हेल्थ टिप्स हिन्दी

फाइबर युक्त फल, सेहत के लिए है फायदेमंद

फाइबर युक्त फल

शरीर के लिए फाइबर अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है। यह पेट में पाचन को मजबूत करता है और कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी देता है। फाइबर वजन घटाने को बढ़ावा देता है और ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है और कब्ज से लड़ता है। आप फाइबर युक्त फल से अपने शरीर में फाइबर की कमी को पूरा कर सकते हैं।

फाइबर युक्त फल, सेहत के लिए है फायदेमंद

एवोकाडो

एवोकाडो सभी फलो से भिन्न है। यह कार्बोहाइड्रेट में उच्च होने के बजाय, स्वस्थ वसा से भरपूर है। एवोकाडो मोनोसैचुरेटेड वसा में समृद्ध हैं। इसमें फाइबर के अलावा, अन्य पोषक तत्वों जैसे कि विटामिन के और विटामिन बी6, पोटेशियम, और फॉलेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। एवोकाडो का सेवन बेहतर आहार की गुणवत्ता से जोड़ा गया है और इससे मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम का खतरा कम होता है।

सेब

सेब सबसे अधिक संतोषजनक फल हैं। यह शरीर में फाइबर की आवश्यकता को पूरा करता है। एंटीऑक्सिडेंट और फ्लैनोनोड्स से भरपूर सेब कैंसर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोग के विकास के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

रास्पबेरी

फाइबर युक्त फल रास्पबेरी

रास्पबेरी स्वाद के साथ अत्यधिक पौष्टिक बेरी हैं। इसका सेवन करने से विटामिन सी और मैंगनीज प्राप्त होता है। फाइबर से भरपूर रास्पबेरी आपकी इम्यून को मजबूत करने के अलावा, ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में भी मदद करता है।

केला

केला कई पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है, जिसमें विटामिन सी, विटामिन बी6 और पोटेशियम शामिल हैं। इसके अलावा यह फाइबर का भी बहुत अच्छा स्रोत है। केला अवसाद से निपटने में मदद कर सकता हैं। यह हैंगओवर का इलाज कर सकता है और मॉरिंग सिकनेस से आपको बचा सकता है।

अनार

फाइबर युक्त फल अनार

अनार विटामिन सी और विटामिन के का एक समृद्ध स्रोत है। यह घाव भरने और मजबूत इम्यून के लिए बहुत ही अच्छा काम करता है। इसके अलावा इससे शरीर को फाइबर भी मिलता है। अनार के रस में अधिकांश अन्य फलों के रस से एंटीऑक्सिडेंट ज्यादा होता है। इसमें रेड वाइन और ग्रीन टी की तुलना में तीन गुना अधिक एंटीऑक्सिडेंट होता हैं।

किवी

ऐसे कई पहाड़ी फल हैं जो स्वाद के लिहाज से बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। किवी उन्हीं में से एक है। किवी आपको अच्छी मात्रा में विटामिन सी और पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, जिंक और कई एंटीऑक्सिडेंट देता है। अगर आपको फाइबर चाहिए तो नियमित रूप से किवी का सेवन कीजिए।

नाशपाती

फाइबर युक्त फल नाशपाती

मीठा और रसीला नाशपाती भारत के लोकप्रिय फलों में से एक है। इसे पसंद करने वालों की कमी भी नहीं है। ये एक मौसमी फल है जो भारत में काफी कम दिनों के लिए आता है। अगर आप अपने शरीर में फाइबर की मात्रा को बढ़ाना चाहते हैं तो आप नियमित रूप से नाशपाती का सेवन कीजिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment