

Right eating time of fruits in hindi.

जाने मौसमी, नारियल पानी, आम, संतरा, अंगूर, सेब, केला जैसे फल खाने सा सही समय और तरीका, orange, mango, coconut water, apple, banana right eating time hindi.

खुद को तंदुरुस्त और तरोताजा रखने के लिए फल खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि फल खाने का सही नियम क्या है? भारत में हर मौसम के हिसाब से फल पाए जाते हैं, जो मौसम के अनुरूप हमारे शरीर में कार्य करते है। जैसे तरबूज, खरबूज, आम ये गर्मी के फल है, तो शरीर में ठंडक देते है, इनमें पानी की भी अधिकता होती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक़ दिन भर में फल सब्ज़ी खाने से रोग कम होते हैं। यह प्रकृति की एक ऐसी चीज है जिससे हमें उर्जा और आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं इसलिए प्रतिदिन फलों को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद लाभदायक होता है।

फल खाने का सही समय और तरीका क्या है ?

#1 मौसमी खाने का सही समय

शक्तिवर्धक और स्वास्थ्यवर्धक होने की वजह से मौसमी मरीजों के एक ग़ुणकारी फल है। कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर मौसमी को धूप में जाने से कुछ देर पहले या धूप से आने के कुछ देर बाद खाना या उसका जूस पीना फायदेमंद होता है।

#2 नारियल पानी पीने का सही समय

नारियल पानी एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और खनिज जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। यह न केवल त्वचा के लिए बल्कि पेट के लिए भी बहुत ही फायदेमंद हैं। लेकिन ध्यान दीजिए नारियल पानी कभी भी खाली पेट न पिएं।

#3 आम खाने का सही समय

गर्मी के मौसम में आम बाजार में बड़ी संख्या में देखने को मिलते हैं। लेकिन कोशिश करें कि आप आम को मौसम के अनुसार खाएं। पोटैशियम, मैग्निशियम और कॉपर जैसे तत्वों से भरपूर आम को भोजन से 1 घंटा पहले या बाद में इसका सेवन करें तो बेहतर होगा। इसकी तासीर गर्म होती है, जिसके कारण दूध मिलाकर इसका जूस बनाया जाता है और इस तरह से यह अधि‍क लाभदायक होता है, इसलिए इस फल को खाने का सही समय ध्यान में रखें।

#4 संतरा खाने का सही समय

संतरे में विटामिन ए, विटामिन बी, फॉस्फोरस, कैल्शियम और प्रोटीन पाए जाते हैं। खट्टे फलों की श्रेणी में संतरा सबसे आगे है। इसका सेवन खाना खाने के 1 घंटा पहले या खाने के 1 घंटे बाद ही करें। विटामिन सी, प्रोटीन, मिनरल्स से भरा संतरा भोजन के पहले खाने पर भूख बढ़ती है, और बाद में यह भोजन के पाचन में सहायक होता है।

#5 अंगूर खाने का सही समय

रोगी के लिए ग्लूकोज का काम करने वाला अंगूर शरीर में खून की वृद्धि करता है और कमजोरी को दूर करता है। इसके अलावा अंगूर पेट की समस्या को दूर करने में भी लाभदायक है। धूप में जाने से पहले या बाद में अंगूर सेवन करना ही गुणकारी होता है। भोजन करने और अंगूर खाने के समय में अंतर होना बेहद जरूरी है।

#6 सेब खाने का सही समय

बहुत लोगों को देखा गया है कि वह सेब को छीलकर खाते हैं। ऐसा आप मत कीजिए, क्योंकि सेब को छीलकर खाने से जरूरी पौष्टिक तत्व शरीर को नहीं मिलते। सेब को खाने का सही नियम क्या है आइए जानते हैं। सेब अगर खाली पेट खाया गया तो शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकलेगा और एनर्जी ज्यादा मिलेगी।

#7 केला खाने का सही समय

नियमित रूप से केला खाने से उर्जा और शरीर को मजबूती मिलती है। इसे खाना खाने से पहले न खाकर उसके बाद खाएं तो आपको फायदा मिलेगा तथा आपकी पाचन शक्ति को मजबूती मिलेगी।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment