हेल्थ टिप्स हिन्दी

गर्मी में बीमारी से दूर रखे ये 8 सस्ते ड्रिंक

गर्मी में बीमारी से दूर रखे ये 8 सस्ते ड्रिंक

मई और जून के महीने में गर्मी जब अपने चरम पर होती है तो उस समय अपने आप को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ऐसे मौसम में खुद को हाईड्रेट और तरोताजा रखने के लिए आप घर पर ड्रिंक बना सकते हैं। ये ड्रिंक आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रखेगा।

तरबूज का सेवन

गर्मियों में तरबूज को सबसे बेहतरीन फल माना जाता है। कई तरह के पौष्टिक तत्वों से भरपूर तरबूज में ढेर सारी पानी होता जो आपको डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायता करता है। इसे लोग जूस के रूप में भी पीते हैं।

नारियल पानी

नींबू पानी

चाहे त्वचा में चमक लाना हो या फिर पेट के रोग को दूर करना हो नारियल पानी इसमें बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देता है। लोग इसका सेवन हर मौसम में करते हैं। गर्मियों अपने आप को ताजा रखने के लिए आप नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन कीजिए। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करता है।

नारियल पानी के स्वास्थ्य लाभों में वजन घटाने, मधुमेह का प्रबंधन, पाचन को बढ़ावा देने और उच्च रक्तचाप का प्रबंधन आदि शामिल है। – सुबह नारियल पानी पीने के फायदे

छाछ

गर्मियों में लस्सी के बाद अगर किसी मिल्क प्रोडक्ट की सबसे चर्चा होती है तो वह छाछ है जिसे हम अंग्रेजी में बटर मिल्क कहते हैं। इसका सेवन दोपहर के लंच में लोग बहुत करते हैं। छाछ दही से बना एक ऐसा ड्रिंक है जो आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करता है।
छाछ कई भारतीय घरों में एक प्रमुख पेय है। यह अपचन, अम्लता, डिहाईडेशन और वजन घटाने के लिए एक महान घरेलू उपाय है।

नींबू पानी

नींबू पानी

गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए हर कोई नींबू पानी की सलाह देता है। आप ऐसे सलाह को गंभीरता से लीजिए। दरअसल नींबू पानी से न केवल आप अपने को हाइड्रेट कर पाएंगे बल्कि गर्मियों में होने वाले पेट की समस्या से खुद को राहत भी पहुंचा पाएंगे। आप इसे और ज्याद टेस्टी बनाने के लिए धनिया पाउडर, जीरा और काली मिर्च भी डाल सकते हैं।

जलजीरा

जीरा और पानी से मिलकर बना जलरीजा गर्मियों में पी जाने वाली एक प्रमुख पेय है। यह स्वाद में चटपटा होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जिन लोगों को डाइजेस्टिव प्रोब्लम है उन्हें जलजीरा का सेवन जरूर करना चाहिए।

अगर जलजीरा के स्वास्थ्य लाभ की बात करे तो यह वजन घटाने, पाचन और डिहाईड्रेशन को दूर करता है। गर्मी में जलजीरा पीना आवश्यक है क्योंकि यह शरीर को ठंडा करने में मदद करता है और शरीर में उत्पादित अतिरिक्त गर्मी को कम करता है।

लस्सी

लस्सी

गर्मियों में लस्सी की बिक्री बढ़ जाती है। यह गर्मियों राहत देने का काम करता है। जब लस्सी में दही की मलाई ऊपर से डाली जाती है तो बिना पीए ही लोगों की थकान मिट जाती है। आप लस्सी को कई तरह से बना सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं।

सत्तू का शर्बत

सत्तू का शर्बत एक ऐसा शर्बत है जो आपको गर्मी से राहत तो देता है साथ ही आपकी भूख को भी मिटाता है। उत्तर प्रदेश और बिहार में लोग इसका सेवन बहुत ही करते हैं। आप इसका नियमित रूप से कीजिए, आपकी ताजगी बरकरार रहेगी।

आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम से भरपूर सत्तू अघुलनशील फाइबर में उच्च है, जो आपकी आंतों को अच्छा बनाता है। यह वास्तव में मधुमेह के लिए फायदेमंद है।

आप पन्ना

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में आप पन्ना बहुत ही पॉपुलर है। यह आम से बनने वाल पेय पदार्थ है। गर्मी में इसे पीने से न केवल उर्जा मिलती है बल्कि आप तरोताजा महसूस करते हैं।

आम पन्ना के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ यह है कि यह कब्ज की समस्या से निपटने में मदद करता है तथा रक्त विकारों को ठीक करता है। यह त्वचा की गुणवत्ता में सुधार करता है और साथ ही आंखों को स्वस्थ्य रखता है। – आम पन्ना : सेहत के लिए फायदे

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment