हेल्थ टिप्स हिन्दी

ज्यादा बादाम खाने से शरीर को होते हैं 4 नुकसान

आइये जानते हैं ज्यादा बादाम खाने से होने वाले नुकसान के बारे में इसलिए आपको बादाम संतुलित मात्रा में ही खाने चाहिए, side effects of almonds in hindi

आम धारणा यह है कि बादाम सोचने की क्षमता बढ़ाता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद है और सर्दियों में इसका इस्तेमाल नियमित रूप से होता है। इसमें विटामिन ए की मात्रा पायी जाती है और रोज 5-6 बादाम ही मस्तिष्क और सेहत के लिए काफी होते हैं। शरद ऋतु में ये शरीर में ऊष्मा का संचार करते हैं। यह देखा गया है कि बादाम के फायदे को देख अनजाने में इसका अत्यधिक सेवन कर लिया जाता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि क्या बादाम का अत्यधिक सेवन करना चाहिए ? आज हम बात करेंगे ज्यादा बादाम खाने के नुकसान के बारे में ।

यह इसलिए क्योंकि इसका जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। क्या आप इन प्रभावों से परिचित हैं? अगर हाँ, तो निम्नलिखित प्रभावों से अपनी जानकरी का एक बार मिलान कर लें :

पाचक तंत्र पर प्रभाव डालता है बादाम

पाचक तंत्र पर प्रभाव डालता है बादाम

अगर आप बादाम खाने की अपनी सीमा के दायरे को लाँघ जाते हैं तो आप अपने उदर को कई समस्याओं की ओर धकेल रहे होते हैं। यह समस्यायें कब्ज़ की हो सकती है या फिर आपके पेट का संतुलन बिगड़ सकता है। किसी चीज़ की अति बुरी होती है और यह बादाम के जरूरत से ज्यादा सेवन पर भी निश्चित रूप से लागू होती है। मानव शरीर को वसा/फाइबर की उतनी जरूरत नहीं होती जितनी कि अधिक बादाम के सेवन से उसे दी जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि इसके अत्यधिक सेवन से बचा जाए।

ज्यादा बादाम खाना विटामिन ई का अतिरिक्त सेवन

ज्यादा बादाम खाना विटामिन ई का अतिरिक्त सेवन

15 मिलिग्राम विटामिन मानव शरीर की दैनिक जरूरत है। 100 ग्राम बादाम में तकरीबन 25 मिलिग्राम विटामिन ई पाया जाता है। कल्पना की जा सकती है कि इससे अधिक बादाम का सेवन शरीर को क्या नुकसान पहुँचा सकता है। इससे कमजोरी और धुंधली दृष्टि की समस्या हो सकती है। इसके अलावा दस्त होने की संभावना भी प्रबल रहते हैं।

​ज्यादा बादाम से जमती चर्बी और बढ़ता वज़न

​ज्यादा बादाम से जमती चर्बी और बढ़ता वज़न

बादाम में वसा की एक निश्चित मात्रा हृदय के लिए जरूरी होती है। 100 राम बादाम में 50 ग्राम बसा होती है। बादाम शरीर में वसा की आपूर्ति करता है। व्यायाम नहीं करने की आदत शरीर में वसा की आपूर्ति नियमित रूप से होने देती है जिसका असर शरीर जमी वसा का अड्डा बनता जाता है। इससे वज़न में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि होते रहती है। मोटापे को कम करने के 9 उपाय

कड़वा बादाम

कड़वा अथवा लेथल बादाम दर्द निवारक का काम करता है। इनमें हाइड्रोसायनिक अम्ल होता है जो शरीर के लिए जहर का काम करता है अगर इसका सेवन निर्धारित मात्रा से अधिक किया जाए। वास्तव में, इसके अत्यधिक सेवन से नाड़ी तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और कई बार तो घुटन के कारण मौत भी हो जाती है। यही कारण है कि गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन की सख़्त मनाही होती है।

बादाम प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्सियम से युक्त होता है। 23 बादाम तकरीबन 14 ग्राम वसा के बराबर होता है। अगर आप वज़न बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं तो रोजाना 12 से 17 बादाम का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं समझा जाता। ध्यान रखें, बादाम का अत्यधिक सेवन शरीर को सेहतमंद रखने की आपकी इच्छा के विपरीत उसे नुकसान पहुँचा सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment